Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भगत सिंह को याद कर BSP प्रबंधन को ललकारा, रुकी SAIL पेंशन देने, ट्रकों के लिए नया गेट और बहुमंजिला कर्मचारी आवास की मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भगत सिंह को याद कर BSP प्रबंधन को ललकारा, रुकी SAIL पेंशन देने, ट्रकों के लिए नया गेट और बहुमंजिला कर्मचारी आवास की मांग

24/03/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Challenged-the-BSP-management-by-remembering-Bhagat-Singh-Give-stopped-SAIL-pension-new-gate-for-trucks-and-build-multi-storey-building-for-employees

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। शहीद दिवस के अवसर पर भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और पूर्व कर्मचारियों का मुद्दा उठा। निजीकरण, हाउस लीज सहित 11 मांगों को लेकर डायरेक्टर इंचार्ज अनिर्बान दासगुप्ता व ईडी पीएंडए एमएम गद्रे को संबोधित मांग पत्र आइआर विभाग को सौंपा गया।

हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति, भिलाई लोग सृजन समिति, लोकतांत्रिक इस्पात एवं इंजीनियरिंग मजदूर यूनियन (लोइमु), सहकारिता संघर्ष समिति, रोहिणी आशा ट्रस्ट भिलाई के संयुक्त तत्वावधान में शहीद दिवस मनाया गया। मुर्गा चौक में आईआर विभाग के सामने शहीद युवा क्रांतिकारी भगत सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।

हाउस लीज संयुक्त संघर्ष समिति सहित विभिन्न संगठनों से धरना-प्रदर्शन में शामिल पदाधिकारियों ने उद्बोधन किया। विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि गोरखनाथ सिंह, राजेंद्र परगनिहा, पीआर. वर्मा, देवेंद्र सोनी, रमाकांत बंजारे, सुरेंद्र मोहंती, जयप्रकाश नायर, कलादास डहरिया, अभिषेक यादव, केपी तिवारी, मीरा डहरिया, पार्षद साधना सिंह आदि ने संबोधित किया।

अंत में बीएसपी से संबंधित 11 सूत्रीय विभिन्न जनसमस्याओं के निदान हेतु निदेशक प्रभारी एवं ईडी (पीएंडए) के नाम आईआर विभाग को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें निजीकरण, आउटसोर्सिंग बंद करने की मांग की गई है।

मजदूरों को केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम मजदूरी देने, प्लांट के भीतर ट्रकों की आवाजाही के लिए एक अन्य गेट की मांग, बीएसपी में नए भर्ती कर्मचारियों के लिए बहुमंजिला आवास का निर्माण करने, आवास रिटेंशन धारियों के रोके गए सेल पेंशन की राशि का शीघ्र भुगतान करने की आवाज उठाई गई है।

इसके अलावा वर्तमान लाइसेंस योजना का विस्तार करते हुए सभी सेवानिवृत्त रिटेंशन धारियों को 5 लाख रुपए की अमानत राशि एवं 2 प्रति वर्ग फीट एरिया के दर से यथाशीघ्र लाइसेंस पर देने की मांग की गई है। अभी तक आवास रिटेंशन स्कीम के रोके गए सभी प्रकरणों का शीघ्र निपटारा कर सभी को रिटेंशन दें।

ईएफबीएस के लाभार्थी को उसके निवासरत आवासों को ही लाइसेंस स्कीम के तहत आवास आवंटित किया जाए। उक्त सभी समस्याओं के निराकरण हेतु बीएसपी के निदेशक प्रभारी एवं ईडी (पीएंडए) के साथ बैठक की मांग की गई है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: अल्ट्राटेक सीमेंट में अब नहीं होगा किसी कर्मचारी का मजदूर पदनाम, BSP की यूनियन ने कराया है समझौता
Next: डॉक्टर राम मनोहर लोहिया की बातों को सरकारें मानती तो भारत होता विकसित देश

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.