Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Second Phase Election 2024: धुर नक्सल प्रभावित है छत्तीसगढ़ की तीनों सीट, Ex CM-गृहमंत्री का निर्वाचन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का तगड़ा प्रभाव
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Second Phase Election 2024: धुर नक्सल प्रभावित है छत्तीसगढ़ की तीनों सीट, Ex CM-गृहमंत्री का निर्वाचन और पूर्व केन्द्रीय मंत्री का तगड़ा प्रभाव

25/04/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Second-Phase-Election-2024-All-three-seats-of-Chhattisgarh-are-deeply-Naxal-affected-election-of-former-CM-Home-Minister-and-strong-influence-of-former-Union-Minister
  • लोकसभा चुनाव में 26 अप्रैल को होगी सेकंड फेज की वोटिंग
  • छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में होगी वोटिंग। अरविंद नेताम दो बार केन्द्रीय मंत्री रहे है। पांच बार लोकसभा सांसद रहे है।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। देश भर में लोकसभा चुनाव ने राजनैतिक पारा चढ़ा दिया है। सात फेज के चुनाव में 26 अप्रैल को दूसरे चरण की वोटिंग होगी। इस चरण में छत्तीसगढ़ की तीन सीटों पर भी वोट डाले जाएंगे। तीनों ही सीट प्रदेश की सीमावर्ती क्षेत्र है। कांकेर लोकसभा महाराष्ट्र और ओडिशा की सीमा से लगती है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: इंतजार खत्म अब मतदान, लाइव वीडियो से नजर रखेगा चुनाव आयोग

राजनांदगांव लोकसभा से महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश की सीमा लगती है। महासमुंद लोकसभा का बड़ा हिस्सा ओडिशा से राज्य का बॉर्डर बनाता है। तीनों ही लोकसभा क्षेत्र नक्सल प्रभावित है। इतना ही नहीं तीनों सीट राजनीतिक लिहाज से भी अति महत्वपूर्ण है। एक सीट से पूर्व मुख्यमंत्री, दूसरे सीट से पूर्व गृहमंत्री चुनाव लड़ रहे है तो तीसरी सीट पर कद्दावर नेता और दो बार के केन्द्रीय मंत्री का तगड़ा प्रभाव वाला क्षेत्र माना जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को जागरूक करने  BSP सुनाएगा नए पुराने, फिल्मी गीत, आर्केस्ट्रा में आप भी आइए

समझिए राजनीतिक महत्ता

राजनांदगांव प्रदेश की अति महत्वपूर्ण लोकसभा सीट है। यहां से सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री (Ex CM) भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) चुनाव लड़ रहे है। भूपेश बघेल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के स्टार प्रचार भी है। पार्टी के राष्ट्रीय चेहरे बन चुके है। इस लिहाज से राष्ट्रीय स्तर पर सभी की नजर राजनांदगांव सीट की ओर बनी हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : Lok Sabha Elections 2024: मतदाताओं को जागरूक करने  BSP सुनाएगा नए पुराने, फिल्मी गीत, आर्केस्ट्रा में आप भी आइए

महासमुंद लोकसभा सीट (Mahasamund Lok Sabha seat) से छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री (Ex HM) ताम्रध्वज साहू चुनावी मैदान में है। ताम्रध्वज दुर्ग के रहने वाले है। वर्ष 2014 में ताम्रध्वज प्रचंड मोदी लहर के बावजूद BJP की राष्ट्रीय नेता सरोज पाण्डेय को पराजित किए थे। तब देश में कांग्रेस सिर्फ 44 सीटें और छत्तीसगढ़ में केवल एक सीट ही जीत पाई थी। इस जीत के बाद ताम्रध्वज भी राष्ट्रीय नेता बने। पार्टी ने उन्हें राष्ट्रीय OBC सेल बनाकर पहला चेयरमैन बनाया था।

ये खबर भी पढ़ें : लोकसभा चुनाव 2024: बंपर वोटिंग शुरू, जानिए कहां-कितने पड़े वोट, मोदी और राहुल गांधी ने कही बड़ी बात

कांकेर लोकसभा बड़े कांग्रेसी नेता रहे अरविंद नेताम का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। अरविंद नेताम दो बार केन्द्रीय मंत्री रहे है। पांच बार लोकसभा सांसद रहे है। प्रदेश के बड़े आदिवासी नेता है। बीते दिनों कांग्रेस छोड़कर अलग राजनीतिक दल ‘हमर राज पार्टी’ का गठन किया। अरविंद नेताम के प्रत्याशी विधानसभा चुनाव में खास प्रभाव नहीं डाल पाए। लेकिन कुछ विधानसभाओं में इनके प्रत्याशियों ने आठ हजार से 10 हजार तक वोट पाने में सफल रहे थे। लोकसभा चुनाव में पार्टी दम भर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि का दक्षिण भारतीय समाज ने किया स्वागत, वोटिंग का भरा दम

तीनों लोकसभा है नक्सल प्रभावित

कांकेर : कांकेर लोकसभा धुर नक्सल प्रभावित क्षेत्र है। कांकेर जिले में लाल आतंक का साया है। यहीं अबूझमाड़ का घनघोर वनांचल है। लोकसभा के अंतर्गत आने वाला कोंडागांव जिला, धमतरी जिला भी नक्सल इफेक्टेड है। यहां कई मतदान केन्द्र सुदूर वनीय क्षेत्र में मौजूद है।

ये खबर भी पढ़ें : रिकेश सेन के विधायक प्रतिनिधि का दक्षिण भारतीय समाज ने किया स्वागत, वोटिंग का भरा दम

राजनांदगांव : राजनांदगांव लोकसभा के अंतर्गत आने वाला मोहला-मानपुर-अंबागढ़-चौकी जिले में नक्सलियों की तगड़ी धमक है। जबकि खैरागढ़-छुईखदान-गंडई और कबीरधाम जिला भी आंशिक रूप से नक्सल प्रभावित है। राजनांदगांव जिले के कुछ इलाके भी नक्सल इफेक्टेड है।

ये खबर भी पढ़ें : विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का होगा काम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, UP, MP-CG की ये ट्रेनें कैंसिल, 8 का बदला रूट

महासमुंद : महासमुंद लोकसभा क्षेत्र जिला महासमुंद, गरियाबंद और धमतरी तीन जिलों तक फैला हुआ है। यह लोकसभा क्षेत्र राज्य का सीमावर्ती इलाका है। यहां से ओडिशा की सीमा लगती है। गरियाबंद जिले की मैनपुर और ओडिशा से लगे हुए क्षेत्र नक्सल प्रभावित है।

ये खबर भी पढ़ें : विजयवाड़ा-गोधरा जंक्शन के बीच तीसरी रेलवे लाइन का होगा काम, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, UP, MP-CG की ये ट्रेनें कैंसिल, 8 का बदला रूट

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Lok Sabha Election 2024: चुनावी माहौल में 2000 लोगों ने दिया एप्लीकेशन, जानें वजह
Next: Lok Sabha Elections 2024: विजय बघेल की बढ़ी मुश्किलें, भिलाई स्टील प्लांट की संयुक्त यूनियनों की महापंचायत, राजेन्द्र साहू पर ये फैसला

Related Stories

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

BSP Safety CGMs from other Departments to Conduct surprise inspections Identify Hidden Hazards and Report to ED Works
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में सेफ्टी का नया प्रयोग: दूसरे डिपार्टमेंट के CGM का छापा, खोज रहे छिपे खतरे, ED Works को रिपोर्ट

Azmat ali 17/09/2026
breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.