Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो ईडी वर्क्स स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को मिला चेक, पढ़ें नाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो ईडी वर्क्स स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता 2026 के विजेताओं को मिला चेक, पढ़ें नाम

Azmat ali 18/03/2026 1 minute read
Winners of Bokaro ED Works Skill Excellence Competition 2026 received Cheques

अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी और अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने विजेताओं का हौसला बढ़ाया।

  • सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो इस्पात संयंत्र के मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास विभाग के मुख्य प्रेक्षागृह में ‘अधिशासी निदेशक (संकार्य) स्किल एक्सीलेंस प्रतियोगिता-2026’ के पुरस्कार विजेताओं के सम्मान में एक समारोह का आयोजन किया गया।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त द्वारा परम्परागत तरीके से दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कार्मिकों को सुरक्षा शपथ दिलाई।

इस प्रतियोगिता का आयोजन कुल दस प्रमुख तकनीकी श्रेणियों में किया गया था, जिसमें फिटर , टर्नर, एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स, ड्राइव्स, पीएलसी (प्रोग्रामेबल लॉजिक कंट्रोलर), हाइड्रोलिक्स, कोपा (कंप्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट), इलेक्ट्रिशियन एवं इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स शामिल थे।

प्रतियोगिता के परिणामों के अनुसार, फिटर श्रेणी में ब्लास्ट फर्नेस के बीरेन्द्र कपरदार विजेता रहे, जबकि सौविक दास प्रथम रनर-अप और अमरजीत गरेरी द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए। टर्नर श्रेणी में ब्लास्ट फर्नेस मैकेनिकल के संदीप पूर्ति ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं सिंटर प्लांट के शशि भूषण खाल्खो दूसरे और बीरेन्द्र बी पूर्ति तीसरे स्थान पर रहे। एआई (AI) श्रेणी में सीईडी-एस आई जी एस के मोहित गुप्ता विजेता बने, जबकि ए. के. पाण्डेय प्रथम रनर-अप और अमर्त्य शिवम द्वितीय रनर-अप रहे।

इंस्ट्रूमेंट मैकेनिक्स में एम. के. पाण्डेय ने बाजी मारी, वहीं डी. कुमार और आर. कुमार क्रमशः दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे. ड्राइव्स श्रेणी में एसएमएस-I के उत्कर्ष ऋषभ विजेता रहे, जबकि करुणेश जायसवाल प्रथम रनर-अप और संदीप कुमार द्वितीय रनर-अप रहे। पीएलसी (PLC) श्रेणी में एचएसएम के अवधेश कुमार ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया, जबकि सीआरएम-III के विजय प्रसाद और पी. सिंह क्रमशः उप-विजेता रहे।
हाइड्रोलिक्स श्रेणी में सीआरएम-III के नंदलाल महतो विजेता रहे, जबकि आनंद कुमार मौर्य और पंकज ठाकुर क्रमशः प्रथम एवं द्वितीय रनर-अप घोषित किए गए. कोपा (COPA) श्रेणी में कंप्यूटर एवं ऑटोमेशन विभाग की सुकन्या भारती विजेता बनीं, वहीं अमर्त्य शिवम दूसरे और शैलेंद्र कुमार तीसरे स्थान पर रहे।

इलेक्ट्रिशियन श्रेणी में एसएमएस-II एवं सीसीएस के लक्ष्मण कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आदित्य नारायण और संगीता बनर्जी उप-विजेता रहे. इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक्स में एसएमएस-I के अवनीश यादव विजेता रहे, जबकि सुकन्या भारती और करुणेश जायसवाल ने क्रमशः दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया।

कार्यक्रम का सफल समन्वय सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) मंजरी श्रीवास्तव, प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) जयनारायण यादव, सच्चिदा नन्द मिश्रा, सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) एस. के. डी. भौमिक सहायक प्रबंधक (मानव संसाधन ज्ञानार्जन एवं विकास) द्वारा किया गया।

अपने संबोधन में अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने कार्मिकों के नवाचार और समर्पण की प्रशंसा करते हुए सभी विजेताओं को बधाई दी। अधिशासी निदेशक (संकार्य) अनुप कुमार दत्त ने विजेताओं की तकनीकी कुशलता की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं संयंत्र की परिचालन उत्कृष्टता को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होती हैं।

यह प्रतियोगिता बोकारो इस्पात संयंत्र के कार्मिकों की तकनीकी दक्षता और नवाचार क्षमताओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। इस प्रकार के आयोजनों से न केवल कार्यस्थल पर सुरक्षा और गुणवत्ता के मानकों में सुधार होता है, बल्कि यह संयंत्र की समग्र उत्पादकता और भविष्य की चुनौतियों से निपटने के लिए एक कुशल कार्यबल तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिन्दू नववर्ष 2026: विशाल ध्वजारोहण सेक्टर 9 चौक पर, महाआरती संग सामूहिक श्री हनुमान चालीसा भी
Next: रिटायरमेंट के 6 महीने बाद भी जीपीएफ का भुगतान नहीं, शिक्षिका ने लगाई गुहार, ब्याज के पैसे से पति की सर्जरी

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.