Skip to content
24/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL NJCS मीटिंग: एरियर, HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस, एग्रीमेंट ड्राफ्ट, ग्रेड पर फोकस, दिल्ली में डटे नेताजी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NJCS मीटिंग: एरियर, HRA, नाइट शिफ्ट एलाउंस, एग्रीमेंट ड्राफ्ट, ग्रेड पर फोकस, दिल्ली में डटे नेताजी

29/05/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-NJCS-meeting-Focus-on-arrears-HRA-night-shift-allowance-agreement-draft-grades
  • फरवरी में बैठक हुई थी, जो बेनतीजा ही समाप्त हो गई थी। एरियर और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फैसला होना था।
  • नेशनल ज्वाइंट कमेटी फार स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस यूनियन सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) में जूनियर आफिसर परीक्षा बुधवार को हो गई। अब एक और इम्तिहान गुरुवार को दिल्ली में है। NJCS सब कमेटी की मीटिंग दिल्ली में गुरुवार सुबह 11 बजे से होगी। बैठक में 39 माह के बकाया एरियर, एचआरए, एग्रीमेंट का ड्राफ्ट, ग्रेड पर खातसौर से चर्चा की जाएगी।

एनजेसीएस सब कमेटी की बैठक में ईडी स्तर के अधिकारी, और सभी प्लांट के ईडी पीएंडए, ईडी फाइनेंस के मौजूद रहने की संभावना है। नेशनल ज्वाइंट कमेटी फार स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस यूनियन सदस्य भी दिल्ली पहुंच चुके हैं। सीटू से विश्वरूप बनर्जी, इंटक से हरजित सिंह, एचएमएस से राजेंद्र सिंह, एटक से डी. आदिनारायण, बीएमएस से डीके पांडेय आदि शामिल होंगे।

एरियर पर फोकस न होने से अधिक नुकसान हो रहा है।

दिल्ली पहुंच चुके एनजेसीएस नेताओं ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि सेल कर्मचारियों को घाटा हो रहा है। लगातार नुकसान से कर्मचारी आक्रोशित हो चुके हैं। सेल प्रबंधन हालात को और बिगाड़ रही है। एरियर पर फोकस न होने से अधिक नुकसान हो रहा है। समय बीत रहा है।

हर दिन ब्याज का नुकसान हो रहा है। इंक्रीमेंट, हाउस रेंट, बोनस भी इस पर आधारित है। कर्मचारियों के पॉकेट पर सीधा असर पड़ रहा है। प्रबंधन ने 39 माह का बकाया एरियर रोक कर रखा है। प्रबंधन की मंशा है कि भुगतान न किया जाए। लेकिन, कर्मचारी हक लेकर रहेंगे।

स्पेशल इंक्रीमेंट की मांग

सुबह 11 बजे से दिल्ली के स्कोप बिल्डिंग में सब-कमेटी की बैठक होगी। मीटिंग में बकाया 39 माह के एरियर के अलावा स्पेशल इंक्रीमेंट की मांग की जाएगी। नाइट शिफ्ट एलाउंस, एचआरए, एचआरआर, एस-12 का मुद्दा उठाया जाएगा।

बता दें कि फरवरी में बैठक हुई थी, जो बेनतीजा ही समाप्त हो गई थी। एरियर और नाइट शिफ्ट एलाउंस पर फैसला होना था। एलाउंस को लेकर प्रबंधन ने महज 170 रुपए का प्रस्ताव दिया था, जबकि एनजेसीएस यूनियनों ने 320 रुपए से कम में तैयार नहीं थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL E0 Exam: 362 कर्मचारियों को नहीं बनना है BSP, RSP, BSL, DSP, ISP में जूनियर आफिसर, छोड़ा एग्जाम
Next: कर्मचारी भविष्य निधि संगठन: EPF Accumulations पर 8.25% ब्याज दर को मंजूरी

Related Stories

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026

You May Have Missed

Bank News Banking services likely to be affected due to UFBU proposed three-day strike SBI issues advisory.
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बैंक हड़ताल: 28 से 30 सितंबर तक स्ट्राइक, SBI ने पहले निपटा लेने को कहा जरूरी काम

Azmat ali 24/09/2026
Ferro Scrap Nigam Employees to Receive a 25,000 Bonus Annual Gift includes a 50 Gram Gold Coin and a 20-Gram Silver Coin
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ferro Scrap Nigam: कर्मचारियों को 25 हजार बोनस, रेगुलर कर्मी पाएंगे 50 ग्राम सोने का और ठेका मजदूर 20 ग्राम चांदी का सिक्का

Azmat ali 23/09/2026
Power outage in Bhilai Township sector area employees in distress
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township के कुछ एरिया में बिजली गुल, फोन की घंटी बजती रही, जवाबदेही सोती रही…

Azmat ali 23/09/2026
Dead body found at Durgapur Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट में मिली लाश, प्रबंधन बोला-हमारा कार्मिक नहीं…

Azmat ali 23/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.