Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL Big News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में मार्च 2026 तक घटेगा 10% मैनपॉवर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Big News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड में मार्च 2026 तक घटेगा 10% मैनपॉवर

Azmat ali 25/10/2025 1 minute read
SAIL Big News Steel Authority of India Limited to reduce manpower by 10 Percent by March 2026

भिलाई स्टील प्लांट-बीएसपी प्रबंधन ने आंकड़ा दिया था कि इस तिमाही 8.6% की कमी की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।

  • पहले हर तिमाही 5% ठेका श्रमिकों को कम करने का आदेश आया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में मैनपॉवर को लेकर इस्पात मंत्रालय काफी सख्त है। लगातार नजर रखी जा रही है। लागत को कम करने के लिए मैनपॉवर कास्ट भी कम करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। इसलिए हर प्लांट में मजदूरों की संख्या में कटौती की जा रही है।

इस्पात सचिव की अध्यक्षता में उद्योग भवन, नई दिल्ली में इसी हफ्ते एक समीक्षा बैठक हुई। भारतीय इस्पात प्राधिकरण (SAIL) के प्रदर्शन की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई। अमरेंदु प्रकाश, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD), तथा SAIL संयंत्रों के निदेशकों ने SAIL से संबंधित विषयों पर विस्तृत प्रस्तुति दी।

SAIL के जनशक्ति (Manpower) की समीक्षा

SAIL ने संयंत्र-वार लक्ष्य प्रस्तुत किया गया। मार्च 2026 तक कुल 10% मैनपॉवर में कमी का अनुमान रखा गया है, जिसमें नियमित एवं ठेका (contractual) दोनों प्रकार के कर्मचारी शामिल हैं। SAIL ने यह भी जानकारी दी कि ठेका श्रमिकों की भर्ती स्टाफिंग एजेंसियों के माध्यम से की जाने की योजना है।

ये खबर भी पढ़ें: ISP आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सुमन की पुस्तक युवा का विमोचन, युवाओं की संघर्षभरी कहानी…

कार्य बिंदु (Action Points)

सेल कारपोरेट आफिस के अधिकारियों के मुताबिक यह देखा गया कि कुछ संयंत्रों में मैनपॉवर असमान रूप से अधिक है। अतः SAIL को संयंत्र-वार/इकाई-वार (unit-wise/plant-wise) जनशक्ति (नियमित एवं ठेका दोनों) का विश्लेषण करना चाहिए तथा इसे श्रेष्ठ औद्योगिक मानकों (best industry standards) के अनुरूप अनुकूलित (optimize) करना चाहिए।

समीक्षा बैठक में SAIL से ये अधिकारीगण थे

अमरेंदु प्रकाश, अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक (CMD), केके सिंह, निदेशक (कार्मिक), एमआर गुप्ता, निदेशक (तकनीकी, परियोजनाएँ एवं कच्चा माल), ए के पंडा, निदेशक (वित्त), तिरुमल राव, मुख्य महाप्रबंधक (परियोजनाएँ), कॉर्पोरेट कार्यालय, ए. दासगुप्ता, कार्यकारी निदेशक, अध्यक्ष का सचिवालय, राजीव रंजन, कार्यकारी निदेशक (व्यवसाय योजना), पंकज पुरी, मुख्य महाप्रबंधक (संचालन), राजीव कुमार, सहायक महाप्रबंधक (DML) आदि।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL में 3 साल के लिए अधिकारियों की भर्ती का गलत असर कंपनी-कर्मचारियों पर, तपन सेन ने केके सिंह को लिखा पत्र

अब बात, भिलाई स्टील प्लांट की

ट्रेड यूनियन नेताओं का कहना है कि बीएसपी के नियमित कर्मी वैसे ही सेवानिवृत्त हो रहे हैं और मैनपावर की कमी लगातार बनी हुई है। बावजूद स्टील सचिव और प्रबंधन मैनपावर घटाने की योजना को मूर्त रूप दे रहे हैं। अब समय आ गया है कि जनप्रतिनिधियों को हस्तक्षेप करना चाहिए, क्योंकि युनियन की तो स्थानीय प्रबंधन ही नहीं सुनता है तो फिर सचिव स्तर पर युनियन की दाल गलने वाली नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें: इंडोर बैडमिंटन स्टेडियम, नेहरू सदन, सेल खेल अकादमी, जयंती स्टेडियम संवारेगा बीएसपी, ईडी एचआर ने किया दौरा, छुटभैय्या नेता ने कर दी गंदी हरकत

इसके पूर्व हर तिमाही 5% ठेका श्रमिकों को कम करने का आदेश आया था, जिसका तामील करते हुए बीएसपी प्रबंधन ने आंकड़ा दिया था कि इस तिमाही 8.6% की कमी की गई है, जो आगे भी जारी रहेगी।

ठेका श्रमिकों की कटौती का प्रभाव शाप फ्लोर पर अब पड़ता दिखाई दे रहा है। काम कराने वाले विभागीय अधिकारियों को पहले कार्य के लिए ठेका श्रमिक मिल जाया करते थे। अब वह भी नसीब नहीं हो रहें हैं। अधिकांश विभागों में मैनपावर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: Big Breaking News: अधिकारियों को मिलेगा एक और PRP, SAIL-SEFI मीटिंग में ये भी तय, पढ़ें डिटेल

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ISP आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सुशील सुमन की पुस्तक युवा का विमोचन, युवाओं की संघर्षभरी कहानी…
Next: बोकारो स्टील प्लांट को मिले 73 एसीटीटी, नए कर्मचारियों को मिला ये मंत्र

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.