Suchnaji

Bhilai Mahila Samaj: भिलाई महिला समाज का 66वां स्थापना दिवस 4 अगस्त को, आप भी आइए

Bhilai Mahila Samaj: भिलाई महिला समाज का 66वां स्थापना दिवस 4 अगस्त को, आप भी आइए
  • समारोह में पद्मश्री सम्मानित पंडवानी गायिका उषा बारले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।
  • बीहूनृत्य, नारी-सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, बंगाली लोकनृत्य आदि आकर्षण के मुख्य बिंदु होंगे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। देश की प्रमुख और इस्पात नगरी भिलाई की सशक्त महिला संगठन भिलाई महिला समाज 4 अगस्त को अपना 66वां स्थापना दिवस समारोह मनाने जा रहा है। इस अवसर पर सेक्टर-1 स्थित नेहरू सांस्कृतिक सदन में दोपहर 3 बजे से एक इन्द्र धनुषी स्थापना दिवस समारोह का आयोजन किया गया है। समारोह में पद्मश्री सम्मानित पंडवानी गायिका उषा बारले मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी।

AD DESCRIPTION R.O. No.12945/84

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: बीएसपी ने दनादन तोड़े पिछले रिकॉर्ड, जानिए किस विभाग ने उड़ाया गर्दा

इस अवसर पर मुख्य अतिथि उषा बारले के सम्बोधन के साथ ही भिलाई महिला समाज की अध्यक्ष त्रिपर्णा दासगुप्ता भी समाज की महिला सदस्यों को संबोधित करेंगी। वर्ष भर की गतिविधियों का लेखा-जोखा पेश करने के साथ ही महिला समाज की विभिन्न उत्पादक इकाईयों के सदस्यों द्वारा आयोजित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये जाएंगे। इसमें बीहूनृत्य, नारी-सशक्तिकरण पर नृत्य नाटिका, छत्तीसगढ़ी लोकनृत्य, बंगाली लोकनृत्य आदि आकर्षण के मुख्य बिंदु होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: CG Breaking News: छत्तीसगढ़ के 35 हजार चिटफंड पीड़ितों को सरकार लौटा रही राशि, सीएम भूपेश बघेल बने गवाह

संयंत्र की स्थापना के बाद इस क्षेत्र में प्राथमिक शिक्षा, स्वास्थ्य और महिलाओं को आत्मनिर्भर एवं स्वावलम्बी बनाने के उद्देश्य से गठित भिलाई महिला समाज प्रति वर्ष 4 अगस्त को अपना स्थापना दिवस समारोहपूर्वक आयोजित करती है। अंचल की प्रमुख महिला संगठन महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये अनेक उत्पादक इकाईयों का संचालन करती है। भिलाई महिला समाज द्वारा सेक्टर-2 में एक पेट्रोल पंप का संचालन भी किया जाता है।

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117