Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP SC-ST एम्पलाइज एसोसिएशन की केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात, कई मांगों पर हुई चर्चा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP SC-ST एम्पलाइज एसोसिएशन की केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात, कई मांगों पर हुई चर्चा

19/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BSP-SC-ST-Employees-Association-met-the-Union-Minister-many-demands-were-discussed

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) में SC-ST एम्पलाइज एसोसिएशन (SC-ST Employees Association) के प्रतिनिधि मंडल ने केन्द्रीय स्टील मिनिस्टर से मुलाकात की गई। एसोसिएशन के महासचिव विजय कुमार रात्रे ने कहा कि संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद की लीडरशिप में प्रतिनिधि मंडल ने सेन्ट्रल स्टील मिनिस्टर एचडी.कुमारस्वामी (Central Steel Minister HD Kumaraswamy) से इस्पात भवन में तय कार्यक्रमानुसार SCST एसोसिएशन, OBC एसोसिएशन और अनेक यूनियन के नेताओं ने भेंट की।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों को रणनीतिक क्षेत्र में रखने एवं विलय के लिए NCOA का प्रपोजल

मंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए उन्हें कहा कि आजतक SAIL में डायरेक्टर की पोस्ट पर अनुसूचित जाति या अनुसूचित जनजाति वर्ग के अफसरों की पोस्टिंग नहीं हो सकी हैं। इन वर्गों को भी बराबर प्रतिनिधित्व दिया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

एसोसिएशन ने कहा कि हमारे अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के अफसर निरंतर प्लांट में हॉट शॉप में काम कर लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे है। लेकिन जब उन्हें ग्रेडिंग देने की बारी आती हैं तो उनके साथ नाइंसाफी हो जाती हैं। उन्हें खराब ग्रेडिंग दी जाती हैं, जिससे उनके प्रमोशन पर उनके कमजोर ग्रेडिंग का दुष्प्रभाव पड़ता हैं। उनकी ग्रेडिंग पर सुधार करने के लिए उच्चाधिकारियों को निर्देश दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) एकीकृत स्टील प्लांट हैं। साथ यह इलाका आदिवासी बाहुल्य प्रदेश छत्तीसगढ़ में मौजूद हैं। एसोसिएशन ने कहा कि हमारी मांग हैं कि प्लांट को सुचारू रूप से संचालित करने और स्थानीय युवाओं को रोजगार प्रदान करने के लिए स्थानीय बेरोजगारों को रिक्रूट करना तय किया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

-जैकखाम का निर्माण अटका

भिलाई के सेक्टर-6 में भव्य जैतखाम के निर्माण के लिए भूमिपूजन हो चुका हैं। लेकिन निर्माण कार्य आज तक शुरू नहीं हो पाया हैं। निर्माण कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिया जाए। एसोसिएशन ने कहा कि हमारे संगठन की लंबे समय से मांग रही हैं कि SAIL लेवल पर चिकित्सक अंबेडकर अवॉर्ड दिए जाने की शुरुआत की जाए। इस पर SAIL कॉर्पोरेट ऑफिस ने सहर्ष सहमति प्रदान की। लेकिन अभी तक इस पर कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई हो पाई।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

एसोसिएशन ने कहा कि हमारी मांग हैं कि इस पर अमल करने के लिए निर्देश दिया जाए। SC, ST वर्ग के कर्मी और अफसर अपने अथक मेहनत से प्लांट के प्रोडक्शन को सर्वश्रेष्ठ बनाए रखने में बहुमूल्य योगदान दे रहे है। इन्हें नई तकनीकी ज्ञान से अवगत कराने के लिए विदेश में ट्रेनिंग के लिए भेजने की व्यवस्था की जानी चाहिए। साथ ही मंत्री से यह भी आग्रह किया गया कि देश की प्रॉपर्टी का अंधाधुंध निजीकरण न किया जाए। ऐसे में SC, ST, OBC के प्रतिनिधित्व के साथ ही आरक्षण पर गहरा संकट खड़ा हो सकता है। देश की प्रॉपर्टी देश के पास ही रहने से देश सशक्त बना रहेगा। साथ ही शिक्षित युवा शक्तियों को जॉब मुहैया कराए जाने पर विशेष तौर पर जोर दिया जाए। इससे देश को विकसित राष्ट्र बनाया जा सकें।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा  39 महीने के एरियर्स  का मुद्दा

इस प्रतिनिधि मंडल में संगठन के अध्यक्ष कोमल प्रसाद, कार्यकारी अध्यक्ष चेतन लाल राणा, महासचिव विजय कुमार रात्रे, उपाध्यक्ष वेद प्रकाश सूर्यवंशी व अन्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : सेंट्रल स्टील मिनिस्टर के साथ SAIL चेयरमैन पहुंचे भिलाई, प्लांट विजिट के बाद अफसरों से होगी चर्चा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के ठेका मजदूरों को दिवाली से पूर्व हो 20% बोनस का भुगतान
Next: Bhilai News : संयुक्त यूनियन का बड़ा प्रदर्शन, बनी रूपरेखा और तगड़ी रणनीति, ये है प्रमुख मांगें

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.