Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के ठेका मजदूरों को दिवाली से पूर्व हो 20% बोनस का भुगतान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के ठेका मजदूरों को दिवाली से पूर्व हो 20% बोनस का भुगतान

19/09/2024 (Last updated: 11/10/2024) 1 minute read
BSP-contract-workers-should-be-paid-20-bonus-before-Diwali

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Labour Union INTUC) के एक प्रतिनिधि मंडल ने ठेका मजदूरों के हित में मांग की गई है। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ विकास चंद्रा को ठेका मजदूरों को दिवाली से पहले कम से कम वेतन का 20% बोनस भुगतान के लिए निदेशक प्रभारी भिलाई स्टील प्लांट के नाम से ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही चर्चा कर उक्त मांग को पुरजोर ढंग से उठाया गया।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील सेक्टर के सार्वजनिक उपक्रमों को रणनीतिक क्षेत्र में रखने एवं विलय के लिए NCOA का प्रपोजल

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक (Steel Contract Labour Union INTUC) के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने महाप्रबंधक विकास चंद्रा से मांग की कि भिलाई स्टील प्लांट में ठेका मजदूर रेगुलर कर्मियों के साथ स्थायी प्रकृति के कामों से लेकर साफ-सफाई तक के काम कर रहे है। ठेका मजदूरों की संख्या रेगुलर कर्मियों से दोगना 22 हजार (22,000) के करीब हो चुकी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: छत्तीसगढ़ को दुर्ग से विशाखापट्टनम तक मिली नई एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात

ठेका मजदूर स्थायी प्रकृति के काम करते हुए डायरेक्ट प्रोडक्शन और रख-रखाव और लाभार्जन से जुड़े है। उनके योगदान को ध्यान में रखते हुए बोनस भुगतान अधिनियम 1965 के अंतर्गत अधिकतम 20% बोनस दिवाली के पहले उपलब्ध करा दिया जाए। साथ ही यह तय किया जाए की संपूर्ण ठेका मजदूर को उनका पूरा बोनस मिले और कम्प्लेन पर उचित कार्यवाही हो। इससे ठेका मजदूरों का आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। औद्योगिक शांति बनी रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : कर्मचारियों के मुद्दे पर भिलाई इस्पात मजदूर संघ ने की केन्द्रीय इस्पात मंत्री से मुलाकात, मिला पॉजिटिव जवाब, जानें

ठेका मजदूर डायरेक्ट प्रोडक्शन का काम कर रहे है इसलिए कम से कम स्थान पर 20% बोनस की राशि दी जाए। मौजूदा समय में वेतन का ठेका मजदूरों को न्यूनतम 8.33% अकुशल श्रमिक को 10 हजार नौ सौ (10,900) रूपए एवं अर्ध कुशल मजदूर को 11 हजार पांच सौ 50 (11,550) रूपए, कुशल मजदूर को 12 हजार तीन सौ 50 (12,350) रूपए अति कुशल मजदूर को 13 हजार एक सौ दस रुपए (13,110) रुपए न्यूनतम बोनस दिया जाना चाहिए। जो भी ठेका मजदूर न्यूनतम 30 दिवस से ज्यादा किसी संस्थान में काम करते है तो उन्हें बोनस पाने का हक हैं।

ये खबर भी पढ़ें: तालपुरी बी ब्लॉक में पर्यावरण एवं स्वच्छता में योगदन देने वाले हुऎ सम्मानित

-HSLT ठेका मजदूरों का शीघ्र हो KYC

BSP में सेवारत ऐसे ठेका मजदूर जिनका CPF भिलाई स्टील प्लांट से कटता हैं और मौजूदा समय में वह काम कर रहे है। रिटायर हो चुके HSLT ठेका मजदूरों का KYC नहीं होने के चलते उन्हें अभी तक पेंशन की राशि हासिल नहीं हो रही हैं। इस पर शीघ्र उचित कदम उठाते हुए उनकी KYC की जाए, जिससे उनको पेंशन का भुगतान तय हो पाए।

ये खबर भी पढ़ें: MLA देवेन्द्र यादव और अन्य गिरफ्तारी के खिलाफ चलाया हस्ताक्षर अभियान

-प्रबंधन ने कहा ‘उठा रहे है उचित कदम’

महाप्रबंधक विकास चंद्रा ने कहा कि BSP के ठेका मजदूरों की परेशानी में सुधार को लेकर कई काम किया जा रहा है। बोनस से रिलेटेड दिवाली के पहले तय बोनस देने के लिए सर्कुलर जारी कर दिया गया हैं। यह सुनिश्चित किया जा रहा हैं कि सभी ठेका मजदूरों को दिवाली के पहले तय बोनस मिले जहां पर इसकी शिकायत आएगी उसके संबंध में कार्यवाही की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात मंत्री के साथ बैठक में छाया रहा  39 महीने के एरियर्स  का मुद्दा

HSLT ठेका मजदूरों के KYC के लिए शिविर लगाकर सुधार कार्य किया जा रहा हैं। RPFC कमिश्नर रायपुर से भी मीटिंग करके शीघ्र रिटायर HSLT ठेका मजदूरों की KYC भी किया जाएगा। मीटिंग में मैनेजमेंट की तरफ से निवेश विजयन वरिष्ठ प्रबंधक ठेका प्रकोष्ठ और इंटक यूनियन की तरफ से संजय कुमार साहू, सीपी.वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, गुरुदेव साहू, जसबीर सिंह और अन्य मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: Big News : सेंट्रल स्टील मिनिस्टर के साथ SAIL चेयरमैन पहुंचे भिलाई, प्लांट विजिट के बाद अफसरों से होगी चर्चा

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Assembly Election 2024 Live : जम्मू-कश्मीर इलेक्शन के ताजा आंकड़ें, यहां 60% से ज्यादा तो इधर सिर्फ 26% वोटिंग
Next: BSP SC-ST एम्पलाइज एसोसिएशन की केन्द्रीय मंत्री से मुलाकात, कई मांगों पर हुई चर्चा

Related Stories

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
SAIL Wage Agreement case in Odisha High Court Notices issued to Ministry of Steel and SAIL-RSP Management Hearing on the 13th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL वेज एग्रीमेंट केस ओडिशा हाईकोर्ट में, इस्पात मंत्रालय, सेल, RSP प्रबंधन को नोटिस, 13 को सुनवाई

Azmat ali 18/09/2026
SAIL-BSP Senior Manager Sonal Srivastava on the show Indias Top 1 Face-to-face with Anil Kapoor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-BSP: ‘इंडिया के टॉप 1%’ में नजर आएंगे सोनल श्रीवास्तव, अनिल कपूर कर रहे होस्ट, 19 सितंबर की रात आप भी देखें

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Sector 9 Hospital attendants on indefinite hunger strike outrage over extortion and retrenchment
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल के अटेंडेंट आमरण अनशन पर, धन उगाही, छंटनी पर भड़का गुस्सा

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.