Skip to content
21/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
  • World Blood Donor Day 2024: खून देने के लिए बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी-अधिकारी आगे से आगे…
  • धर्म-संस्कृति
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

World Blood Donor Day 2024: खून देने के लिए बोकारो और राउरकेला स्टील प्लांट के कर्मचारी-अधिकारी आगे से आगे…

14/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
World-Blood-Donor-Day-2024-Employees-and-officers-of-Bokaro-and-Rourkela-Steel-Plants-are-coming-forward-to-donate-blood…

– बीजीएच में मनाया गया विश्व रक्तदाता दिवस।
– आइजीएच में स्वैच्छिक रक्तदाताओं से कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किये गये। रक्तदाता को सम्मान प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो/राउरकेला। 14 जून को पूरे विश्व मे विश्व रक्तदाता दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष विश्व रक्तदाता दिवस मनाने का 20वां वर्ष है, इसलिए इस साल आज का दिन विशेष महत्त्व रखता है। इस वर्ष रक्तदाता दिवस का थीम “रक्तदान का उत्सव मनाने के 20 वर्ष: रक्तदाताओं को धन्यवाद” है। विश्व रक्तदाता दिवस की 20वीं वर्षगांठ दुनिया भर के रक्तदाताओं को उनके जीवन रक्षक दान के लिए आभार प्रकट करने और मरीज़ों और दाताओं दोनों पर पड़ने वाले गहरे प्रभाव का सम्मान करने का एक उत्कृष्ट और सामयिक अवसर है।
यह निरंतर चुनौतियों का समाधान करने और ऐसे भविष्य की दिशा में प्रगति को गति देने का भी एक सामयिक अवसर है, जहाँ सुरक्षित रक्त आधान सार्वभौमिक रूप से सुलभ हो। विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर बोकारो जेनरल अस्पताल के ब्लड बैंक में डॉ एपीजे अब्दुल कलाम सहयोग ट्रस्ट के द्वारा एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
रक्तदान शिविर का उद्घाटन बोकारो जेनरल अस्पताल के प्रभारी मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ बी बी करुणामय ने किया। आज के रक्तदान शिविर में 20 यूनिट रक्त का संग्रह किया गया। इसका उद्देश्य खून की कमी से लोगों की जान न जाए, इसलिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाना है।
बीजीएच के एडिशनल मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, डॉ श्रवण कुमार ने कहा कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे का संयोग कम होता है। उन्होंने कहा कि 18 साल से 60 साल के तक कोई भी स्वस्थ व्यक्ति स्वेच्छा से साल में तीन बार रक्तदान कर सकता है. रक्तदान करने से शरीर के किसी अंग में कमजोरी नहीं आती है।
बोकारो जेनरल अस्पताल के रक्त केन्द्र के डा० सुरेन्द्र कुमार, एवं काउन्सलर कविता कुमार (झारखण्ड सरकार) एवं सहकर्मी रंजिता एक्का, सोनाली, अंकिता , विभूतिका, मनीष, महेन्द्र एवं कौशल उपस्थित रहे।

– इधर आईजीएच में रक्तदान शिविर का आयोजन
सेल, राउरकेला इस्पात संयंत्र (आर.एस.पी.) के इस्पात जनरल अस्पताल में मुख्य अतिथि के रूप में कार्यपालक निदेशक (एम. एंड एच.एस.), डॉ. बी.के.होता ने उपस्थित होकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. एन.पी.साहू, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. जयंत आचार्य तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. पी के महापात्र सम्‍मानित अतिथि थे। अन्य विशिष्ट अतिथियों में उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी, तथा विभागाध्यक्ष (पैथोलॉजी), डॉ. अरुणा मुक्ति मिंज, अध्यक्ष (आस्था-द फेथ), बिष्णु मोहन मिश्र, प्रबंध न्यासी (जीवन ज्योति), मोतीलाल महंत शामिल थे।
समारोह में कई वरिष्ठ चिकित्सक, प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी, आई.जी.एच. के कर्मचारी तथा सामाजिक संगठनों के स्वेच्छाकर्मी उपस्थित थे। विशेष रूप से, शिविर का आयोजन रक्त आधान केंद्र, आई.जी.एच. द्वारा ‘आस्था-द फेथ’ तथा जीवन ज्योति सामाजिक सेवा संगठनों के सहयोग से किया गया था।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. होता ने पूर्व आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों तथा बारंबार रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं को सम्मानित किया। प्रारंभ में बिष्णु मोहन मिश्र ने उपस्थित लोगों का स्वागत किया। डॉ. पंकज कुमार दास, परामर्शदाता (रक्त आधान केंद्र – आई.जी.एच.) ने अपने संक्षिप्‍त भाषण में पिछले वर्ष रक्तदान से संबंधित आंकड़ों तथा रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए रक्त आधान केंद्र की पहलों पर विस्तार से चर्चा की। समारोह का संचालन किया। महा सचिव (आस्‍था), आलोक जेना ने औपचारिक धन्यवाद ज्ञापित किया।
शिविर में स्वैच्छिक रक्तदाताओं से कुल 40 यूनिट रक्त एकत्रित किये गये। प्रत्येक रक्तदाता को सम्मान प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह भी प्रदान किए गए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: जुमा-जुमा 4 दिन भी नहीं हुआ इस्पात मंत्री बने, HD Kumar Swamy के पास पहुंचा SAIL के 47 हजार कर्मचारियों का दुखड़ा
Next: BSP डायरेक्टर इंचार्ज क्रिकेट प्रतियोगिता: BHU ने BIT सींदरी को 10 विकेट और NIT राउरकेला ने CIWAI को 75 रन से हराया

Related Stories

The gate of the Bokaro Steel Plant ADM building will now remain closed from 1 PM to 3 PM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसे से सबक: बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग का गेट दोपहर 1 से 3 बजे तक अब रहेगा बंद

Azmat ali 21/08/2026
Bhilai Steel Plant Ministry Team Explains Details on the Impact of the 4 New Labour Codes on Workers 2
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

4 नए लेबर कोड पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय का पहला संवाद Bhilai Steel Plant में शुरू, प्रेजेंटेशन के बाद यूनियन-श्रमिक दागेंगे सवाल

Azmat ali 21/08/2026
IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026

You May Have Missed

The gate of the Bokaro Steel Plant ADM building will now remain closed from 1 PM to 3 PM
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

हादसे से सबक: बोकारो स्टील प्लांट के एडीएम बिल्डिंग का गेट दोपहर 1 से 3 बजे तक अब रहेगा बंद

Azmat ali 21/08/2026
Bhilai Steel Plant Ministry Team Explains Details on the Impact of the 4 New Labour Codes on Workers 2
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

4 नए लेबर कोड पर केंद्रीय श्रम मंत्रालय का पहला संवाद Bhilai Steel Plant में शुरू, प्रेजेंटेशन के बाद यूनियन-श्रमिक दागेंगे सवाल

Azmat ali 21/08/2026
IISCO Steel Plant Contract workers attendance to be recorded via face reader starting August 24 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant: ठेका कर्मियों की अब 24 अगस्त से फेस रीडर से होगी हाजिरी

Azmat ali 20/08/2026
Bhilai Steel Plant Union Leader Marked Attendance Without Performing Duty will the Salary be Recovered
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट में छुटभैय्या नेता ने ड्यूटी की नहीं, सैलरी पूरी उठाई, क्या अब रिकवरी होगी…?

Azmat ali 20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.