Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश के एकमात्र लेफ्टिनेंट कर्नल ने आर्मी और SAIL में की एक साथ नौकरी, BSL जमा नहीं कर रहा EPS 95 पेंशन का अंशदान
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

देश के एकमात्र लेफ्टिनेंट कर्नल ने आर्मी और SAIL में की एक साथ नौकरी, BSL जमा नहीं कर रहा EPS 95 पेंशन का अंशदान

15/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
The-countrys-only-Lieutenant-Colonel-worked-simultaneously-in-Army-and-SAIL-BSL-is-not-depositing-EPS-95-pension-contribution
  • भद्रावति से 22 मार्च 2023 को बोकारो भेज दिया गया। अचानक से ट्रांसफर किए जाने को लेकर कोर्ट गए।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। ईपीएस 95 (EPS 95) अंशदान को लेकर अक्सर शिकायतें सामने आती हैं। प्राइवेट कंपनियों में लूट मची रहती है। लेकिन, देश की महारत्न कंपनी पर भी सवाल उठ गया है। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant)  के डीजीएम सिक्योरिटी का ही मासिक अंशदान ईपीएफओ के पास जमा नहीं हो रहा है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन में अंशदान जमा न होने से अधिकारी को भारी नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Modi सरकार बनते ही Pension Ministry हरकत में, पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले

डीजीएम सिक्योरिटी राजेंद्र सिंह शेखावत ने खुद सूचनाजी.कॉम को जानकारी दी कि उनका अंशदान जमा नहीं किया जा रहा है। 01.08.2023 को बीएसएल में शामिल होने के बाद से बीएसएल एचआर ओडी द्वारा ईपीएफ रांची कार्यालय में ईपीएस 95 मासिक योगदान जमा नहीं किया गया। सेना से रिटायर होने के बाद सेल बीएसएल की सेवा से जुड़े आरएस शेखावत कहते हैं कि कर्नल को परेशान करने और लगातार मानसिक नुकसान, यातना के साथ वित्तीय नुकसान उठाने के छोड़ दिया गया है। कई बार उचित फोरम पर आवाज उठाई, लेकिन सुनवाई नहीं हो रही है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant में पहला सर्विलांस ऑडिट, पढ़िए डिटेल

डीजीएम सिक्योरिटी राजेंद्र सिंह शेखावत की जुबानी…

आरएस शेखावत ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत के दौरान बताया कि उनके साथ न्याय नहीं हो रहा है। मैं भारतीय सेना से रिटायर हुआ हूं। लगता है मुझे पाकिस्तानी सेना का समझा जाता है। आर्मी एक्ट में लिखा है कि एक साथ दो जगह नौकरी कर सकते हैं। सेल ने 18 बार एनओसी दिया। डीपीई की गाइडलाइन में भी है कि आर्मी की ड्यूटी से आने वाले को मौका मिलेगा। एकमात्र लेफ्टिनेंट कर्नल मैं ही हूं, जिसने सेल और आर्मी में एक साथ नौकरी की। लेकिन, सेल बीएसएल प्रबंधन आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाने में लगा हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें : नक्सल प्रभावित रावघाट आयरन ओर माइंस एरिया में बेहतर काम पर मिला Kalinga CSR-Sustainability Excellence Award 2023

सेल ने 18 बार एनओसी दिया

राजस्थान के बीकानेर के रहने वाले राजेंद्र सिंह शेखावत बताते हैं कि सेल ने 18 बार एनओसी दिया है। लेफ्टिनेंट कर्नल पद से रिटायर हुआ हूं। रक्षा मंत्रालय से इस्पात मंत्रालय तक पत्र दौड़ रहा है। अरुणाचल प्रदेश में आर्मी में तैनात थे।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL E0 Executive: जूनियर ऑफिसर अब कहलाएंगे जूनियर मैनेजर, कर्मचारियों के पदनाम पर कैसे होगा समझौता?

सेल भद्रावति स्टील प्लांट से बोकारो ट्रांसफर

31 मार्च 2023 को आर्मी से रिटायर होने से पहले साल 2008 में सेल के भद्रावति स्टील प्लांट में बतौर सिक्योरिटी ऑफिसर कार्य करना शुरू कर दिया था। भद्रावति स्टील प्लांट में सीआइएसएफ नहीं है।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: SAIL पदनाम पर बवाल, नए लड़के करते रहे आंदोलन, सीनियर को मिला जूनियर इंजीनियर, भड़कीं यूनियनें

भद्रावति के बाद मैं आर्मी में सेवा देता रहा। भद्रावति से 22 मार्च 2023 को बोकारो भेज दिया गया। अचानक से ट्रांसफर किए जाने को लेकर कोर्ट गए। भद्रावति वापस जाना है। कानूनी लड़ाई चल रही है। इस बीच बीएसएल प्रबंधन ईपीएस 95 के लिए अंशदान ही जमा नहीं कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : पदनाम पर डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन ने कहा-थैंक्यू SAIL

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL अधिकारियों का Night shift एलाउंस 100 से अब 200, कर्मियों का 90 से 180 रुपए, उठाइए फायदा
Next: कर्मचारी पेंशन स्कीम: EPFO ने खोला डिजिटल सिग्नेचर न अपनाने का राज, जानें बड़ी वजह

Related Stories

Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.