Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL E0 Executive: जूनियर ऑफिसर अब कहलाएंगे जूनियर मैनेजर, कर्मचारियों के पदनाम पर कैसे होगा समझौता?
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL E0 Executive: जूनियर ऑफिसर अब कहलाएंगे जूनियर मैनेजर, कर्मचारियों के पदनाम पर कैसे होगा समझौता?

13/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
SAIL-E0-Executive-Junior-officers-will-now-be-called-junior-managers-how-will-the-agreement-be-made-on-the-designation-of-employees
  • कर्मचारियों के साथ ही जूनियर आफिसर का भी पदनाम बदला गया है।
  • कर्मचारियों के पदनाम को लेकर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के कर्मचारियों का पदनाम बदल दिया गया है। सेल प्रबंधन (SAIL Management) के आदेश में एक और आदेश है। कर्मचारियों के साथ ही जूनियर आफिसर का भी पदनाम बदला गया है। कर्मचारी से अधिकारी बनने वाले जूनियर आफिसर (Junior Officer) को अब जूनियर मैनेजर (Junior Manager) कहा जाएगा। स्पष्ट रूप से इसका उल्लेख किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : BSP SC-ST एसोसिएशन से बड़ी खबर, EO एग्जाम में समाज से अधिक जूनियर आफिसर बनाने की उठी आवाज

वहीं, कर्मचारियों के पदनाम को लेकर सोशल मीडिया (Social Media) पर बहस छिड़ गई है। एक कर्मचारी ने कमेंट करते हुए लिखा-सिर्फ एस-9 से एस-11 को ही जूनियर इंजीनियर दिया जा रहा है। यह बात मत पकड़िए, कलस्टर D को ध्यान में रखिए। अभी मुश्किल से 2% कर्मचारी भी कलस्टर D में नहीं हैं। अर्थात पूरे सेल में 100 लोगों को भी जूनियर इंजीनियर पदनाम नहीं मिलेगा…।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant रोपने जा रहा 40,000 और पौधे, देखिए टाउनशिप-पटरी पार का तापमान

वहीं, कर्मचारियों की तरफ से यह भी सवाल उठाया जा रहा है कि यह लागू कैसे होगा? नॉन एक्स के मामले में सेल कोई कंपनी ही नहीं है। सभी लोकल यूनिट में लोकल रिकॉगनाईज्ड यूनियन की सहमति तथा समझौता जरूरी है। अब देखना है कि कौन-कौन लोकल रिकॉगनाईज्ड यूनियन इस पदनाम पर समझौता करते हैं। कारो में न तो कोई रिकॉगनाईज्ड यूनियन है तथा न ही रिकॉगनाईज्ड यूनियन नेता।

ये खबर भी पढ़ें : PM Modi और डॉ. जितेंद्र सिंह के हाथों में है कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय, संभाला कामकाज, पेंशन सुधार पर कही बड़ी बात

पदनाम से जुड़ी ये बातें भी जानिए

-जिस स्ट्रीम में गैर-कार्यकारी कर्मचारी काम कर रहे है, उसके लिए दिए गए पदनाम के साथ कार्य/अनुशासन का क्षेत्र जोड़ा जा सकता है।

-पदनाम में परिवर्तन केवल पदनामों के नामकरण में परिवर्तन तक ही सीमित रहेगा। वरिष्ठता और पदोन्नति की रेखा में कोई बदलाव नहीं होगा।

-इसका कोई वित्तीय प्रभाव नहीं होगा और यह मौजूदा वेतनमान/क्लस्टर से जुड़ा होगा।

ये खबर भी पढ़ें : इस्पात मंत्री HD Kumar Swamy ने संभाला पदभार, SAIL चेयरमैन-डायरेक्टर पहुंचे, श्रम एवं रोजगार मंत्री ने संभाली कमान

-माइनिंग मेट, माइनिंग फोरमैन, फायर आदि जैसे वैधानिक पदों के लिए संयंत्र/इकाइयाँ मौजूदा पदनामों के साथ जारी रह सकती हैं।

-प्लांट/यूनिट के निदेशक एल/सी/कार्यात्मक निदेशक को क्लस्टरवार व्यापक जेनेरिक पदनामों के सुचारू कार्यान्वयन के लिए, स्थानीय आवश्यकताओं पर विचार करते हुए, प्लांट/यूनिट स्तर पर पुन: पदनामों के लिए मंजूरी देने का अधिकार होगा। कॉर्पोरेट कार्यालय के मामले में, निदेशक (कार्मिक) अनुमोदन के लिए सक्षम प्राधिकारी होंगे।

ये खबर भी पढ़ें : Council of Ministers: इस्पात मंत्रालय में कुमार स्वामी, भूपति राजू और कोयला-खनन मंत्रालय में किशन रेड्‌डी, सतीश चंद्र दुबे संभालेंगे कमान

-यदि संयंत्र/इकाइयों के सुचारू कामकाज के लिए बाद की तारीख में प्रस्तावित पदनामों में संशोधन की आवश्यकता होती है, तो यह अध्यक्ष, सेल के अनुमोदन से किया जाएगा।

-अनुमोदित नियमों और शर्तों के तहत क्लस्टर/ग्रेड के अनुसार उपरोक्त सामान्य पदनाम को उचित प्रक्रिया का पालन करते हुए प्लांट/यूनिट स्तर पर लागू किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट को मिला कलिंगा पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, डीआइसी को सौंपा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big News: SAIL पदनाम पर बवाल, नए लड़के करते रहे आंदोलन, सीनियर को मिला जूनियर इंजीनियर, भड़कीं यूनियनें
Next: नक्सल प्रभावित रावघाट आयरन ओर माइंस एरिया में बेहतर काम पर मिला Kalinga CSR-Sustainability Excellence Award 2023

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.