Skip to content
22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP के ईडी पीएंडए का अतिरिक्त चार्ज ईडी प्रोजेक्ट एस मुखोपाध्याय को, जानिए किन-किन को विदाई दे रहा OA
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP के ईडी पीएंडए का अतिरिक्त चार्ज ईडी प्रोजेक्ट एस मुखोपाध्याय को, जानिए किन-किन को विदाई दे रहा OA

02/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Additional-charge-of-ED-PA-of-BSP-to-ED-Project-S-Mukhopadhyay-know-whom-OA-is-bidding-farewell-1

अज़मत अली, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट को तत्काल दो ईडी की जरूरत है। ईडी माइंस का पद कई महीने से रिक्त है। अब ईडी पीएंडए का भी खाली हो गया है। ईडी पीएंडए एमएम गद्रे 31 मार्च को रिटायर हो गए हैं। इनके स्थान पर नए ईडी का चयन होना बाकी है। फिलहाल, कामकाज संभालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सेल प्रबंधन ने कर दिया है।

Breaking News: SAIL BSP के GM IR जेएन ठाकुर ने मचाया कोहराम, ऑपरेटिंग अथॉरिटी और ठेकेदारों में हड़कंप, मजदूर बोले-सर, 4 हजार तक मजदूरी वापस लेते हैं ठेकेदार

ईडी प्रोजेक्ट एस मुखोपाध्याय को ईडी पीएंडए का अतिरिक्त चार्ज सौंप दिया गया है। जब तक नए ईडी का चयन नहीं हो जाता, आप एस मुखोपाध्याय से मिलकर अपना काम करा सकते हैं। वहीं, पूर्व ईडी माइंस तपन सूत्रधार के रिटायरमेंट के बाद यहां भी नए ईडी की दरकार है।

ये खबर भी पढ़ें:  कर्मचारियों को 39 माह का बकाया एरियर देने से पहले सोया SAIL प्रबंधन, BSP IR के सामने नगाड़ा बजाकर जगाएगा BWU

बताया जा रहा है कि सेल के अन्य इकाइयों में भी ईडी का रिक्त पद है। जल्द ही इंटरव्यू की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। इसके लिए कई विभागों के सीजीएम ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। चेहरे और छवि को चमकाने के लिए हर कोशिश कर रहे हैं। बड़े साहब की नजरों में बने रहने के लिए कई तरह के दांव भी चल रहे हैं।

इधर-बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन की ओर से मार्च माह में सेवानिवृत्त हुए अधिकारियों का सम्मान समारोह सोमवार को आयोजित किया जा रहा है। प्रगति भवन में सम्मान समारोह शाम 6.30 बजे से शुरू होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  CM भूपेश बघेल सरकार के फैसले पर कब्जा, Effluent Treatment Plant और विद्युत सब-स्टेशन की जगह पर डोम शेड

सेवानिवृत्त अधिकारियों में ईडी पीएंडए एमएम गद्रे, जीएम एमआरडी दिपांकर रॉय, एसएस मोहन्ती (एफएंडए), ज्वाइंट डायरेक्टर- डॉ. नीता शर्मा (मेडिकल), सीनियर डिप्टी डायरेक्टर-डॉ. मोहनलाल (मेडिकल), एजीएम-सईद राशिद अली (टीईडी), सीनियर मैनेजर- अंजली पिल्ले (पर्सनल), मैनेजर-अविनाश केदार (आरएसएम) जयंता जोशी (टीए, सीजीएम यूटिलिटी) को ओए-बीएसपी द्वारा सम्मान किया जाएगा। इस कार्यक्रम की जानकारी ओए-बीएसपी महासचिव परविंदर सिंह ने दी है। बता दें कि ईडी पीएंडए को विदाई देने के लिए मातहत विभागों के प्रभारी, अधिकारी इस्पात भवन पहुंचे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर-9 हॉस्पिटल हनुमान मंदिर करें ट्रस्ट के हवाले, पुजारी-चढ़ावा और विवाद, BSP आफिसर्स एसोसिएशन ने छेड़ी नई बहस
Next: उत्कल दिवस 2023: राउरकेला स्टील प्लांट ने सजाई शाम, किया संगीत के नाम

Related Stories

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026

You May Have Missed

Accident Update BSP to Provide a Compassionate Appointment Uncle Arriving from Vizag Steel Plant Post-Mortem Scheduled for Wednesday 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Accident Update: बीएसपी दे रहा अनुकंपा नियुक्ति, भाई आ रहा Vizag Steel Plant से, बुधवार को पोस्टमार्टम

Azmat ali 22/09/2026
Breaking News Worker dies in accident at Bhilai Steel Plant 3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में दर्दनाक हादसा, पहले कटा मजदूर का पैर, फिर मौत

Azmat ali 22/09/2026
SEFI Secured the Right for the GM to Appear for the Director interview the Ministry Revised its Policy
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल GM को डायरेक्टर इंटरव्यू का हक दिलाने SEFI की मुहिम लाई रंग, मंत्रालय ने बदली पॉलिसी, प्रवीण राय से खुला द्वार

Azmat ali 22/09/2026
NJCS Meeting Proposed on October 1 to Decide SAIL Bonus, Management Gets Consent from all Leaders (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL बोनस तय करने 1 अक्टूबर को NJCS मीटिंग प्रस्तावित, केंद्रीय नेताओं से मैनेजमेंट ने की बात

Azmat ali 22/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.