Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर सरकार का सदन में ये जवाब
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

बुजुर्ग पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण पर सरकार का सदन में ये जवाब

Azmat ali 12/03/2026 1 minute read
This is the Governments Reply in the House on Biometric Authentication for Elderly Pensioners

80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगियों को डीएलसी जमा कराने में इंडिया पोस्ट, पेमेंट्स बैंक, डाकघरों, ग्रामीण डाक सेवक मदद कर रहे।

  • पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से डीएलसी जमा करने में आने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए, भारत सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक शुरू की है।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। वरिष्ठ नागरिकों और बुजुर्ग पेंशनभोगियों, विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगियों, जिनमें देश के सुदूरतम क्षेत्रों में रहने वाले पेंशनभोगियों को होने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को दूर करने के लिए, 2022 से हर साल 1 से 30 नवंबर तक राष्ट्रव्यापी डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र (डीएलसी) अभियान चलाए जा रहे हैं।

इन अभियानों में चिन्हित शहरों/कस्बों में विभिन्न स्थानों पर डीएलसी शिविर आयोजित किए जाते हैं। वृद्ध पेंशनभोगियों के लिए बायोमेट्रिक प्रणाली के माध्यम से डीएलसी जमा करने में आने वाली कठिनाई को दूर करने के लिए, भारत सरकार ने फेस ऑथेंटिकेशन तकनीक शुरू की है, जिसके तहत डीएलसी जनरेट करने के लिए केवल एक स्मार्टफोन की आवश्यकता होती है।

सभी पेंशन वितरण बैंकों को डीएलसी जमा न होने की निगरानी करने और डीएलसी जमा कराने की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है। विभाग भी डीएलसी जमा कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए बैंकों की निगरानी करता है।

वरिष्ठ नागरिकों, विशेष रूप से 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगियों को डीएलसी जमा कराने में सहायता के लिए इंडिया पोस्ट, पेमेंट्स बैंक, डाकघरों और ग्रामीण डाक सेवकों की सेवाओं का भी इस्‍तेमाल किया जाता है। 80 वर्ष से अधिक आयु के पेंशनभोगी अक्टूबर माह में भी अपने डीएलसी जमा करा सकते हैं। बड़े पैमाने पर पेंशनभोगियों की अधिक संख्या वाले स्थानों पर मेगा कैंप आयोजित किए जाते हैं। डीएलसी अभियानों के दौरान, वृद्ध/बीमार/अक्षम/दिव्यांग पेंशनभोगियों के लिए घर-घर जाकर सेवा प्रदान करने की व्यवस्था भी की जाती है।

केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी एवं पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय में कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन, परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष राज्य मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने राज्यसभा में लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के CMD पद के लिए अनुपम मिश्रा का चयन
Next: वरिष्ठ कलाकारों को भी मिलती है पेंशन, आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी जरूरी

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.