Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 2 जख्मी, डिप्टी सीएम नहीं मनाएंगे Birthday
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 2 जवान शहीद, 2 जख्मी, डिप्टी सीएम नहीं मनाएंगे Birthday

18/07/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Naxalite-attack-in-Chhattisgarh-2-soldiers-martyred-2-injured-in-IED-blast-Deputy-CM-will-not-celebrate-birthday
  • कवर्धा सहित पूरे राज्य के विभिन्न स्थानों में जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं।
  • उपमुख्यमंत्री के अपना जन्मदिन नहीं मनाने के निर्णय के बाद तैयारियों को अचानक रोकी गई।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। बस्तर के बीजापुर जिले के तर्रेम क्षेत्र में एक दुखद घटना में माओवादियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट (IED Blast) में एसटीएफ (STF) के 2 जवान भारत साहू व सतेर सिंह शहीद हो गए और 4 जवान घायल हो गए।

ये खबर भी पढ़ें मेरी Wife के 5 Husband, सबको निपटा दी, अब मेरी बारी, सुनीता उर्फ पायल उर्फ फिरदौस बेगम से बचाइए SP साहब

इस हृदय विदारक घटना ने पूरे राज्य को स्तब्ध कर दिया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा (Deputy Chief Minister Vijay Sharma) ने इस दर्दनाक घटना से आहत होकर अपना जन्मदिन नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने अपने सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से भी अपील की है कि आज जब उनके भाई शहीद हुए है तब उनका मन आहत व व्यथित है वे उनका जन्मदिन न मनाए और इस कठिन समय में शहीद जवानों और उनके परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करें।

ये खबर भी पढ़ें Bhilai Steel Plant का कर्मचारी हादसे में जख्मी, टूटी पैर की हड्डी…!

विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा और समाज और सरकार उनके अमर बलिदान को स्मरणित रखेगी। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिले और घायल जवान जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाएं। उन्होंने कहा कि इस दुखद व दुर्भाग्यपूर्ण घटना हमें यह सोचने पर विवश कर दिया है कि बस्तर की सेवा के लिए हमारे जवान कितने कठिन परिस्थितियों में अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई न्यूज: सेक्टर 4 बोरिया सब्जी मार्केट का दायरा सड़क तक आया, हादसा लाया

उपमुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सुरक्षा बलों की कड़ी मेहनत और समर्पण की सराहना की और उन्हें हर संभव सहायता और साथ देने का वचन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार माओवादियों के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज करेगी ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

विजय शर्मा ने कहा कि शहीद जवानों के परिवारों के साथ पूरा प्रदेश खड़ा है। उन्होंने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान देश के प्रति उनकी अटूट निष्ठा और समर्पण का प्रतीक है और हमें उनकी वीरता पर गर्व है।

डिप्टी सीएम का जन्मदिन न मनाने का फैसला उनके गहरे मानवीय संवेदनाओं और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि हमारे जवानों की शहादत हमें हमेशा याद रखना चाहिए और उनके सम्मान में हमें एकजुट रहकर देश की सुरक्षा और विकास के लिए प्रतिबद्ध रहना है।

ये खबर भी पढ़ें भिलाई स्टील प्लांट: जनरल शिफ्ट ड्यूटी का नया टाइम सुबह 8 से शाम 4.30 बजे तक, पढ़िए सच्चाई

श्री शर्मा के उपमुख्यमंत्री बनने के बाद यह उनका पहला जन्मदिन था। श्री शर्मा और उनके समर्थक काफी उत्साहित थे और इसके लिए जोर-शोर से तैयारियां भी की जा रही थीं। कवर्धा सहित पूरे राज्य के विभिन्न स्थानों में जन्मदिन मनाने की तैयारियां चल रही थीं, उपमुख्यमंत्री के अपना जन्मदिन नहीं मनाने के निर्णय के बाद तैयारियों को अचानक रोक दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें बोकारो में SAIL कर्मचारियों के मुद्दों पर सवाल-जवाब और यूनियन पर खुलकर होगी बात, संडे को आप भी आइए

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय बजट 2024: वित्त मंत्री जी नौकरीपेशा पर दीजिए ध्यान, क्रीमी लेयर का आयकर करें शून्य, करदाता को चाहिए राहत
Next: पत्रकार कोमल की बेटी अस्पताल में मौत से हारी, आज अंतिम संस्कार

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.