Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026 1 minute read
Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert

आरएफआइडी की मैपिंग। जिस चेहरे को बायोमेट्रिक पहचान रही, उसी को आरएफआइडी भी रीड कर रही है। 1 नवंबर से लागू करने की तैयारी।

  • आरएफआइडी मशीन बताएगी गेट पास वैलिड है या नहीं। 2 गाड़ियों के रजिस्टर्ड नंबर सीआइएसएफ जवानों को दिखेगा स्क्रीन पर।

अज़मत अली, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों और अधिकारियों के लिए बड़ी खबर है। आरएफआईडी (RFID) का ट्रायल सफल हो गया है। बीएसपी प्रबंधन ने 12 गेट पर रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (Radio Frequency Identification) मशीन लगाने का फैसला लिया है। मेन गेट पर इस्पात भवन और एचआरडी के पर्सनल आफिसर का ट्रायल किया गया, जो सफल रहा। बायोमेट्रिक मशीन जिस चेहरे को पहचान कर रही है, वही आरएफआइडी मशीन भी रीड कर रही। आरएफआइडी की मैपिंग तेज कर दी गई है। सफल ट्रायल होते ही प्रबंधन ने इसे अनिवार्य करने की डेडलाइन तय कर दी है।

1 नवंबर से ही इसे अनिवार्य करने की तैयारी है। फिलहाल, मशीनों को इंस्टाल, मैपिंग आदि का कार्य युद्धस्तर पर किया जा रहा है। करीब 9 हजार कर्मचारी-अधिकारी और 12 हजार से ज्यादा ठेका मजदूरों की आवाजाही पर आरएफआइडी से नज़र रखी जाएगी। विभागों में लगी बायोमेट्रिक मशीन से हाजिरी होती रहेगी। इसी के आधार पर सैलरी भी बनेगी। वहीं, संदिग्ध गतिविधियों और चोरी की नीयत से अंदर जाने वालों पर सीआइएसएफ नकेल कस सकेगी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

गेट पर मशीन बताएगी आप सही हैं या गलत

भिलाई स्टील प्लांट के संबंधित विभाग के अधिकारियों का कहना है कि आरएफआइडी का मकसद सेफ्टी है। सुरक्षा के मद्देनजर इसे लागू किया जा रहा है। संदिग्ध लोगों और उनके वाहनों की गतिविधियों पर नजर रखना आसान होगा। कार्मिक अपनी शिफ्ट में ड्यूटी जाने के लिए प्लांट के प्रवेश द्वार पर पहुंचेंगे तो वहां आरएफआइडी मशीन से सीआइएसएफ चेक करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: 62% कर्मचारी हर हफ्ते कर रहे बेगार, मुफ्त में काम, भारत नंबर 1

मशीन पर कार्मिक के वाहन के दो नंबर और गेट पास की वैलिडिटी आदि की जानकारी सीआइएसएफ जवान को तत्काल हो जाएगी। अगर, कार्ड वैलिड नहीं है तो उसे तत्काल रोक लिया जाएगा। रजिस्टर्ड 2 वाहनों के नंबर के अलावा अन्य गाड़ी को ले जाने पर रोक दिया जाएगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों को तत्क्ल पकड़ा जा सकेगा।

ये खबर भी पढ़ें: Steel Authority of India Limited: सेल के डायरेक्टर फाइनेंस का इंटरव्यू 18 सितंबर को, ये 12 दावेदार

कितने घंटे प्लांट से गायब रहे, सबको चलेगा पता

विभाग के मुताबिक आरएफआइडी की सीमा को पार करने के बाद ही कार्मिक को अंदर जाने की अनुमति होगी। गेट पर पहुंचते ही कार्मिक की इंट्री हो जाएगी। अगर, वही कार्मिक अटेंडेंस लगाने के बाद प्लांट से बाहर निकलते हैं तो पूरी कुंडली तैयार हो जाएगी।

प्रबंधन को इसकी जानकारी भी होती रहेगी। सीआइएसएफ किसी को आवाजाही से रोकेगी नहीं। लेकिन, आरएफआइडी में दर्ज आवाजाही की डिटेल कार्मिकों पर कार्रवाई का मापदंड साबित होगी। किसी आवश्यक कार्य, मेडिकल या विभागीय दौरे आदि के लिए एचओडी से अनुमति लगेगी। आपात स्थिति कभी-कभार आती है। हर दिन ड्यूटी टाइम में बाहर जाने वालों की पहचान हो जाएगी। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को सिस्टम पर मिलती रहेगी।

ये खबर भी पढ़ें: पथराव पर खौल रहा खून: CITU पहुंचा टीए बिल्डिंग, अधिकारी बोले-चाबी लेने तक को नहीं है मैनपॉवर, पुलिस से सहयोग भी नहीं

विज़िटर्स संग इनकी आवाजाही के लिए भी व्यवस्था

भिलाई स्टील प्लांट में कर्मचारियों, अधिकारियों और ठेका मजदूरों की इंट्री आरएफआइडी से होगी। इनके अलावा विजिटर्स, मार्केटिंग, मालवाहक के साथ जाने वाले लोग, समर ट्रेनिंग आदि के लिए आने वालों के लिए भी व्यवस्था की जा रही है। इनकी इंट्री कैसे कराई जाएगी, इस पर काम चल रहा है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग
Next: भिलाई स्टील प्लांट पीबीएस के 12 कर्मचारी बने कर्म शिरोमणि, पढ़ें CGM शेख ज़ाकिर क्या बोले…

Related Stories

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026

You May Have Missed

SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
Bhilai Steel Plant Contract worker dies at the plant post-mortem to be conducted
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: खाना खाकर प्लांट में लेटा मजदूर, शाम को मिली लाश

Azmat ali 30/09/2026
SAIL Bonus 2026 Leaders from INTUC CITU AITUC HMS and BMS are arriving in Delhi
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026: NJCS नेता पहुंच रहे दिल्ली, देखना ये है-प्रबंधन की चलेगी या नेताओं की दाल गलेगी

Azmat ali 30/09/2026
Bokaro Steel Plant Management says maintenance of newly allotted quarters is proceeding rapidly
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ईडी एचआर के आवास का घेराव: बीएसएल प्रबंधन बोला-नए आवंटित आवासों का तेजी से हो रहा मेंटेनेंस, जर्जर मकान करें खाली

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.