Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आवास भत्ता पर पर 50% छूट, ग्रेच्युटी सीलिंग समाप्त करने और 39 माह का एरियर भुगतान जल्द हो, संजीवा रेड्‌डी का सोमा मंडल को पत्र, एनजेसीएस मीटिंग बुलाएं
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आवास भत्ता पर पर 50% छूट, ग्रेच्युटी सीलिंग समाप्त करने और 39 माह का एरियर भुगतान जल्द हो, संजीवा रेड्‌डी का सोमा मंडल को पत्र, एनजेसीएस मीटिंग बुलाएं

07/04/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
50-discount-on-housing-allowance-abolition-of-gratuity-ceiling-and-payment-of-arrears-of-39-months-soon-Sanjeeva-Reddys-letter-to-Soma-Mandal-call-NJCS-meeting-1
  • इंटक भिलाई के महासचिव वंश बहादुर सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दे को हल कराने के लिए मीटिंग बुलाने की मांग की है। निश्चित रूप से इस पर जल्द ही कोई फैसला होगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के अधिकारियों को बकाया पीआरपी का भुगतान होने के बाद कर्मचारी वर्ग भी अपने बकाया को लेकर सक्रिय हो गया है। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाक्टर संजीवा रेड्‌डी ने सेल चेयरमैन सोमा मंडल को पत्र लिखकर जल्द एनजेसीएस की मीटिंग बुलाने की मांग की है। एरियर नाइट शिफ्ट एलाउंस, हाउस रेंट अलाउंस, एचए पर पर 50% छूट एवं ग्रेच्युटी सीलिंग समाप्त करने की मांग है।

ये खबर भी पढ़ें:  Steel Authority Of India Limited की चेयरमैन सोमा मंडल आज से 3 दिन तक DSP, ASP और ISP की मेहमान, कर्मचारी करेंगे 39 माह के बकाया एरियर की मांग

इंटक अध्यक्ष ने कहा कि सेल कर्मचारियों के वेतन समझौते को तय करने के लिए प्रबंधन का आभार व्यक्त किया, साथ ही नाराजगी भी जता दी कि सेल प्रबंधन अपने वादे पर खरा नहीं उतरा। लंबित मामला हल नहीं हो सका।

एनजेसीएस समझौता करने के बाद एमओयू पर साइन तक किया गया। लेकिन इसकी शर्तों पर अब तक अमल नहीं किया जा सका। 01/01/2017 से लंबित वेतन समझौता अब भी अधूरा है। एमओयू 22/10/2021 के अनुसार उप समिति में 01/01/2017 से 31/20 तक की अवधि के बकाया भुगतान का निर्णय लिया जाना शेष है, जिसके लिए प्रबंधन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant के BF 8 में लिफ्ट हादसा, 62 मीटर ऊंचाई पर फंसा ऑपरेटर

हाउस रेंट अलाउंस (HRA) का भाग्य भी अधर में लटक गया है, जैसा कि ऊपर बताया गया है। रात्रि पाली भत्ता पर भी कोई फैसला नहीं हो सका है। उपरोक्त बिंदुओं के अलावा, कंपनी के स्वामित्व वाले आवास के संबंध में मांग की गई कि कंपनी को “गैर-मौद्रिक अनुलाभ पर” आयकर देयता वहन करनी चाहिए, जिसमें से 50% अनुलाभों और भत्तों पर संशोधित मूल वेतन की सीमा के भीतर लोड किया जाना चाहिए। जिस तरह से अधिकारियों को सेल प्रबंधन लाभ दे रहा है, उसी तरह कर्मचारियों को लाभ दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें:  बोकारो स्टील प्लांट का मकान है या कब्रिस्तान, समस्याओं का नहीं समाधान

इंटक अध्यक्ष संजीवा रेड्‌डी ने चेयरमैन को पत्र लिखकर कहा है कि ग्रेच्युटी सिलिंग को तत्काल वापस लिया जाए। प्रबंधन द्वारा एकतरफा “सेल ग्रेच्युटी नियमों में संशोधन किया गया है। एनजेसीएस की बैठकों में कभी भी सहमति नहीं बनी और न ही एमओयू में इस पर कोई चर्चा हुई, उसे तुरंत वापस लिया जाना चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL NJCS Meeting 2023: नाइट शिफ्ट एलाउंस, 39 माह का बकाया एरियर और ठेका मजदूरों पर इसी महीने बैठक

उपरोक्त बिंदुओं के समाधान के लिए जल्द से जल्द एक पूर्ण एनजेसीएस बैठक बुलाने और अंतिम समझौते पर हस्ताक्षर करके श्रमिकों के लंबे समय से लंबित मुद्दों को समाप्त करने की मांग की गई है। इंटक भिलाई के महासचिव वंश बहादुर सिंह का कहना है कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कर्मचारियों के लंबित मुद्दे को हल कराने के लिए मीटिंग बुलाने की मांग की है। निश्चित रूप से इस पर जल्द ही कोई फैसला होगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Steel Authority Of India Limited की चेयरमैन सोमा मंडल आज से 3 दिन तक DSP, ASP और ISP की मेहमान, कर्मचारी करेंगे 39 माह के बकाया एरियर की मांग
Next: SAIL, RINL, BSNL, ONGC और रेलवे पर बढ़ा खतरा, ग्रामीण जनता की घटी 9% क्रय शक्ति

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.