Durg Breaking : स्वतंत्रता दिवस से पहले Durg IG की आई लिस्ट, रेंज के 56 Police वालों की बल्ले-बल्ले, मिल गया प्रमोशन ऑर्डर

स्वतंत्रता दिवस से पूर्व पुलिस जवानों को मिला तोहफा। देखिए प्रमोशन पाने वाले 56 पुलिस जवानों की लिस्ट। लिस्ट में दुर्ग, बालोद और बेमेतरा जिले के जवान शामिल।

 

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग रेंज पुलिस महानिरीक्षक ने 56 प्रधान आरक्षकों (Head Constable) की सहायक उप निरीक्षक (ASI)  पद पर पदोन्नती के लिए योग्यता सूची जारी कर दी है। दुर्ग रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (Durg IGP) रामगोपाल गर्ग ने स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज यानी सोमवार को दुर्ग रेंज पुलिस के विभिन्न जिलों में पदस्थ प्रधान आरक्षकों की सहायक उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति के लिए योग्यता सूची जारी की हैं। उपरोक्त योग्यता सूची में दुर्ग रेंज के बेमेतरा, दुर्ग और बालोद जिलों से कुल 56 प्रधान आरक्षक के नाम शामिल हैं।

दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग ने कहा कि एग्जाम में दुर्ग रेंज से कुल एक सौ 66 (166) प्रधान आरक्षक शामिल हुए थे, जिसमे शारीरिक दक्षता से लेकर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण करने के उपरांत 56 प्रधान आरक्षकों क प्री.प्रमोशन कोर्स उपरांत ASI के पदों पर प्रमोद किया जाएगा। इस सूची में दुर्ग जिले से 42, बालोद जिले से नौ और बेमेतरा जिले से पांच सहित कुल 56 प्रधान आरक्षकों की योग्यता सूची जारी की गई हैं। इसके अलावा जल्द ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की सूची भी जारी की जाएगी।

दुर्ग IG रामगोपाल गर्ग ने योग्यता सूची में आने वाले सभी प्रधान आरक्षकों से कहा कि यह पदोन्नति उनकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची भी जारी कर दी जाएगी।

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें