Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • उच्च पेंशन पर ईपीएस 95 हायर पेंशन देने में ढिलाई और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहा ईपीएफओ, SEFI का श्रम मंत्री को पत्र
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

उच्च पेंशन पर ईपीएस 95 हायर पेंशन देने में ढिलाई और सुप्रीम कोर्ट की अवमानना कर रहा ईपीएफओ, SEFI का श्रम मंत्री को पत्र

02/11/2024 1 minute read
EPFO is lax in giving EPS 95 higher pension and contempt of Supreme Court, SEFI's letter to the Labor Minister

सार्वजनिक उपक्रमों SAIL, RINL, NMDC, MECON एवं NISP के 20000 अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले सेफी ने उठाया मुद्दा।

  • पेंशन और ईडीएलआई कार्यान्वयन समिति की 54वीं बैठक के कई बिंदुओं पर ध्यान आकृष्ट कराया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। उच्च वेतन (Higher Salary) पर ईपीएस 95 हायर पेंशन (EPS 95 Higher Pension) के लिए सुप्रीम के आदेश को दरकिनार कर दिया गया है। यह आरोप कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization ) पर है। स्टील एग्जीक्यूटिव फेडरेशन ऑफ इंडिया-सेफी (Steel Executives Federation of India-SEFI) ने श्रम रोजगार, युवा मामले व खेल मंत्री मनसुख मांडविया और केंद्रीय पीएफ आयुक्त को पत्र लिखकर पेंशनभोगियों को जल्द से जल्द न्याय करने की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: 4 नवंबर को ईपीएस 95 पेंशन पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले को होगा 2 साल पूरा, सरकार के कान पर नहीं रेंग रही जूं

सेफी इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) के द्वारा अधिकृत राष्ट्रीय संगठन है, जो कि इस्पात मंत्रालय (Ministry of Steel) के अधीन कार्यरत सार्वजनिक उपक्रमों SAIL, RINL, NMDC, MECON एवं NISP के 20000 अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करता है।

ये खबर भी पढ़ें: NATIONAL AGITATION COMMITTEE पर सवालात कम और इल्जामात ज्यादा, पढ़िए तगड़ा जवाब

सेफी चेयरमैन नरेंद्र कुमार बंछोर ने पत्र में लिखा है कि उच्च वेतन पर पेंशन (पीओएचडब्ल्यू) के संबंध में सर्वोच्च न्यायालय के 4 नवंबर 2022 के आदेश के कार्यान्वयन में अनुचित देरी से काफी नुकसान हो रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: 27 राज्यों में पेंशनर्स संगठित, 7500+डीए संग 15000 पेंशन की आवाज

30 सितंबर को ईपीएफओ के मुख्यालय (EPFO Headquarters), ईस्ट किदवई नगर, नई दिल्ली में आयोजित पेंशन और ईडीएलआई कार्यान्वयन समिति (Pension and EDLI Implementation Committee) की 54वीं बैठक के कार्यवृत्त का अवलोकन किया है, जिसमें पीओएचडब्ल्यू पर भी चर्चा की गई थी। बैठक के कार्यवृत्त की प्रति संलग्न है। इसके पैरा 4.4 से 4.9 प्रासंगिक हैं, जिनका संलग्नक से अवलोकन किया जा सकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Pradhan Mantri Mudra Yojana: 50 हजार से 20 लाख तक दे रही सरकार, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना से कीजिए अच्छा बिजनेस

विशाखापट्टनम स्टील प्लांट (Visakhapatnam Steel Plant) से पैसा जमा, लेकिन पीपीओ जारी नहीं

कर्मचारी प्रतिनिधि सुंकरी मल्लेशम ने अन्य बातों के साथ-साथ यह टिप्पणी की थी कि यदि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों का उचित रूप से कार्यान्वयन नहीं किया जाता है तो यह न्यायालय की अवमानना होगी।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन: 2000 तक पेंशन बढ़ाने के लिए 4000 करोड़ सालाना की दरकार

उन्होंने विशेष रूप से विशाखापट्टनम स्टील प्लांट के कर्मचारियों का मुद्दा उठाया जहां आवेदकों द्वारा मांग राशि जमा कर दी गई है। लेकिन 1 वर्ष के बाद भी पीपीओ जारी नहीं किए गए हैं।

उन्होंने एनटीपीसी (NTPC) के लंबित आवेदनों के बारे में भी चिंता व्यक्त की जहां अभी तक मांग पत्र जारी नहीं किए गए हैं और भविष्य में मुकदमेबाजी से बचने के लिए क्षेत्रीय कार्यालयों को तुरंत पीपीओ जारी करने के निर्देश जारी करने का सुझाव दिया।

ये खबर भी पढ़ें: ईपीएस 95 पेंशन आंदोलन और कमांडर अशोक पर उठी अंगुली, मिला करारा जवाब…

पीपीओ जारी करने के लिए समय-सीमा तय हो

अतुल सोबती-नियोक्ता प्रतिनिधि ने कहा कि यदि पेंशनभोगी (Pensioners) ने मांग राशि जमा कर दी है तो पीपीओ जारी करने के लिए समय-सीमा तय की जानी चाहिए। उन्होंने पीओएचडब्ल्यू मामलों में छूट प्राप्त ट्रस्ट नियमों के मुद्दे का विश्लेषण करने और शीघ्र समाधान करने का भी सुझाव दिया। उन्होंने कर्मचारियों की कमी के मुद्दे को जल्द से जल्द हल करने की सलाह दी।

ये खबर भी पढ़ें: कर्मचारी राज्य बीमा निगम: ESIC की ताज़ा रिपोर्ट, 20.74 लाख नए कर्मचारियों का रजिस्ट्रेशन

आर करुमाइलयान-कर्मचारी प्रतिनिधि ने सुझाव दिया था कि छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के कर्मचारियों के पीओएचडब्ल्यू आवेदनों पर गहन अध्ययन के बाद सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाना चाहिए।

सुंकरी मल्लेशम-कर्मचारी प्रतिनिधि ने यह भी सुझाव दिया था कि उच्च वेतन (Higher Salary) पर पेंशन के संबंध में छूट प्राप्त प्रतिष्ठानों के मुद्दे पर इस मामले के विशेषज्ञों के साथ अलग से चर्चा की जानी चाहिए।

ये खबर भी पढ़ें: EPS 95 Higher Pension: 30% पेंशनभोगियों को ही सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर उच्च पेंशन, ये है कैलकुलेशन

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bastar Olympics 2024: सीएम विष्णु देव साय के हाथों बस्तर ओलंपिक का लोगो और मस्कट का अनावरण
Next: Bhilai Steel Plant में द्वार लगी चुनावी बारात, BMS को आई पांडेय जी की याद

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.