Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026 1 minute read
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front

एनजेसीएस को दरकिनार कर ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगा। बकाया वेतन समझौता का एरियर देने में ढिलाई। ठेका मजदूर भी परेशान।

30 अगस्त के मजदूर कन्वेंशन में निर्णायक आंदोलन की घोषणा-मोर्चा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट की ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा की ओर से 30 अगस्त को मजदूर कन्वेंशन है। इसमें निर्णायक आंदोलन की घोषणा की जाएगी। इसके लिए जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारी मंगलवार को मजदूरों से सीधा संवाद स्थापित करने पहुंचे।

एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मजदूर अपना खून पसीना एक करके उत्पादन उत्पादकता में नीत नया कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं, लेकिन उन्हें उसका वाजिब हक हूकूक नहीं मिलता है। अधिकारियों को लाखों रुपए का पीआरपी भुगतान हो गया, लेकिन जब मजदूरों की बारी आती है तो उसे फार्मूला में उलझा दिया जाता है। एनजेसीएस को दरकिनार कर ग्रेच्युटी पर सीलिंग लगा दिया जाता है और बकाया वेतन समझौता का एरियर देने की मांग करने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाया जाता है।

सीटू के महामंत्री आर के गोरांई ने कहा कि ठीका मजदूरों की स्थिति तो और बदतर है। सही-सही वेतन मांगने पर उसे गेट से बाहर का रास्ता दिखाया जाता है। सीएलसी विभाग और इंजीनियर इंचार्ज की उदासीन रवैया जग जाहिर है। अब तो स्थायी नौकरी मिलना दुर्लभ हो गया है।

यंग प्रोफेशनल, एप्रेंटिस, प्रोजेक्ट आधारित काम आदि के नाम पर सेल में भी फिक्स टर्म इम्पलोयमेंट हो रहा है, जहां किसी तरह की सामाजिक सुरक्षा की गारंटी नहीं है। उन्होंने कहा कि समय की मांग है कि चाहे सेल प्रबंधन हो या केन्द्र की सरकार, उनकी मजदूर विरोधी नीतियों,नए लेबर कोड आदि के खिलाफ एकताबद्ध और संयुक्त आंदोलन के बल पर ही उन्हें झुकाया जा सकता है।

उपस्थित मजदूरों ने एक स्वर में संयुक्त आंदोलन को तेज करते हुए आगामी 30 अगस्त को सेक्टर 2 कला केंद्र में होने जा रहे मजदूर कन्वेंशन को सफल बनाने का संकल्प दोहराया। मजदूर संवाद कार्यक्रम में सुभाष प्रमाणिक, अजय कुमार, देव कुमार, त्रिलोकी साव, राजीव कुमार ने भी विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में दर्जनों मजदूर कर्मचारी उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द
Next: SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Related Stories

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

Opportunity for Young Professionals at SAIL RSP CMLO Last Date October 22
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP CMLO में Young Professionals के लिए मौका: 70 हजार से 1.40 लाख तक सैलरी, अंतिम तारीख 22 अक्टूबर, ऐसे करें आवेदन

Azmat ali 06/10/2026
Dispute Between BSP Firefighter and Production Manager Both Parties Lodged FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

बीएसपी दमकल कर्मी और प्रोडक्शन मैनेजर के बीच मारपीट, वर्दी पर थूकने का आरोप, दोनों ने दर्ज कराई FIR

Azmat ali 06/10/2026
BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.