Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: चासनाला कोलियरी के कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी में मौत, परिवार को मिलेगी नौकरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: चासनाला कोलियरी के कर्मचारी की चुनाव ड्यूटी में मौत, परिवार को मिलेगी नौकरी

22/11/2024 (Last updated: 22/11/2024) 1 minute read
SAIL-BSL-Chasnala-Colliery-employee-dies-while-on-election-duty_-family-will-get-job_1

चासनाला कोलियरी के खनन विभाग में कार्यरत कार्तिक घोष की मौत के बाद प्रबंधन की ओर से उनकी पत्नी को नियोजन/EFBS पत्र दिया गया।

मृत कार्तिक घोष की पत्नी को मिला नियोजन/EFBS का लाभ।

सूचनाजी न्यूज, धनबाद। सेल के बोकारो स्टील प्लांट के चासनाला कोलियरी के कर्मचारी का निधन चुनाव ड्यूटी के दौरान हो गया। चुनावी ड्यूटी के वक्त हालत बिगड़ने पर धनबाद स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। आश्रित परिवार को प्रबंधन की ओर से नौकरी का आश्वासन दे दिया है।

बताया जा रहा है कि चासनाला कोलियरी के खनन विभाग में कार्यरत कार्तिक घोष की मौत के बाद प्रबंधन की ओर से उनकी पत्नी को नियोजन/EFBS पत्र दिया गया। कार्तिक घोष 19 नवम्बर को निरसा में इलेक्शन ड्यूटी कर रहे थे। इस दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गयी।

इलेक्शन ड्यूटी से उनको SNMCH धनबाद ले जाने के क्रम में उनकी मृत्यु हो गई। परिजन व कर्मी आश्रित को नियोजन की मांग कर रहे थे। इसको लेकर सेंट्रल ऑफिस में प्रबंधन के साथ वार्तालाप हुआ था, जिसमे सासंद ढुलू महतो के यूनियन यूनाइटेड कोल वर्क्स यूनियन, चासनाला के महामंत्री मो बेलाल शेख एवं परिजन शामिल हुए थे।

महामंत्री ने कोलियरी चासनाला के GM(HR) उदय कुमार कुलकर्णी और AGM (HR) पीएन रंजन से बात की थी। प्रबंधन की ओर से EFBS और नियोजन दोनों विकल्पों को परिजनों के सामने रखा।

परिजनों ने EFBS विकल्प को लिखित में नकारकर नियोजन को चुना, जिसमें मैनेजमेंट ने नियोजन देने की बात पर दस्तावेज को जमा करने को कहा। शीघ्र ही उनके पुत्र अनिकेत घोष को नियोजन पत्र दिया जाएगा।

इस दौरान यूनियन के कोषाध्यक्ष उदय पासवान, सुशांतो मांझी, सलाउद्दीन अंसारी, परिजनों की ओर से स्वर्गीय कार्तिक घोष की पत्नी संफा घोष, पुत्र अनिकेत घोष, भाई लीताई घोष और हीरा मोहन घोष आदि उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Township: लीज नवीनीकरण पर इस्पात मंत्री से मिलने जा रहे 2 सांसद, व्यापारियों की बढ़ी उम्मीदें
Next: दॅ एस्ट्रो क्लब बीआईटी दुर्ग ने सरकारी स्कूल के 9वीं-10वीं के बच्चों को समझाया खगोलीय घटनाएं, कराई अंतरिक्ष की सैर

Related Stories

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

breaking-news-action-taken-against-2-gms-over-the-bhilai-steel-plant-coke-oven-accident-read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: BSP कोक ओवन हादसे पर 2 GM पर गिरी गाज, पढ़ें क्या हुई कार्रवाई

Azmat ali 17/09/2026
sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.