Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • INTUC Foundation Day: आज़ादी से पहले पड़ी नींव, 77वें साल में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने रखा कदम, 29 साल से संजीवा रेड्‌डी अध्यक्ष
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

INTUC Foundation Day: आज़ादी से पहले पड़ी नींव, 77वें साल में इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने रखा कदम, 29 साल से संजीवा रेड्‌डी अध्यक्ष

02/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
INTUC-Foundation-Day-2023-Foundation-laid-before-independence-Indian-National-Trade-Union-Congress-stepped-in-in-77th-year-Sanjeeva-Reddy-is-president-for-29-years
  • INTUC के संस्थापक सम्मेलन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, जगजीवन राम, ओपी मेहताब, अरुणा आसफ अली, राम मनोहर लोहिया आदि नामचीन चेहरे शामिल हुए थे। महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में नींव रखी।

अज़मत अली, भिलाई। ट्रेड यूनियन के इतिहास में अहम भूमिका इंडियन नेशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस यानी इंटक निभा रही है। देश की आज़ादी और श्रमिक आंदोलन में योगदान है। इंटक ने 77वें साल में कदम रख दिया है। आज़ादी से तीन माह पहले 3 मई 1947 को इंटक की नींव रखी गई थी। सुरेश चंद्र बनर्जी पहले अध्यक्ष रहे। गुलजारी लाल नंदा 2 बार अध्यक्ष रह चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें:    यात्रीगण कृपा ध्यान दें: 4 से 10 मई तक ट्रेन सफर देगा कष्ट, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 20 ट्रेनें कैंसिल और 50 से ज्यादा का बदला रूट, रेलवे चलाएगा बस

खास बात यह है कि 3 अगस्त 1994 से डाक्टर जी संजीवा रेड्‌डी यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं। लगातार 29 साल से अध्यक्ष की कुर्सी पर बने हुए हैं,जबकि इनके पहले किसी का भी कार्यकाल इतना लंबा नहीं रहा है। वर्तमान में संजीवा रेड्‌डी की उम्र 95 साल है। इंटक में गुटबाजी को खत्म करने की दिशा में कांग्रेस आलाकमान ने भी मोर्चा संभाल रखा है। बातचीत का दौर अब भी जारी है। अब देखना यह है कि रेड्‌डी गुट, ददई गुट आदि का मामला कब हल होता है।

यह अंतर्राष्ट्रीय व्यापार संघ परिसंघ से संबद्ध है । श्रम मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 2013 में INTUC की सदस्यता 33.95 मिलियन थी, जिससे यह भारत में सबसे बड़ा ट्रेड यूनियन का खिताब भी लिया। वर्तमान आंकड़े जारी होने का इंतजार किया जा रहा है।

INTUC के संस्थापक सम्मेलन में पंडित जवाहरलाल नेहरू, शंकरराव देव, जगजीवन राम, बीजी खे , ओपी मेहताब, अरुणा आसफ अली, राम मनोहर लोहिया, अशोक मेहता, रामचंद्र सखाराम रुइकर आदि नामचीन चेहरे शामिल हुए थे। महात्मा गांधी के मार्गदर्शन में संस्थापकों ने नींव रखी।

ये खबर भी पढ़ें:  सूद पर पैसा और बच्चों की पढ़ाई, न-बाबा-न, EPFO दे रहा लाखों रुपए एजुकेशन एडवांस | PF Advance For Higher Education

इंटक को दूर नहीं रख सकी कांग्रेस, 1976 से रिश्ता मजबूत

स्थापना के बाद से इंटक अखिल भारतीय कांग्रेस के साथ जुड़ी रही। खास बात यह है कि INTUC और AICC के बीच नियमित बातचीत करने के लिए 1967 में AICC द्वारा एक पांच सदस्यीय समिति बनाई गई। गुलज़ारी लाल नंदा इसके संयोजक थे। इसी तरह 2002 के दौरान प्रणब मुखर्जी की अध्यक्षता में एक सलाहकार समिति का गठन किया गया था। इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी. संजीव रेड्डी को सीडब्ल्यूसी में शामिल किया गया।

इंटक के अब तक के अध्यक्ष व कार्यकाल

इन उद्देश्य को लेकर इंटक उतरी है मैदान में

-उद्योग के प्रशासन में कामगारों की बढ़ती हुई संगति और उसके नियंत्रण में उनकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित करना।
-मजदूर वर्ग के आम तौर पर सामाजिक नागरिक और राजनीतिक हित को बढ़ावा देना।
-श्रमिकों की सभी श्रेणियों के प्रभावी और पूर्ण संगठन को सुरक्षित करना।
-संबद्ध संगठनों की गतिविधियों का मार्गदर्शन और समन्वय करना।
-ट्रेड यूनियनों के गठन में सहायता करना।
-राष्ट्रव्यापी आधार पर प्रत्येक उद्योग के श्रमिकों के संगठन को बढ़ावा देना।
-क्षेत्रीय या प्रदेश शाखाओं या संघों के गठन में सहायता करना।
-काम और जीवन की स्थितियों और उद्योग और समाज में श्रमिकों की स्थिति में तेजी से सुधार लाने के लिए।
-श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा के विभिन्न उपाय प्राप्त करना, जिसमें दुर्घटनाओं, मातृत्व, बीमारी, वृद्धावस्था और बेरोजगारी के संबंध में पर्याप्त प्रावधान शामिल हैं।
-सामान्य रोजगार में प्रत्येक श्रमिक के लिए मजदूरी सुनिश्चित करना और श्रमिकों के जीवन स्तर में उत्तरोत्तर सुधार लाना।
-कामगारों की दशाओं को ध्यान में रखते हुए काम के घंटों और अन्य शर्तों को विनियमित करना और श्रम के संरक्षण और उत्थान के लिए कानून के उचित प्रवर्तन को सुनिश्चित करना।
-सिर्फ औद्योगिक संबंध स्थापित करने के लिए।
-काम को रोके बिना, बातचीत और सुलह के माध्यम से शिकायतों का निवारण सुरक्षित करने के लिए और मध्यस्थता या अधिनिर्णय द्वारा ऐसा न होने पर।
-श्रमिकों के बीच एकजुटता, सेवा, भाईचारा सहयोग और आपसी मदद की भावना को बढ़ावा देना।
-श्रमिकों में उद्योग और समुदाय के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना।
-कार्यकुशलता और अनुशासन के कर्मचारियों के मानक को ऊपर उठाना।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: यात्रीगण कृपा ध्यान दें: 4 से 10 मई तक ट्रेन सफर देगा कष्ट, 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित, 20 ट्रेनें कैंसिल और 50 से ज्यादा का बदला रूट, रेलवे चलाएगा बस
Next: RINL Privatization: 811वें दिन भी Vizag Steel Plant का आंदोलन जारी, BJP छोड़ सभी का समर्थन, नेशनल हाइवे जाम, ट्रेड यूनियन नेता भी गिरफ्तार

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.