Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP OA: भिलाई स्टील प्लांट की अफसरों, डाक्टरों ने स्टील वूमेन रन 2025 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया आगाज, ये विजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP OA: भिलाई स्टील प्लांट की अफसरों, डाक्टरों ने स्टील वूमेन रन 2025 से अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया आगाज, ये विजेता

02/03/2025 (Last updated: 02/03/2025) 1 minute read
BSP Officers Association Womens run of Bhilai Steel Plant beginning of Women's Day

अतिथियों ने इस दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों तथा सभी वर्ग के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया।

  • उत्साह से सराबोर इस्पाती महिलाओं ने लगाई दौड़।

  • महिलाओं के चेहरे पर एक नया जोश और जूनून दिखाई दे रहा था।

  • बीएसपी के आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजन।

  • “स्टील वूमेन रन 2025” की शुरूआत जुम्बा डांस के साथ प्रारंभ हुआ।

  • महिला दिवस के आयोजन का दूसरा भाग 9 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Womens Day) 2025 का जश्न शुरू हो गया है। दुनिया भर में 8 मार्च को महिला दिवस मनाया जाएगा। लेकिन, भिलाई स्टील प्लांट की महिला अधिकारियों ने इसका आगाज कर दिया है।

रविवार का दिन सुबह 7.00 बजे से ही बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के प्रगति भवन में ढोल नगाड़ों के साथ एक उत्सव का माहौल बन चुका था। धीरे-धीरे इस आयोजन में महिलाओं की भीड़ बढ़ने लगी थी।

अवसर था, बीएसपी के आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित “स्टील वूमेन रन 2025” का। इस आयोजन में भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत महिला अधिकारियों तथा अस्पताल की महिला डॉक्टर्स तथा संयंत्र में कार्यरत महिला इंजीनियर्स की उपस्थिति ने इस आयोजन को बेहद उत्साहजनक व प्रेरणादायी बना दिया।

इन महिलाओं के चेहरे पर एक नया जोश और जूनून दिखाई दे रहा था। बीएसपी के आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित “स्टील वूमेन रन 2025” की शुरूआत जुम्बा डांस के साथ प्रारंभ हुआ।

इस आयोजन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीजीएम (एचआरडी एंड बीई) निशा सोनी तथा विशिष्ट अतिथि सीएमओ (मेडिकल एवं हेल्थ सर्विसेस) डॉ. विनीता द्विवेदी द्वारा बलून उड़ाकर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आगाज किया।

तीन वर्ष पूर्व बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर के पहल एवं नेतृत्व में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की परम्परा की शुरूआत की गई थी।

इस कड़ी में ओए द्वारा बीएसपी के महिला अधिकारियों के लिए कई कार्यक्रमों की श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इसकी पहली कड़ी के रूप में 2 मार्च 2025 को प्रगति भवन में 02 कि.मी. “स्टील वूमेन रन 2025” का आयोजन किया गया, जिसमें कार्यरत महिला अधिकारियों ने बड़े उत्साह से अपनी भागीदारी दी।

सर्वप्रथम उपस्थित महिला अधिकारियों का स्वागत सेफी चेयरमेन एवं ओए अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में नारी शक्ति के महत्व को रेखांकित करते हुए कहा कि आप सभी हमारे अनुरोध पर इस कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाया है। मैं पूरे ओए बिरादरी की ओर से आपका अभिनंदन करता हूँ।

श्री बंछोर ने इस आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि, इस्पात बिरादरी में नारी सशक्तिकरण एवं उनके सहयोग को सुदृढ़ करने हेतु इस प्रकार का मंच उपलब्ध कराने की आवश्यकता थी जिसे ओए ने आज साकार करते हुए सभी महिलाओं अधिकारियों के लिए यह अवसर उपलब्ध कराया है।

हम भविष्य में भी आप सभी के सहयोग से महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु विविध आयोजन करते रहेंगे। इसके अतिरिक्त एनके बंछोर ने ओए-बीएसपी द्वारा महिलाओं के कल्याण हेतु तथा उनके प्रतिनिधित्व बढ़ाने हेतु किये जा रहे प्रयासों की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु ओए की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि निशा सोनी ने महिला प्रतिभागियों को बधाई देते हुए अपने उद्बोधन में कहा कि ओए का महिला सशक्तिकरण का यह प्रयास निश्चित ही प्रशंसनीय एवं अनुकरणीय है।

इसी क्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित डॉ. विनीता द्विवेदी ने कहा कि आफिसर्स एसोसिएशन श्री बंछोर जी के नेतृत्व में उत्कृष्ट कार्य कर रही है।

महिला दिवस के इस भव्य आयोजन के लिए टीम-ओए को बधाई दी। उन्होंने ओए की महिला टीम को भी इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए विशेष रूप से बधाई दी।

जुंबा सेशन के साथ वार्मअप

“स्टील वूमेन रन 2025” के प्रारंभ में जुंबा सेशन के साथ वार्मअप किया गया। बड़ी संख्या में उपस्थित महिला अधिकारियों ने जुंबा सेशन का लाभ उठाने के पश्चात दौड़ के लिए बड़े उत्साह से अपना पोजिशन ले चुकी थीं, सिर्फ इंतजार था फ्लैग ऑफ का।

सेफी चेयरमेन तथा ओए के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर सहित आयोजन के अतिथि के रूप में उपस्थित सीजीएम (एचआरडी एंड बीई) निशा सोनी तथा सीएमओ (मेडिकल एवं हेल्थ्ज्ञ सर्विसेस) डॉ. विनीता द्विवेदी ने फ्लैग ऑफ कर दौड़ का शुभारंभ किया।

पांच वर्गों में विभाजित थी दौड़

झंडी दिखाने के साथ ही तालियों की गड़गड़ाहट तथा ढोल नगाड़ों के थाप के साथ नारी शक्ति दौड़ पड़ी। सड़कें के दोनो ओर खड़े लोगों ने तालियां बजाकर उनका उत्साहवर्धन किया।

इस दौड़ के आयोजन में जहां फर्स्ट-एड एवं चिकित्सकों की व्यवस्था की गई थी। वहीं, प्रतिभागियों हेतु स्वल्पाहार की भी व्यवस्था की गई थी। इस दौड़ में महिलाओं की भागीदारी को देखते हुए ओए ने इस वर्ष आयोजन को पांच वर्गों में विभाजित किया गया।

इन नारी शक्तियों का रहा अहम योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने तथा इसके समन्वय व संचालन में ओए-बीएसपी के महिला प्रतिनिधि कोमल मेहरा, विनीता वर्मा, श्वेता शबनम, बी उषावल्ली, रंजीता सोनपीपरे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

पढ़िए विजेताओं के नाम

इस दौड़ में ए वर्ग में प्रथम नेहा रानी, द्वितीय डॉ. श्वेता वर्मा, तृतीय गीतांजली, चतुर्थ श्रेया एवं पंचम शादमा खान रहीं।
बी वर्ग में प्रथम डॉ. माला चौधरी, द्वितीय संध्या शर्मा, तृतीय अपर्णा चंद्रा, चतुर्थ यामिनी ताम्रकार एवं पंचम रंजीता सोनपीपरे रहीं।

सी वर्ग में प्रथम सुजाता, द्वितीय एल बी रत्नम, तृतीय रेणू गुप्ता, चतुर्थ मनीषा नंदी एवं पंचम अल्का तारे रही।
डी वर्ग में प्रथम डॉ. सौम्या, द्वितीय डॉ. आयुषी, तृतीय डॉ. शरीन रही। ई वर्ग में प्रथम शुभांगी, द्वितीय मेहर, तृतीय डॉली बरार रही।

महासचिव परविंदर सिंह ने ये कहा…

आफिसर्स एसोसिएशन के महासचिव परविन्दर सिंह ने बीएसपी के महिला अधिकारियों द्वारा बीएसपी के उत्पादन व उत्पादकता में भागीदारी के लिए उन्हें बधाई दी। उन्होंने बताया कि पूर्व सेल चेयरमेन श्रीमती सोमा मण्डल ने 2022 में सेफी चेयरमेन नरेन्द्र कुमार बंछोर से चर्चा के दौरान महिला अधिकारियों की भागीदारी को बढ़ाने की बात की थी।

उसी बात को ध्यान में रखते हुए ओए-बीएसपी ने पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन की शुरूआत की एवं आफिसर्स एसोसिएशन बीएसपी ने अपने कार्यकारिणी समिति में 10 महिला अधिकारियों को प्रतिनिधित्व प्रदान किया।

परविन्दर ने बताया कि महिला दिवस के आयोजन का दूसरा भाग 9 मार्च 2025 को आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम उपस्थित सभी महिला अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे उस कार्यक्रम में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

पुरस्कार वितरण समारोह

आफिसर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सीजीएम (एचआरडी एंड बीई) निशा सोनी तथा विशिष्ट अतिथि सीएमओ (मेडिकल एवं हेल्थ सर्विसेस) डॉ. विनीता द्विवेदी तथा सेफी चेयरमेन व आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह उपस्थित थे।

अतिथियों ने इस दौड़ में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों तथा सभी वर्ग के विजेताओं को उपहार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में महिला अधिकारियों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन ओए महासचिव परविन्दर सिंह ने किया।

ओए के इन पदाधिकारियों ने संभाला मोर्चा

इस अवसर पर आफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर, महासचिव परविन्दर सिंह, कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्रा, सेफी नामिनी अजय कुमार, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, उपाध्यक्ष द्वय तुषार सिंह, अखिलेश मिश्रा, सचिव द्वय संजय कुमार तिवारी व जेपी शर्मा तथा जोनल प्रतिनिधिगण संतोष कुमार सिंह, डीपीएस बरार, अब्दुल शरीफ, अभिषेक कोचर, निमेश गुप्ता, सुरेश चंद्र साहू आदि उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Pension Scheme 1995: बढ़ती महंगाई, घटती उम्र, 1000 की पेंशन भी जुल्म
Next: SAIL ISP: विस्तारीकरण परियोजना के लिए राउरकेला के 8 अधिकारियों का IISCO Burnpur Steel Plant ट्रांसफर

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.