बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए
जोनल सचिव हॉस्पिटल जोन अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में सीटू नेताओं की सीएमओ इंचार्ज से बैठक। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 अस्पताल में मेडिकल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीटू की हॉस्पिटल की जोनल टीम ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी डॉ. उदय से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हॉस्पिटल जोन
जोनल सचिव हॉस्पिटल जोन अजय कुमार आर्य के नेतृत्व में सीटू नेताओं की सीएमओ इंचार्ज से बैठक। सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेक्टर 9 अस्पताल में मेडिकल कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर सीटू की हॉस्पिटल की जोनल टीम ने मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी डॉ. उदय से मुलाकात कर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान हॉस्पिटल जोन के सचिव अजय कुमार आर्य द्वारा मेडिकल कर्मचारियों की समस्याओं से संबंधित पत्र प्रस्तुत किया गया। चर्चा के दौरान कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर सकारात्मक पहल करने तथा शीघ्र समाधान की दिशा में कार्रवाई करने पर सहमति बनी। प्रमुखता से उठा पदनाम परिवर्तन का मुद्दा जोनल सचिव अजय कुमार आर्य ने मेडिकल विभाग में कार्यरत नर्सिंग स्टाफ एवं टेक्निकल स्टाफ के वर्तमान पदनामों को बदलकर नर्सिंग ऑफिसर, टेक्निकल ऑफिसर आदि किए जाने की मांग को जोरदार तरीके से रखा। इस पर डॉ. उदय ने कहा कि सीटू द्वारा यह मुद्दा पहले से उठाया जाता रहा है और इस पर सकारात्मक पहल करते हुए जल्द से जल्द समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। ये खबर भी पढ़ें: EPFO Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा, ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी पीएमई के बढ़े कार्यभार के अनुरूप सामग्री एवं स्टाफ उपलब्ध कराने पर चर्चा प्री-मेडिकल एग्जामिनेशन शुरू होने से एक साथ बड़ी संख्या में संविदा कर्मचारियों के स्वास्थ्य परीक्षण के कारण टेस्ट ट्यूब, रीएजेंट सहित अन्य आवश्यक सामग्री तथा स्टाफ की कमी की समस्या सामने आई है। इस विषय पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्य महाप्रबंधक ने समस्या का जल्द समाधान निकालने की दिशा में आवश्यक पहल करने की बात कही। मेडिकल विभाग में इंटरनेट की धीमी गति तथा बायोकेमिस्ट्री विभाग में चिकित्सक की आवश्यकता के मुद्दे पर भी कार्रवाई का आश्वासन मिला। ये खबर भी पढ़ें: IISCO Steel Plant Union Election: एटक से NJCS सदस्य विद्यासागर गिरी ने BMS की खोल दी पोल, कुछ भी नहीं छोड़ा, पढ़िए एमटीए को डी क्लस्टर में करने की मांग पर पहल यूनियन उपाध्यक्ष संतोष कुमार प्रुष्टि ने मेडिकल टेक्निकल असिस्टेंट (एमटीए) मे ‘डी’ क्लस्टर की मांग प्रमुखता से उठाई। इस पर डॉ. उदय ने संबंधित कार्मिक अधिकारी को आवश्यक पहल करने तथा मामले का जल्द समाधान निकालने के निर्देश दिए। ज्ञात हो की इस मुद्दे को सीटू ने पहले भी कार्मिक विभाग के उच्च स्तर पर उठाया था जिस पर अस्पताल के कार्मिक अधिकारी लगातार गुमराह करने की कोशिश करते रहे हैं। ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग हॉस्पिटल डे पर होगा भव्य आयोजन हॉस्पिटल डे को पुनः प्रारंभ करने की मांग पर डॉ. उदय धावाडे ने सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हॉस्पिटल डे का भव्य आयोजन किया जाएगा, जिसमें खेलकूद एवं रंगारंग कार्यक्रम विशेष आकर्षण का केंद्र होंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष अस्पताल में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह भी पिछले वर्षों की तुलना में काफी भव्य एवं आकर्षक रहा। इंटर्न एवं एचएलएल कर्मियों की व्यवस्थाओं और स्टाइपेंड पर विशेष प्रयास इंटर्न एवं एचएलएल द्वारा उपलब्ध कराए गए कर्मियों की ड्यूटी, छुट्टी सहित अन्य व्यवस्थाएं संबंधित विभाग द्वारा ही किए जाने की बात पर सहमति बनी, क्योंकि अलग-अलग स्तर पर व्यवस्था होने से कई समस्याएं उत्पन्न होती हैं। साथ ही डॉ. उदय द्वारा संबंधित कंपनी से चर्चा कर इंटर्न एवं एचएलएल कर्मियों के स्टाइपेंड/मानदेय में वृद्धि के लिए विशेष प्रयास करने की बात कही गई। ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल खुला रहना चाहिए पदोन्नति का रास्ता मेडिकल टेक्नोलॉजिस्ट के पद पर भर्ती होकर पूरी सेवा करने के बाद उसी पद से सेवानिवृत्त हो जाने का उदाहरण देते हुए सीटू ने पदोन्नति की बेहतर व्यवस्था की आवश्यकता को प्रमुखता से रखा। इस पर डॉ. उदय ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसी स्थिति उचित नहीं है तथा कर्मचारियों के लिए बेहतर पदोन्नति व्यवस्था होनी चाहिए। इस विषय पर कार्मिक अधिकारी से भी चर्चा हुई। ये खबर भी पढ़ें: BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला इसके अलावा कॉफी हाउस एवं कैंटीन में मेडिकल स्टाफ, विशेषकर महिला कर्मचारियों के बैठने के लिए पृथक स्थान बनाने हेतु पार्टीशन की व्यवस्था करने पर भी सकारात्मक सहमति बनी। सीटू की हॉस्पिटल जोन टीम ने सकारात्मक चर्चा के लिए डॉक्टर उदय का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि चर्चा में बनी सहमतियों को शीघ्र अमल में लाकर मेडिकल कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा तथा अस्पताल की कार्यप्रणाली और कर्मचारी सुविधाओं में और सुधार होगा। बैठक में सीटू मेडिकल जोन की ओर से फार्मासिस्ट संतोष कुमार, रुक्मणी साहू, नर्सिंग स्टाफ गुलशन कुमार साहू और सीनियर एम टी ए राकेश छाबड़ा आदि उपस्थित थे ये खबर भी पढ़ें: ED के. रामाकृष्णा की कुर्सी संभालेंगे ईडी संजय धर, SAIL MTI संग SSO रांची का अतिरिक्त प्रभार