Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम

10/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Accident-Out-of-4-scorched-workers-100-burnt-Ranjit-died
  • रंजीत 100 प्रतिशत झुलस गया था। जबकि अमित 80%, राजू तांडी 20%, रमेश मौर्या 40% झुलसे थे।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority Of India Limited) के भिलाई स्टील प्लांट में 25 अप्रैल को हादसे में जख्मी एक मजदूर की मौत हो गई है। इलाज के दौरान सेक्टर 9 हॉस्पिटल में 100 प्रतिशत झुलसे ठेका मजदूर रंजीत ने दम तोड़ दिया है। बीती रात मजदूर की मौत की खबर से हड़कंप मच गया है। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। खुर्सीपार निवासी मजदूर का आज पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम किया जाएगा। परिवार को शव सुपुर्द कर दिया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम

ठेका मजदूर रंजीत सिंह, अमित, राजू और रमेश कांटीनुअस कास्टिंग के कास्टर नंबर 6 के टनल में वेल्डिंग का कार्य रहे थे। 25 अप्रैल की दोपहर भीषण अग्निकांड की वजह से चारों मजदूर झुलस गए थे। रंजीत 100 प्रतिशत झुलस गया था। जबकि अमित 80%, राजू तांडी 20%, रमेश मौर्या 40% झुलसे थे।

बताया जा रहा है कि रंजीत को सांस लेने में तकलीफ थी। लगातार आइसीयू और वेंटिलेटर पर रहने के बाद सेहत में सुधार हुआ था। वार्ड में शिफ्ट किया गया था। मंगलवार को दोबारा तकलीफ बढ़ने पर आइसीयू में ले जाया गया। इसके बाद सेहत में सुधार नहीं हो सका है। रात में मौत की खबर आ गई।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP Officer Suicide: 42 टन लोहा चोरी, FIR, साजिश और आत्महत्या तक, पुलिस जांच में कई एंगल

खुर्सीपार निवासी 34 वर्षीय रंजीत के परिवार को नौकरी और मुआवजा आदि देने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। साथ ही पेंशन की भी व्यवस्था की गई है ताकि आश्रित परिवार का कुछ दर्द कम किया जा सके।

बता दें कि इस मामले में बीएसपी के ईडी वर्क्स, सीजीएम को राज्य सरकार की ओर से नोटिस जारी किया जा चुका है। वहीं, जीएम और डिप्टी मैनेजर को सस्पेंड तक किया गया है। पुलिस जांच अब भी जारी है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

Confined Space में लापरवाही करने की वजह से हादसा हुआ था। इसको देखते हुए बीएसपी प्रबंधन को निर्देशित किया गया था कि तत्काल प्रभाव से ऐसे एरिया के सभी कैपिटल रिपेयर और अन्य कार्यों को रोक दिया जाए। डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी ने सभी कार्यों पर बैन लगा दिया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम
Next: BSP Accident Update: मरच्युरी से बाहर नहीं निकल सकी दोपहर 1बजे तक मजदूर की लाश, नौकरी को लेकर गहराया विवाद, पंचनामा रुका

Related Stories

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.