Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Accident Update: मरच्युरी से बाहर नहीं निकल सकी दोपहर 1बजे तक मजदूर की लाश, नौकरी को लेकर गहराया विवाद, पंचनामा रुका
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Update: मरच्युरी से बाहर नहीं निकल सकी दोपहर 1बजे तक मजदूर की लाश, नौकरी को लेकर गहराया विवाद, पंचनामा रुका

10/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
BSP-Accident-Update-The-dead-body-could-not-come-out-of-the-mortuary-the-controversy-over-the-job-deepened-the-panchnama-stopped
  • मृतक रंजीत सिंह अविवाहित है। मां की उम्र अधिक है। भाई पात्रता की सूची में आ रहा है, लेकिन वह कक्षा 8 तक ही पढ़ा हुआ है। इस वजह से वह नौकरी के दायरे से बाहर निकल रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट हादसे में झुलसे मजदूर रंजीत का शव मरच्युरी से बाहर नहीं निकल सका है। दोपहर 1.10 बज चुका है, लेकिन परिवार और प्रबंधन के बीच मामला हल नहीं हो सका। आश्रित को नौकरी देने की बात प्रबंधन ने स्वीकारी है, लेकिन पात्रता का मामला उलझ गया है। 25 अप्रैल को बीएसपी के एसएमएस-2 के कांटीनुअस कास्टिंग शॉप के कास्टर 6 में हादसा हुआ था, जिसमें 4 मजदूर झुलस गए थे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम

मृतक रंजीत सिंह अविवाहित है। मां की उम्र अधिक है। भाई पात्रता की सूची में आ रहा है, लेकिन वह कक्षा 8 तक ही पढ़ा हुआ है। इस वजह से वह नौकरी के दायरे से बाहर निकल रहा है।
इसी बात को लेकर परिवार और प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर जारी है। भट्‌ठी थाना टीआई केके कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। पंचनामा के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, तभी कैंप क्षेत्र के रहवासी नौकरी को लेकर भड़क गए। परिवार के करीबी एवं पूर्व बीएसपी कर्मी ने इसे हादसा के बजाय हत्या तक करार दे दिया है।

ये खबर भी पढ़ें:  Bsp Officer Suicide: शराब, ज़हर और आत्महत्या, सुसाइड नोट पर लिखा-“भविष्य में आने वाले अत्यधिक कार्य दबाव में यह कदम उठा रहा हूं”

बीएसपी परिसर में हादसा होने की बात बोलकर आश्रित को लिखित में नौकरी देने की मांग की गई है। बीच का रास्ता निकालते हुए दुर्ग जिले के डिप्टी डायरेक्टर हेल्थ एंड सेफ्टी आशुतोष पांडेय ने भी परिवार से फोन पर बातचीत की। पीड़ित पक्ष का कहना है कि परिवार का खर्च रंजीत ही उठा रहा था। मां का सहारा रंजीत ही था। इसलिए नौकरी के बगैर सबकुछ अंधेरा ही अंधेरा है। इसलिए प्रबंधन लिखित में दे कि मृतक का छोटा भाई पढ़ाई पूरी करने के बाद नौकरी का हकदार होगा।

ये खबर भी पढ़ें:  BSP Officer Suicide Case: जिंदगी पर ही दांव, SAIL अधिकारियों में भारी तनाव, घटता मैनपॉवर, बढ़ता मीटिंग टाइम

इसी बात को लेकर तनाव बना हुआ है। हर तरफ से मान-मनव्वल का दौर भी जारी है। बीएसपी आइआर विभाग के सीनियर मैनेजर रोहित हरित परिवार की बातों को उच्च प्रबंधन तक पहुंचाने और बीच का रास्ता निकालने के लिए मशक्कत कर रहे हैं।

सीटू ठेका यूनियन से योगेश सोनी के महासचिव योगेश सोनी और इंटक ठेका यूनियन के अध्यक्ष संजय साहू, जसबीर सिंह, गुरुदेव साहू, आर. दिनेश, गुलाब दास, सुरेश कुमार, बीएसपी कांट्रैक्टर वेलफेयर एसोसिएशन से अध्यक्ष त्रिलोकी सिंह, महासचिव मधुसूदन शर्मा, नवीन कुमार, फरहत खान आदि मौजूद रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident: झुलसे 4 मजदूरों में 100% जले रंजीत ने तोड़ा दम
Next: BSP प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, शव लेने से इन्कार, थाने का घेराव

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.