Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, शव लेने से इन्कार, थाने का घेराव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP प्रबंधन पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग, शव लेने से इन्कार, थाने का घेराव

10/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Demand-to-register-murder-case-refusal-to-take-dead-body-police-station-siege

सूचनाजी न्यूज,भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट हादसे में जान गंवाने वाले ठेका मजदूर का शव विवाद की भेंट चढ़ गया है। नौकरी को लेकर कहासुनी हो रही है। पीड़ित परिवार की ओर से क्षेत्रीय नागरिक बीएसपी प्रबंधन पर तत्काल एफआइआर की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर चुके हैं। सिख समुदाय के लोग आक्रोशित होकर शव लेने से इन्कार कर दिया है।

टीआई भट्‌ठी को मरच्युरी के सामने घेरते हुए कहा-बीएसपी ने सुरक्षा नियमों की धज्जियां उड़ाई है। इसलिए जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआइआर दर्ज की जाए। पुलिस की ओर से कहा गया कि जांच चल रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही धारा जोड़ी जाती है। इसलिए पहले पोस्टमार्टम होने दीजिए। लेकिन पीड़ित परिवार की तरफ से दबाव बनाया जा रहा था कि तत्काल एफआइआर और गिरफ्तारी की जाए।

पुलिस ने इस मांग को खारिज कर दिया है। पुलिस ने स्पष्ट रूप से बोल दिया है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही एफआइआर की जाएगी। यह सुनते ही लोग भड़क गए। पुलिस से भी बहस हो गई। थाने का घेराव, एसपी और कलेक्टर से मुलाकात करने की बात बोली गई।

25 अप्रैल को बीएसपी के एसएमएस-2 के कांटीनुअस कास्टिंग शॉप के कास्टर 6 में हादसा हुआ था, जिसमें 4 मजदूर झुलस गए थे। मृतक रंजीत सिंह 100 प्रतिशत झुलस गया था। बीती रात सेक्टर-9 हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अविवाहित था। मां की उम्र अधिक है। भाई पात्रता की सूची में आ रहा है, लेकिन वह कक्षा 8 तक ही पढ़ा हुआ है। इस वजह से वह नौकरी के दायरे से बाहर निकल रहा है।

इसी बात को लेकर परिवार और प्रबंधन के बीच बातचीत का दौर विफल हो गया है। भट्‌ठी थाना टीआई केके कुशवाहा पुलिस बल के साथ मौजूद हैं। पंचनामा के लिए प्रक्रिया शुरू होने वाली थी, तभी कैंप क्षेत्र के रहवासी नौकरी को लेकर भड़क गए।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP Accident Update: मरच्युरी से बाहर नहीं निकल सकी दोपहर 1बजे तक मजदूर की लाश, नौकरी को लेकर गहराया विवाद, पंचनामा रुका
Next: CG Board 10th-12th Result 2023: जानिए टॉपर और जिलों के नाम, टॉप-10 में आने वाले विद्यार्थी करेंगे हेलीकॉप्टर से सैर

Related Stories

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.