Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई इस्पात संयंत्र और अक्षय पात्र फाउंडेशन में मिड डे मील समझौता, दुर्ग जिले के सरकारी स्कूल के 25,000 बच्चों का भरेगा पेट

10/04/2025 1 minute read
Mid Day Meal Agreement between Bhilai Steel Plant and Akshaya Patra Foundation, 25,000 children of government schools of Durg district will benefit
  • भिलाई इस्पात संयंत्र का निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग वार्षिक लगभग 2 करोड़ का सहयोग प्रदान करेगा।
  • सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 25,000 बच्चों को प्रतिदिन पोषक मध्याह्न भोजन प्रदान किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कुपोषण उन्मूलन व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार लाने कि दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम उठाते हुए 10 अप्रैल 2025 को सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र के निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) विभाग एवं अक्षय पात्र फाउंडेशन (टीएपीएफ) के बीच मध्यान्ह भोजन आपूर्ति के लिए एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार ने भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से तथा क्षेत्रीय अध्यक्ष(टीएपीएफ) व्योमपाद दासा ने अक्षय पात्र फाउंडेशन की ओर से इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर महाप्रबंधक (सीएसआर) शिवराजन, उप-महाप्रबंधक (ईडी एचआर सचिवालय) राजीव कुमार, वरिष्ठ प्रबंधक (सीएसआर) एसके कामड़े भी उपस्थित थे।

इस नवीनीकृत समझौते के अंतर्गत दुर्ग जिले के सरकारी प्राइमरी एवं मिडिल स्कूलों में अध्ययनरत लगभग 25,000 बच्चों को प्रतिदिन पोषक मध्याह्न भोजन प्रदान किया जाएगा। भिलाई इस्पात संयंत्र और टीएपीएफ के मध्य यह समझौता 31 मार्च 2028 तक प्रभावी रहेगा। इस अवधि के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र का निगमित सामाजिक उत्तरदायित्व विभाग वार्षिक लगभग 2 करोड़ का सहयोग प्रदान करेगा।

उल्लेखनीय है कि पूर्व वर्षों में भी भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा आधुनिक रसोईघर निर्माण तथा भोजन आपूर्ति हेतु विशेष रूप से वाहन क्रय करने में सहायता अक्षय पात्र फाउंडेशन को प्रदान की गई है।

प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण (पीएम पोषण) योजना, जिसे पूर्व में मध्याह्न भोजन योजना के रूप में जाना जाता था, एक केंद्र प्रायोजित पहल है, जिसके अंतर्गत सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में बालवाटिका से लेकर कक्षा 8 तक के बच्चों को निशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाता है।

अक्षय पात्र फाउंडेशन भारतीय ट्रस्ट अधिनियम के अंतर्गत गठित एक गैर-लाभकारी ट्रस्ट है। यह फाउंडेशन वर्ष 2008 से भिलाई इस्पात संयंत्र के सहयोग से सेक्टर-6 भिलाई स्थित ओल्ड डेयरी बिल्डिंग से मध्यान्ह भोजन योजना संचालित कर रहा है।

पूर्व से ही सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र द्वारा विशेषकर दूरस्थ वनांचल क्षेत्रों में बच्चों में पोषण सुनिश्चित करने की दिशा में गिफ्ट-मिल्क स्कीम आदि जैसे कई पहल किये गए हैं, जिससे शिक्षा में उनकी नियमितता और एकाग्रता को भी बढ़ावा मिले। यह प्रयास सामाजिक उत्तरदायित्व के माध्यम से सतत विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: नक्सलियों के गढ़ में दनदनाती थी गोलियां, आज दग रहे गोल, देशभर की पहुंची 36 टीमें
Next: सेल राउरकेला इस्पात संयंत्र: राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य जातोयु हुसैन पहुंचे आरएसपी

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.