Skip to content
24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर भड़के, सीजीएम कार्यालय का घेराव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के मजदूर भड़के, सीजीएम कार्यालय का घेराव

24/04/2025 1 minute read
Workers of Bokaro Steel Plant got angry, gheraoed CGM office

जनता मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार देव के नेतृत्व में ठेका कंपनी के मजदूरों ने बावाल काट दिया है।

  • मुख्य महाप्रबंधक HRCF कार्यालय का घेराव किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के मजदूर भड़क गए हैं। मुख्य महाप्रबंधक के कार्यालय का घेराव कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

प्रबंधन विरोधी नारेबाजी की जा रही है। समस्याओं का समाधान न होने और शोषण का आरोप लगाया गया है। विभागीय अधिकारी आक्रोशित मजदूरों को समझा रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

जनता मजदूर संघ के महामंत्री प्रमोद कुमार देव के नेतृत्व में ठेका कंपनी के मजदूरों के साथ मनमानी और हिटलर शाही रवैये के खिलाफ और मजदूरों के ज्वलंत मुद्दों को लेकर मुख्य महाप्रबंधक HRCF का घेराव किया गया। जिसमें मुख्य रूप से संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार, संगठन सचिव गौतम सिंह चौधरी, उपाध्यक्ष मुकेश रंजन सिंह, मनोज भारती, नरसिंह गोस्वामी, पंकज सिंह, प्रदीप भगत, हेमलाल रजवार, विनोद चौधरी,महेश गोप,नंदलाल, राजकपूर राम चंद्र मांझी और सैकड़ों सभी ठेकदार कर्मी मौजूद थे।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

यूनियन का कहना है कि सेल बीएसएल में ट्रेड यूनियन एवं प्रबंधन के मध्य वर्षों से यह परस्पर समझ (Understanding) बनी रही है, कि कार्य के ठेकेदार बदलने के स्थिति में कार्यरत ठेका कर्मियों को हटाया नहीं जाएगा, ताकि कार्य की निरंतरता, गुणवत्ता एवं सुरक्षा बनी रहे और यह संयंत्र के लिए काफी लाभदायक सिद्ध हुआ है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

खेद के साथ कहना पड़ रहा है कि एचआरसीएफ विभाग में इस आपसी समझ (Understanding) का बारं-बार उल्लंघन किया जा रहा है। अजय कुमार महतो जो कि विगत 5 वर्षों से लोडिंग एंव ब्रेसिंग एरिया में बेल्डर के रूप में सेवा दे रहे थे, उन्हें नव नियुक्त ठेकेदार सचिन इन्टरप्राईजेज, प्रोपराईटर जीतेन्द्र कुमार सिंह द्वारा बिना किसी बैध कारण के उनका गेट पास अब तक जारी नहीं किया गया है, जबकि उन्होंने पूर्व में पूरी इमानदारी, कुशलता एवं अनुशासन के साथ कार्य किया है।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

यह विषय मौखिक रूप से और उप महाप्रबंधक मानव संसाधन (मिल्स जोन) को अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद पिछले 1 माह से यूनियन द्वारा लगातार संबंधित अधिकारियों से सम्पर्क एवं आग्रह किये जाने पर भी कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा बयान, स्टील कारोबारी की मौत से बड़ा झटका

यूनियन ने मांग किया है कि ठेका कर्मी अजय कुमार महतो का गेट पास अविलम्ब जारी करने का आदेश दिया जाए। यदि समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो युनियन कानून सम्मत आन्दोलनात्मक कार्यक्रम अपनाने को बाध्य होगी, जिसकी समस्त जवाबदेही प्रबंधन और संबंधित ठेकेदार की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: Rourkela Steel Plant: न्यू प्लेट मिल का नया कमाल, प्रोडक्शन का आंकड़ा पार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में बनने जा रहा एक और स्टील प्लांट, ग्रीनटेक सोल्युशंस खर्च करेगा 1245 करोड़, 500 को मिलेगी नौकरी
Next: Big News: एम्स रायपुर ने किया पहला स्वैप किडनी ट्रांसप्लांट, छत्तीसगढ़ का बजा डंका

Related Stories

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Township Chamber raises questions as the amount to be deposited for lease renewal remains unknown
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: व्यापारियों में बढ़ा असंतोष, लीज नवीनीकरण का कितना पैसा करना है जमा, पता नहीं, चैंबर ने उठाए सवाल

Azmat ali 24/08/2026
BMS office-bearers met the BSP CGM Mechanical and offered suggestions to prevent accidents
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्घटना से बचना है तो कन्वेयर गैलरी, स्ट्रक्चर और क्रेन का डेली मेंटेनेंस व सफाई जरूरी

Azmat ali 24/08/2026
Rakesh Kumar ED (Works) at BSP is the Honorary Chairman of the IIM Bhilai Chapter
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IIM Bhilai Chapter: ईडी वर्क्स राकेश कुमार, तापस दासगुप्ता, पुष्पा, शंकर, उदय तिवारी संग ये नई कमेटी में, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 24/08/2026
Bhilai News Dr SA Rizvi Passes Away
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

सेक्टर 9 हॉस्पिटल के पूर्व चिकित्सक एसए रिज़वी साहब का इंतकाल, आज शाम होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Azmat ali 24/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.