Skip to content
20/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL कर्मचारी दें ध्यान, वरना रुक जाएगी अनुकंपा नियुक्ति, EDLI, CPF, ग्रेच्युटी और सरकारी पेंशन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कर्मचारी दें ध्यान, वरना रुक जाएगी अनुकंपा नियुक्ति, EDLI, CPF, ग्रेच्युटी और सरकारी पेंशन

26/04/2025 (Last updated: 26/04/2025) 1 minute read
SAIL employees should pay attention, otherwise compassionate appointment, EDLI, CPF, gratuity and government pension will be stopped

भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी कर्मचारियों से अनुरोध किया है।

  • बीएसपी के रिकार्ड में आश्रितों के नाम, जन्म तारीख में त्रुटि है, जिससे किसी भी घटना दुर्घटना जैसी अनहोनी होने पर परिजन परेशान होंगे।
  • सीपीएफ और ग्रेच्युटी में नामित किए गए आश्रित को 100% नामित करने सम्बंधित दस्तावेज जांच करवा लें।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के कर्मचारी ध्यान दें। संयंत्र, खदान या अन्य इकाइयों में कार्यरत बहुत से कर्मचारी अपने रिकार्ड के अनुसार दस्तावेज जैसे आधार कार्ड,पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, आश्रितों में माता पिता का नाम, उनका आधार कार्ड, पैन कार्ड, दुरूस्त नहीं किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: रायपुर के स्टील कारोबारी को राज्यपाल ने दी श्रद्धांजलि, सीएम साय ने दिया कंधा

खासतौर से बीएसपी के रिकार्ड में आश्रितों के नाम, जन्म तारीख में त्रुटि है, जिससे किसी भी घटना दुर्घटना जैसी अनहोनी होने पर परिजनों को मजिस्ट्रेट से शपथपत्र इत्यादि बनवाने की समस्याओं से जूझना पड़ता है। और परिजनों को कम्पनी से मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा, ईडीएलआई, सरकारी पेंशन इत्यादि रूक जाती है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: रंग के आधार पर फटाफट कर रहे अनफिट मकान को फिट और फिट को अनफिट

भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू के महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी ने कहा-सभी कर्मचारियों से अनुरोध है कि वे निम्नलिखित दस्तावेज अपडेट कर कार्मिक विभाग में एक प्रति अवश्य जमा कर दें, जिससे भविष्य में किसी अनहोनी घटना के कारण परिजनों को उनके सामाजिक सुरक्षा के लाभ (ईएफबीएस) पेंशन, अनुकम्पा नियुक्ति आदि की स्थिति में परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

ये खबर भी पढ़ें: सेल रिफ्रेक्ट्री यूनिट भिलाई के 5 अधिकारी व 1 कर्मचारी को मिला शाबाश पुरस्कार

कर्मचारी इन बातों का रखें ध्यान

1. अपनी गाड़ी के रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण तारीख
2. वाहन बीमा नवीनीकरण
3. ड्राइविंग लाइसेंस तारीख जांच लें और अपडेट कर लें, क्योंकि लाइसेंस की तारीख समाप्त होने के पश्चात अब लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया जटिल हो गई है। लर्निंग लाइसेंस के आधार पर सेवा बीमा का लाभ भी नहीं मिलता है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी ठेका श्रमिक 25 अप्रैल को करेंगे प्रदर्शन, उत्पादन में 70% योगदान, प्रबंधन नहीं कर रहा समस्या समाधान

4. सीपीएफ और ग्रेच्युटी में नामित किए गए आश्रित को 100% नामित करने सम्बंधित दस्तावेज जांच करवा लें एवं अपडेट कर लें जिससे किसी भी अनहोनी घटना दुर्घटना की स्थिति में परिजनों को सीपीएफ ग्रेच्युटी लेने और फिर सेल में जमा कर ईएफबीएस शुरू करने में होने वाली दिक्कतों से जूझना नहीं पड़े।
5. सीटू का मानना है कि अधिकांश साथियों की नौकरी के समय शादी नहीं होने की स्थिति में अपने माता को नामिनी के रूप में नामित किए थे। किन्तु शादी के बाद पत्नी को सीपीएफ ग्रेच्युटी में 100% नामित कर दें।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में Green Heaven Garden, DIC-ED के पड़े कदम

6. अपने ई सहयोग में आश्रितों के नाम, जन्मतिथि और स्पेलिंग आदि जांच लें। यदि त्रुटि है तो कार्मिक विभाग में जाकर अपडेट करवा लें।
7. ई सहयोग में ई मेल आईडी और मोबाइल नंबर जरूर एंट्री कर लें।
8. कर्मचारी के 25 वर्ष से अधिक उम्र वाले पुत्र का नाम आश्रितों की सूची से हटा दिया जाता है, जिससे मेडिकल सुविधा बंद हो जाती है। इसलिए 25 वर्ष से अधिक उम्र हो जाने पर मेडिकल बुक को री इश्यू कर लें।

ये खबर भी पढ़ें: पहलगाम आतंकी हमला: प्रेम प्रकाश पांडेय का बड़ा बयान, स्टील कारोबारी की मौत से बड़ा झटका

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: DIC अनिर्बान दासगुप्ता को विदाई देने पहुंचा बीएसपी एससी-एसटी एसोसिशन, याद दिलाया पुराना वादा
Next: भोजपुरी सुपरस्टार मनोज तिवारी छत्तीसगढ़ में, सीएम साय संग फिल्म इंडस्ट्री, लोककला पर मंथन

Related Stories

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026

You May Have Missed

SAIL CET Ranchi GM transferred to Bokaro Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CET रांची के जीएम का ट्रांसफर हुआ था खदान, गए नहीं, अब आ रहे बोकारो स्टील प्लांट

Azmat ali 20/08/2026
Big Breaking News Compulsory Retirement of Around 12 Officers from SAIL CR to Mitra from BSP 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: सेल से करीब 12 अधिकारियों का जबरन रिटायरमेंट, BSP के GM प्रोजेक्ट मित्रा को CR

Azmat ali 19/08/2026
A mock drill for a chemical accident will be conducted at BSP SMS-3
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी एसएमएस 3 में होगी रासायनिक दुर्घटना का मॉक ड्रिल, पहुंची टीम

Azmat ali 19/08/2026
36 Employees of Rourkela Steel Plant Received the Nehru Vishesh Karmachari Puraskar
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

राउरकेला स्टील प्लांट के 36 कर्मचारियों को मिला नेहरू विशिष्ट कर्मचारी पुरस्कार

Azmat ali 19/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.