Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई नगर निगम: 75 हजार जमा करने पर मिला पीएम आवास, मेयर ने निकाली लॉटरी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई नगर निगम: 75 हजार जमा करने पर मिला पीएम आवास, मेयर ने निकाली लॉटरी

22/05/2025 (Last updated: 22/05/2025) 1 minute read
Bhilai Municipal Corporation PM house was received after depositing 75 thousand rupees
  • हितग्राहियो को विशेष प्रावधान के तहत उनके द्वारा मात्र 75000 रुपए जमा करने पर मकान आवंटित किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई (Bhilai Municipal Corporation ) के सभागार में लॉटरी पद्धति से खुर्सीपार बैक लाइन सीवरेज सिस्टम के ऊपर कब्जाधारी 12 हितग्राहियों को लॉटरी के माध्यम से मकान आवंटन किया गया।

महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू एवं एम.आई.सी. के सदस्यों की उपस्थिति में लॉटरी प्रक्रिया रखी गई। इसमें जो हितग्राही नियमानुसार अपनी धरोहर राशि जमा कर दिए थे, उन्हे मोर चिन्हारी योजना अंतर्गत मकान लाॅटरी के माध्यम से आवंटित किया गया।

हितग्राहियों को विशेष प्रावधान के तहत उनके द्वारा मात्र 75000 रुपए जमा करने पर मकान आवंटित किया जा रहा है। इसमें से 8 हितग्राही पूर्ण राशि जमा कर दिए है। 4 हितग्राही ऐसे है जिनके पास पुरी राशि नहीं होने के कारण वे 25000 रूपये जमा किए है।

उन्हें विशेष वरियता देते हुए प्रावधिक रूप से मकान आवंटित किया गया है। जब वे शेष राशि 50000 और जमा कर देगे, तभी उन्हे पूर्ण कालिक आबंटन पत्र प्राप्त होगा। महापौर पाल ने खुर्सीपार क्षेत्र के उपस्थित हितग्राहियो से कहे कि बाकी लोग भी शीध्रता से पैसा जमा कर दें।

सबको कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खम्हरिया बी-1 ब्लॉक में मकान आवंटन किया जाएगा, जो पहले आएगा उसे पहले मकान प्राप्त हो जाएगा।

इसके अतिरिक्त अन्य 19 हितग्राही जिन्हे नियमानुसार खुली लॉटरी पद्वति के माध्यम से बारी-बारी से मकान आवंटित किया गया। सभी हितग्राही अपने प्रारंभिक किश्त की राशि जमा कर चुके है। नोडल अधिकारी डी. के. वर्मा ने सभी को बताया कि शीघ्रता से संपूर्ण राशि जमा कर दें। उन्हे मकान की चाबी सौंप दी जाएगी।

यदि किसी को ऋण की आवश्यकता है, उसकी भी सुविधा उपलब्ध है। अपनी इच्छा के अनुसार बैंक से संपर्क करके ऋण प्राप्त कर सकते है। जो राशि घर के किराये के रूप में देते है, उसी राशि से बैंक के किश्त जमा कर सकते है। दिव्यांग एवं वरिष्ठ हितग्राहियों को नीचे का मकान आबंटित किया गया है। सभी हितग्राहियों को प्रमुख रूप से प्रमुख स्थल कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे खम्हरिया, आम्रपाली हाउसिंग बोर्ड, माईल स्टोन के पीछे खम्हरिया, सूर्या विहार के पीछे खम्हरिया, स्वप्निल बिल्डर्स कुरूद में मकान आवंटित किया गया।

लॉटरी प्रक्रिया के दौरान एमआईसी सदस्य लालचंद वर्मा, चंद्रशेखर गंवई, पार्षद एवं जोन अध्यक्ष राजेश चौधरी, योजना प्रभारी अधिकारी विद्याधर देवांगन, नम्रता ठाकुर, जागेश्वर साहू, जी मोहन राव, जागेश्वर साहू, महेत्तर सोनी आदि उपस्थित रहे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: डायरेक्टर इंचार्ज ट्रॉफी के विजेता सम्मानित, डीआइसी से मिला चेक
Next: लोहा चोर को मिलेगी नौकरी, चोरी करना छोड़ दें, चोरी का माल खरीदने वाले कबाड़ियों का गुमाश्ता-ट्रेड लाइसेंस होगा कैंसिल

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.