Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP BRM की टीम सारथी लगातार तीसरी बार नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में प्रथम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP BRM की टीम सारथी लगातार तीसरी बार नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स में प्रथम

Azmat ali 23/07/2025 1 minute read
BSP BRMs Team Sarathi ranked first in the National Convention on Quality Concepts for the third time in a row (1)

टीम “सारथी” 2023 में चीन में अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में "गोल्ड अवॉर्ड" जीत चुकी है। फैसिलिटेटर अनिल कुमार द्विवेदी हैं।

बार एंड रॉड मिल के विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने कहा टीम ने सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रोशन किया।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र की बार एंड रॉड मिल की क्वालिटी सर्कल टीम “सारथी” ने एक बार फिर “नेशनल कन्वेंशन ऑन क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स (एनसीक्यूसी) 2024” में लगातार तीसरे वर्ष प्रथम स्थान प्राप्त कर “पार एक्सीलेंस” श्रेणी में प्रतिष्ठित पुरस्कार अर्जित कर भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम रौशन किया है।

यह राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता दिसंबर 2024 में ग्वालियर स्थित अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान (एबीवी-आईआईआईटीएम) में आयोजित की गई थी। इस प्रतियोगिता में भिलाई इस्पात संयंत्र की ओर से कुल 36 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से टीम “सारथी” ने सर्वोत्तम प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि टीम की निरंतर उत्कृष्टता, समर्पण और टीम भावना का प्रतीक है।

इस उपलब्धि पर बार एंड रॉड मिल के विभागाध्यक्ष एवं मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा, “राष्ट्रीय मंच पर लगातार तीन वर्षों तक शीर्ष स्थान प्राप्त करना अत्यंत गौरवपूर्ण है। टीम ‘सारथी’ ने अपने कठिन परिश्रम, अनुशासन और समर्पण से बीआरएम की कार्यसंस्कृति और प्रतिबद्धता को देशभर में प्रस्तुत किया है। यह मिल बिरादरी के हर सदस्य की सामूहिक सफलता है।”

टीम “सारथी” का नेतृत्व फैसिलिटेटर अनिल कुमार द्विवेदी (उप प्रबंधक) द्वारा किया गया। टीम में शामिल सदस्य थे: दीपेश कुमार चुघ (टीम लीडर), धनराज साहू (डिप्टी लीडर) तथा शुभम शिंदे, कुंते लाल और यशवंत कुमार (सदस्य)। इन सभी सदस्यों ने अपने-अपने कार्यक्षेत्र में गुणवत्ता पर आधारित क्वालिटी कॉन्सेप्ट्स को प्रभावी रूप से लागू करते हुए यह उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की।

टीम लीडर दीपेश चुघ और फैसिलिटेटर अनिल द्विवेदी ने मुख्य महाप्रबंधक योगेश शास्त्री को उनके मार्गदर्शन तथा महाप्रबंधकगण एसएन त्रिपाठी, समीर पांडे, एस मोहंती और वरिष्ठ प्रबंधक शिव कुमार को उनके निरंतर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे यह सफलता संभव हो पाई।”

गौरतलब है कि टीम “सारथी” इससे पूर्व वर्ष 2023 में चीन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय क्वालिटी सर्कल सम्मेलन में “गोल्ड अवॉर्ड” जीतकर सेल-भिलाई इस्पात संयंत्र का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया था।

बार एंड रॉड मिल बिरादरी ने टीम “सारथी” को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई दी और भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर नए कीर्तिमान स्थापित करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंफोर्समेंट डिपार्टमेंट के पूर्व DGM लक्ष्मण बावने के घर पर BSP की बड़ी कार्रवाई, मकान सील
Next: SAIL भिलाई स्टील प्लांट में इन्वेंट्री प्रबंधन नीति पर सीधी बात, पहुंचे BSL, RSP, DSP के एक्सपर्ट

Related Stories

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
Bhadravati Steel Plant officer Commits Suicide Body Found at Residence
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भद्रावती स्टील प्लांट के अधिकारी ने की आत्महत्या, घर में मिली लाश

Azmat ali 05/10/2026
Bhilai Steel Plant Pay contract workers a bonus before Durga Puja
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट: ठेका श्रमिकों को दुर्गा पूजा से पहले 8.33% के बजाय दीजिए 20% बोनस

Azmat ali 05/10/2026
Financial Year 2026-27 SAIL sets a record in the first half H1 CMD Dr AK Panda says
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

वित्त वर्ष 2026-27: SAIL ने पहली छमाही H1 में रचा कीर्तिमान, सीएमडी डॉ. एके पंडा बोले…

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.