Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भारी बरसात में भी बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का हल्ला-बोल, एरियर, ग्रेच्युटी संग 14 मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भारी बरसात में भी बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों का हल्ला-बोल, एरियर, ग्रेच्युटी संग 14 मांग

Azmat ali 20/08/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant Employees Halla-Bol 14 Demands Including Arrears Gratuity

जनता मजदूर संघ ने कहा-सेल नित्य नए रिकार्ड मुनाफा हम मजदूरों के खून-पसीने से बना रहा है। 39 महीने का एरियर दबा कर बैठा है।

  • प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया कि अगर प्रबंधन 14 सूत्रीय मांगों पर अविलंब कोई ठोस पहल नहीं किया तो उग्र आंदोलन होगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। हिन्द मजदूर सभा के संबद्ध जनता मजदूर संघ के पूर्व घोषित कार्यक्रम हल्ला बोल मे सैकड़ों मजदूर दोपहर 1 बजे भारी बरसात के बावजूद अधिशासी निर्देशक बिल्डिंग गोलम्बर में जुटे। भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए प्रबंधन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन का संचालन संयुक्त महामंत्री अरुण कुमार करते हुए प्रबंधन को खुली चेतावनी दी कि अब मजदूर अपने मांगो को लेकर किसी भी हद तक जा सकते हैं।

मजदूरों को संबोधित करते हुए महामंत्री प्रमोद कुमार देव ने मजदूरों का 14 सूत्रीय मांग पर चर्चा करते हुए कहा कि सेल नित्य नए रिकार्ड मुनाफा हम मजदूरों के खून-पसीने से बना रहा है। मगर हमारा 39 महीने का एरियर दबा कर बैठा है।

आज दो-तीन साल से सेल में नई परिपाटी रही है कि दुर्गा महाष्टमी से चार दिन पहले बोनस का मीटिंग रखा जाता है और हमारे वरिष्ठ और जुझारू नेता के साथ वार्ता विफल होने के बावजूद भ्रष्ट प्रबंधन दुर्गाष्टमी को 30,000/ हमारे बैक खाता मे डाल दिया जाता है, तब हमारे निति निर्धारक नेता बोलते है कि हमने हस्ताक्षर नहीं किया है। और साल भर ठेका पतर का खेल होता है।

अब हमारी यूनियन कहती है कि 30-40 नहीं चलने देगे, पूरा 80,000 लेके रहेंगे। वर्तमान वेतन समझौता को अतिशीघ्र पूर्ण कर वर्ष 2027 के वेतन समझौते की तैयारी करो एरियर का झंझट ही खत्म करो।

प्रदर्शनकारियों ने कहा-पूर्व ED HR राजन प्रसाद का Dream Project स्टील क्लब मजदूरों के लिए अविलंब चालू कीजिए मैडम। RH avail पूर्व की भांति किया जाए। जूनियर इंजीनियर को सी टाइप आवास दिया जाए। इससे अवैध कब्जा का समस्या खत्म होगा। नगर सेवा भवन के भ्रष्टाचार में अंकुश लगेगा। उम्र को देखकर सुश्रुत वार्ड की सुविधा बहाल किया जाए।

ठेका श्रमिकों की स्थिति बद से बदतर है। एक तरफ SW का ESIC की सविधा बंद है। मगर उनको ठेकेदार USW का भी वेज नहीं देते हैं। ये घोर निंदनीय है। नेहरू जी इसलिए इस प्लांट का स्थापन नहीं किए थे।

आज सेल के मुनाफा में ठेका कर्मी अपंग हो जाता। मगर उस पर प्रबंधन का ध्यान नहीं है। हमारी यूनियन मांग करती है कि ऐसी परिस्थित में उसके आश्रित को स्थायी नौकरी देना होगा। बुढ़ापा में ग्रेच्युटी ही सहारा होता। इसलिए लेबर नियानानुसार 5 साल काम किए ठेका कर्मचारियों को ग्रेच्युटी का भुगतान किया जाए। रात में काम करने पर शरीर कमजोर हो जाता है, जिसकी भरपाई के लिए रात्रि भत्ता दिया जाता तो ये ठेका मजदूर को क्यों नहीं दिया जाता है।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दिया कि अगर प्रबंधन इस 14 सूत्री मांगों पर अविलंब कोई ठोस और सकारात्मक पहल नहीं किया तो आगे और भी उग्र आंदोलन करने पर हमारा यूनियन बाध्य होगा, जिसकी सारी जवाबदेही प्रबंधन की होगी।

कार्यक्रम में उपस्थित सत्येंद्र नारायण सिंह, मुकेश रंजन सिंह, नर्मदेश्वर सिंह, प्रदीप प्रसाद भगत, गौतम सिंह चौधरी, पंकज कुमार सिंह, लखन महतो, नरसिंह गोस्वामी, मनोज भारती, रामजी सिंह यादव, राम लखन, सतीश कौशल, मुबारक अंसारी, आनंद कुमार, भरत भारती, चंद्रशेखर मंडल, मनीष कुमार, अंकित मिश्रा, हिमांशु शेखर, राजेन्द्र सिंह, मुक्तेश्वर गोप, अजय कुमार शर्मा, दिपक कुमार, श्रीकांत व अन्य सभी जनता मजदूर संघ के सदस्य मौजूद रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोकारो एयरपोर्ट के सामने बीएसएल स्वर्ण जयंती स्मारक की बदली तस्वीर
Next: BSP ED Works Trophy Skill Competition 2025-26 का आवेदन 31 अगस्त तक, कर्मचारियों को 5 हजार तक मिलेगा पुरस्कार

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.