Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी के Universal Rail Mill में बदलती तस्वीर, ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ में छलांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी के Universal Rail Mill में बदलती तस्वीर, ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ में छलांग

Azmat ali 15/02/2026 1 minute read
Changing Picture at BSP Universal Rail Mill Jump in Happiness Index

विभाग के जीएम प्रभारी विशाल गुप्ता के प्रेरक और गतिशील नेतृत्व में यूआरएम टीम ने विभागीय परिसर में सौंदर्यीकरण।

  • हरित वातावरण से कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ी। कर्मचारियों और आगंतुकों के ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ में भी सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Bhilai Steel Plant के Universal Rail Mill में कार्यस्थल सौंदर्यीकरण और आधारभूत संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में उल्लेखनीय पहल की गई है। विभाग के जीएम प्रभारी विशाल गुप्ता के प्रेरक और गतिशील नेतृत्व में यूआरएम टीम ने विभागीय परिसर में सौंदर्यीकरण कार्यों को तेज गति से आगे बढ़ाया है।

इन्हीं प्रयासों के तहत यूआरएम के प्रवेश द्वार पर व्यापक स्तर पर पौधरोपण और हरियाली विकास का कार्य किया गया है। इस पहल का उद्देश्य परिसर के समग्र वातावरण को बेहतर बनाना, वीआईपी आगंतुकों के स्वागत हेतु आकर्षक परिवेश तैयार करना तथा संगठन की सकारात्मक छवि को और मजबूत करना है।

हरित वातावरण से न केवल कार्यस्थल की सुंदरता बढ़ी है, बल्कि कर्मचारियों और आगंतुकों के ‘हैप्पीनेस इंडेक्स’ में भी सकारात्मक वृद्धि देखी जा रही है।

विशेष उल्लेखनीय है कि विभागीय सड़कों के किनारे पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य यूआरएम द्वारा अपने संसाधनों से इन-हाउस किया जा रहा है। यह पहल लागत प्रभावी होने के साथ-साथ कार्यस्थल सौंदर्यीकरण की दिशा में एक सार्थक कदम है। चिन्हित स्थलों पर चरणबद्ध तरीके से यह कार्य निरंतर प्रगति पर है।

इसके अतिरिक्त 26 जनवरी 2026 को विभाग परिसर में “रेल फाउंटेन” का उद्घाटन भी किया गया। नवस्थापित फाउंटेन ने कार्यस्थल की दृश्यात्मक सुंदरता को और बढ़ा दिया है, जिससे परिसर अधिक जीवंत और आकर्षक बन गया है।

ये सभी पहलें यूआरएम की स्वच्छ, हरित और आधुनिक कार्यस्थल विकसित करने की प्रतिबद्धता को दर्शाती हैं, जो संगठन की उत्कृष्टता की परिकल्पना के अनुरूप है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: फायर ब्रिगेड मुख्यालय के पास लड़ रहे थे सांड, कार पेड़ से टकराई, भीषण आग
Next: क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड सेक्टर-6: BSP से रिटायर कर्मचारियों-अधिकारियों को मिला जमा निधि के अंतिम भुगतान का चेक

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.