Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग राजेंद्र पार्क में खिला रंगों का मेला: फ्लॉवर शो में उमड़ा जनसैलाब, मैत्रीबाग की टीम बनी जज 
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग राजेंद्र पार्क में खिला रंगों का मेला: फ्लॉवर शो में उमड़ा जनसैलाब, मैत्रीबाग की टीम बनी जज 

Azmat ali 14/02/2026 1 minute read
Flower Show in Durg Rajendra Park Huge Crowd Gathered

निर्णायक मंडल में मैत्रीबाग जू के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार जैन, राजेश शर्मा, संदीप नायडू और ललित यादव शामिल रहे।

  • पार्क परिसर में कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाओं और युवतियों की विशेष भीड़ रही।
  • कलाकारों ने चित्रकारी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
  • पौधे की मंडी भी सजी, जहां विभिन्न किस्मों के फूलों की जमकर बिक्री हुई।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट के मैत्रीबाग में फ्लॉवर शो के बाद शनिवार को दुर्ग में फूलों की बहार आई। दुर्ग के राजेंद्र पार्क में शनिवार को आयोजित फ्लॉवर शो ने शहरवासियों का मन मोह लिया। सुबह से ही पुष्प प्रेमियों का रेला पार्क की ओर उमड़ पड़ा।

रंग-बिरंगे फूलों की महक और सजीव सजावट ने पूरे वातावरण को उत्सवमय बना दिया। देशभक्ति गीतों की मधुर धुनों ने कार्यक्रम में जोश और उल्लास का रंग घोल दिया, जबकि मंच पर लगातार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां होती रहीं।

फ्लॉवर शो में विभिन्न कैटेगरी में फूलों की प्रदर्शनी, आकर्षक डेकोरेशन और सब्जी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतिभागियों ने अपनी रचनात्मकता और बागवानी कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल में मैत्रीबाग जू के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार जैन, राजेश शर्मा, संदीप नायडू और ललित यादव शामिल रहे, जिन्होंने गहन निरीक्षण के बाद विजेताओं के नाम घोषित किए।

महापौर अलका बाघमार ने भी जजों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन किया। वे प्रतिभागियों से बारीकी से सवाल-जवाब कर उनकी तैयारी और मेहनत की जानकारी लेती नजर आईं। फूलों से तैयार हंस का जोड़ा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र बना रहा, जहां लोग सेल्फी लेते दिखाई दिए।

पार्क परिसर में कई स्टॉल लगाए गए थे, जहां महिलाओं और युवतियों की विशेष भीड़ रही। कलाकारों ने चित्रकारी के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के बाद पार्क के बाहर फूलों की मंडी भी सजी, जहां विभिन्न किस्मों के फूलों की जमकर बिक्री हुई। यह फ्लॉवर शो शहरवासियों के लिए यादगार बन गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसएल ने जीता इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब, ISP को 90 रन से हराया
Next: बीएसपी डायरेक्टर इंचार्ज ट्राॅफी: Champion बनी NIT Raipur, CICA हारी, मैन ऑफ द मैच वेद तिवारी, देखें फोटो

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.