Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसएल ने जीता इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब, ISP को 90 रन से हराया
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसएल ने जीता इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का खिताब, ISP को 90 रन से हराया

Azmat ali 14/02/2026 1 minute read
BSL Won the Inter-Steel Plants Cricket Championship Title, Defeating ISP by 90 Runs

बोकारो स्टील प्लांट के आदित्य सिंह को ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

  • आरआईएनएल-विशाखापत्तनम, टाटा स्टील, राउरकेला स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट, जेएसडब्ल्यू-बेल्लारी, इस्को स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट तथा बोकारो स्टील प्लांट की टीमें खेलीं।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील प्लांट्स स्पोर्ट्स बोर्ड (एसपीएसबी) के तत्वावधान में सत्र 2025-26 के लिए बोकारो इस्पात संयंत्र की मेजबानी में आयोजित इंटर-स्टील प्लांट्स क्रिकेट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 14 फरवरी को बीएसएल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बोकारो स्टील प्लांट की टीम ने इस्को स्टील प्लांट को 90 रनों से पराजित कर शानदार जीत दर्ज करते हुए चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।

चैंपियनशिप के समापन समारोह में बीएसएल की अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक (नगर सेवाएँ) कुंदन कुमार, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन-एल एंड डी) नीता बा, महाप्रबंधक (संपर्क एवं प्रशासन) सी.आर.के. सुधांशु, महाप्रबंधक (सीईडी) ए.के. अविनाश सहित अन्य वरीय अधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रेमी उपस्थित थे।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि सुश्री बनर्जी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान करते हुए खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, बल्कि टीम भावना, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने सभी प्रतिभागी टीमों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विभिन्न स्टील संयंत्रों के बीच सहयोग और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। साथ ही उन्होंने सभी टीमों को बधाई देते हुए भविष्य में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।

उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में कुल नौ टीमों ने भाग लिया, जिनमें आरआईएनएल-विशाखापत्तनम, टाटा स्टील, राउरकेला स्टील प्लांट, सलेम स्टील प्लांट, जेएसडब्ल्यू-बेल्लारी, इस्को स्टील प्लांट, दुर्गापुर स्टील प्लांट तथा बोकारो स्टील प्लांट की टीमें शामिल थीं।

14 फरवरी को खेले गए फाइनल मुकाबले में बोकारो स्टील प्लांट के खिलाड़ी आदित्य सिंह को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए ‘मैन ऑफ द मैच’ तथा ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट: एसएमएस-1 ने रचा इतिहास, कन्वर्टर ने तोड़ा 12 साल पुराना रिकॉर्ड, दुनिया में दर्ज है नाम
Next: दुर्ग राजेंद्र पार्क में खिला रंगों का मेला: फ्लॉवर शो में उमड़ा जनसैलाब, मैत्रीबाग की टीम बनी जज 

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.