Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुख-दर्द सुनते-सुनते हुई रात, विधायक देवेंद्र को बस्ती में जनता ने चखाया रोटी-चौलाई भाजी का स्वाद
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुख-दर्द सुनते-सुनते हुई रात, विधायक देवेंद्र को बस्ती में जनता ने चखाया रोटी-चौलाई भाजी का स्वाद

23/05/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
The-MLA-had-food-while-sitting-on-the-ground-Had-food-at-common-citizens-house-during-the-meeting
  • विधायक देवेंद्र यादव ने किया वार्ड 49 सुभाष नगर खुर्सीपार में भेंट मुलाकात।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। नगर निगम भिलाई जोन 4 क्षेत्र के वार्ड 49 सुभाष नगर न्यू खुर्सीपार में भेंट मुलाकात कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड का दौरा किया और लोगों से भेंट मुलाकात की। भेंट मुलाकात के दौरान कल रात हो गया था,वे वार्ड में ही लोगों से मिल रहे थे, तभी एक परिवार ने विधायक श्री यादव से अपने घर में पूरे परिवार के साथ बैठकर भोजन के लिए आग्रह किया।

वे इतने प्रेम, आदर भाव और सम्मान भोजन के लिए कहा कि विधायक उन्हें मना नहीं कर पाए। एक सामान्य आम नागरिक के आग्रह पर उ के परिवार के साथ जमीन पर बैठकर विधायक श्री यादव ने बड़े ही और हर्ष से भोजन किया। घर मे रोटी और चौलाई भाजी की सब्जी बनी थी। विधायक ने भी चौलाई भाजी और रोटा का स्वाद चखा।

विधायक ने पूरे परिवार का दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा इतना अपना पन, इतना प्रेम उन्होंने जो दिया है। माता के हाथ की रोटी और सब्जी में इतना प्यार और आशीर्वाद है। इस भोजन को ग्रहण कर वे धन्य हो गए। उन्होंने कहा कि इस प्रेम और सम्मान का वे कभी कर्ज चुका नहीं पाएंगे। परिजनों ने विधायक से कहा कि आप का सौम्य,सुंदर, निर्मल व्यक्तित्व हम सब का दिल जीत लिया। जमीन पर बैठक कर बड़े प्यास से भोजन किये। एक आम नागरिक की तरह उनका व्यवहार, विधायक होते हुए भी को घमंड नहीं,सब से विनम्रता से पेश आना, सब की मदद करना। बड़ी बात है।

लोगों से हालचाल जाना, वरिष्ठ नागरिकों से आशीर्वाद लिए, युवाओं को गले लगाया

वार्ड भ्रमण के दौरान वे मां काली के मंदिर पहुंचे। दर्शन किए सभी की खुशहाली की कामना की। इस दौरान वार्ड में बैठक भी आयोजित की गई। जिसमें वार्ड के युवा महिला व वरिष्ठ नागरिक जनप्रतिनिधि सभी उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक यादव वाक्य स्कूली छात्र छात्राओं से भी मिले उनसे पढ़ाई के बारे में चर्चा की और स्कूलों में सुविधाओं की जानकारी ली सभी आत्मा निजी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र छात्राओं ने विधायक देवेंद्र यादव को बताया कि उनके स्कूल में बहुत अच्छी पढ़ाई होती है पूरे स्कूल में अंग्रेजी मीडियम से पढ़ाया जाता है। सर, मैडम भी बहुत अच्छे हैं। स्कूल में भी काफी सुविधाएं और डेवलपमेंट किए गए हैं।

सभी से विधायक शहर और वार्ड के विकास पर चर्चा की। वार्ड के कुछ नागरिकों ने बैठक में कुछ छोटी-मोटी समस्याएं व मांग भी रखी। तब विधायक देवेंद्र यादव ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे समस्याओं का तत्काल निराकरण करें।

विधायक देवेंद्र यादव साथ ही लोगों ने की विकास पर चर्चा

जनहितकारी पट्टा योजना का लाभ दिलाने की मांग कुछ लोगों ने की। पेंशन नहीं मिले व कुछ लोगों ने राशन कार्ड जैसी योजनाओं के लाभ के लिए लोगों ने उनका आभार जताया। तब विधायक ने उन्हें कहा कि सभी को शासकीय योजनाओं का मिलना चाहिए। वार्ड में जो भी समस्या हो उससे उन्हें अवगत करवाते रहे। उनकी समस्याओं का वे जल्द निराकरण करेंगे।

भेंट मुलाकात के दौरान वार्ड के नागरिकों ने भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव का दिल से आभार जताया और कहा कि बीते कई सालों से वे गंदगी और सीवरेज लाइन की समस्या से जूझ रहे थे। वर्षों से सीवरेज लाइन जाम था। कीचड़ और गंदगी की बदबू से सब परेशान थे, लेकिन अब यह समस्या भी पूर्ण रूप से धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। विधायक देवेंद्र यादव की पहल से सीवरेज लाइन को बदलकर नया पाइप लाइन लगाया जा रहा।

नया सिस्टम बनाया जा रहा है जिससे अब लोग साफ और स्वच्छ माहौल में रह रहे हैं। इसके लिए लोगों ने धन्यवाद किया। साथ ही खुर्सीपार क्षेत्र के सभी सड़कों का सीमेंटीकरण भी किया गया है। खुर्सीपार में चारों ओर सड़कों का जाल बिछाया गया है। इससे लोगों को बड़ी सुविधा मिल रही है।इसके लिए भी उन्होंने विधायक का आभार जताया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant और IIM Rourkela Chapter के 100 एक्सपर्ट ने इंडस्ट्री को बढ़ावा देने किया Technical Talks
Next: बदलते कारोबारी माहौल में जनसंपर्क विभाग के लिए उभरती चुनौतियां, राउरकेला स्टील प्लांट ने सीखा फॉर्मूला

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.