Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officers Association Election 2025 Result Live: सौभाग्य रंजन साहू की जीत, Treasurer पद का मिथक टूटा, कोचर को 248 वोट से हराया, पढ़ें इंटरव्यू
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officers Association Election 2025 Result Live: सौभाग्य रंजन साहू की जीत, Treasurer पद का मिथक टूटा, कोचर को 248 वोट से हराया, पढ़ें इंटरव्यू

Azmat ali 20/09/2025 (Last updated: 20/09/2025) 1 minute read
BSP Officers Association Election 2025 Result Live Saubhagya Ranjan Sahu was Lucky to Win the Treasurer Post Defeating Kochhar by 248 Votes

BSP Officers Association Election 2025 Result Live: कोषाध्यक्ष पर सौभाग्यशाली रहे सौभाग्य रंजन साहू, कोचर को 248 वोटों से हराया

  • रात 12.35 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। युवा अधिकारी खुशी से उछल पड़े। अबीर-गुलाल उड़ाए गए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP Officers Association Election 2025 Result Live: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 2025 का रिजल्ट आ गया है। कोषाध्यक्ष पर यूनिवर्सल रेल मिल के सीनियर मैनेजर सौभाग्य रंजन साहू ने 248 वोटों से जीत हासिल कर ली है। बंछोर पैनल के प्रत्याशी फाइनेंस डिपार्टमेंट के एजीएम अभिषेक कोचर को हरा दिया है। साथ ही मिथक भी तोड़ दिया है कि नॉन फाइनेंस के अफसर भी कोषाध्यक्ष बन सकते हैं। अब तक फाइनेंस से ही कोषाध्यक्ष बनने की परंपरा चली आ रही थी।

शुक्रवार को हुए मतदान के बाद रात 10 बजे तक कोषाध्यक्ष पद पर पड़े वोटों की गिनती शुरू हुई। शुरुआती दूसरे राउंड में सौभाग्य का 60 और कोचर को 38 वोट मिले थे। चौथे राउंड में 101 और कोचर को 97 वोट मिले थे। जैसे-जैसे काउंटिंग का राउंड बढ़ता गया, वैसे ही जीत का अंतर भी आगे बढ़ा। चौथे राउंड में एसआरएस को 101 और कोचर को 97 वोट मिले थे।

इसी तरह 10वें राउंड में एसआरएस को 276 और कोचर को 221 वोट ही मिले थे। 19वें राउंड में 534 औ 413 वोट गिने गए। 29वें राउंड में 817 वोट एसआरएस को और 629 वोट अभिषेक कोचर को मिला। आखिरी रांड 41 में सौभाग्य रंजन साहू को 1183 और कोचर को 935 वोट मिला।

रात 12.35 बजे रिजल्ट घोषित किया गया। युवा अधिकारी खुशी से उछल पड़े। अबीर-गुलाल उड़ाए गए। जश्न का माहौल बना। सेल्फी लेने वालों का जोश हाई था। बता दें कि साल 2014 बैच के अधिकारियों की संख्या करीब 250 है। जीत का अंतर भी इतना ही आ रहा है। युवाओं अधिकारियों के साथ सीनियर आफिसर्स का भी एसआरएस को सहयोग मिला है। वहीं, वर्क्स एरिया से होने का असर भी दिखा। पूरा समर्थन मिला।

जीत के बाद पहली बार सूचनाजी पर बोले एसआरएस

1. ओए के फंड को लेकर पारदर्शिता

2. वर्क्स एरिया में साफ-सुथरे बाथरूम, बेहतर सुविधा

3. नाइट कैंटीन की सुविधा और हाइजिन फूड की व्यवस्था

4. ओए मेडिक्लेम को बेहतर कराना

5. 45 प्लस अधिकारियों का सालाना हेल्थ चेकअप अनिवार्य

6. माइंस और बीएसपी स्कूल में शिक्षकों की भर्ती कराना।

7. माइंस में आवास आवंटन में पारदर्शिता लाना।

8. दूसरे महारत्न पीएसयू के तर्ज पर 2 साल पेड चाइल्ड केयर लीव

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बोनस मीटिंग से पहले भिलाई, राजहरा, राउरकेला और अलाय स्टील के कर्मचारी उतरे सड़क पर, पढ़ें कहां-क्या हुआ
Next: लगातार 5वीं जीत अंकुर मिश्र के खाते में, अब बने महासचिव, कहा-हल कराएंगे संयंत्र भवन से इस्पात भवन के मुद्दे

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.