Skip to content
06/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बीएसपी में HSCL ठेका श्रमिकों की हो बायोमेट्रिक से हाजिरी, नहीं मिला बकाया 50 करोड़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी में HSCL ठेका श्रमिकों की हो बायोमेट्रिक से हाजिरी, नहीं मिला बकाया 50 करोड़

Azmat ali 24/09/2025 1 minute read
HSCL Contract Workers in BSP Should Have Biometric Attendance, Pending Payment of Rs 50 Crore

एचएससीएल ठेका श्रमिकों अंतिम भुगतान एवं छुट्टी की राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, लगभग 50 करोड़ फंसा है।

  • ठेका श्रमिकों का पूरा वेतन नहीं मिलता। पूरा सीपीएफ जमा नहीं होता एवं शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट के ठेका मजदूरों की समस्याएं कम नहीं हो रही है। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के कार्यकारिणी की बैठक सेक्टर 4 कार्यालय में हुई। भिलाई इस्पात संयंत्र में कार्यरत ठेका श्रमिकों की समस्याओं पर चर्चा की गई।

एचएससीएल का आईआर क्लीयरेंस बीएसपी करे

भिलाई इस्पात संयंत्र के उत्पादन एवं रखरखाव में एचएससीएल के द्वारा बीएसपी में प्रचलन का ठेका लिया जा रहा है, जिसमें ठेका श्रमिकों की संख्या हजारों में है। लेकिन एचएससीएल प्रिंसिपल इम्प्लायर होने के कारण आईआर क्लीयरेंस एचएससीएल करता है, जिसके कारण ठेका श्रमिकों का पूरा वेतन नहीं मिलता।

पूरा सीपीएफ जमा नहीं होता एवं शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं होती। एचएससीएल के ठेका में कार्यरत ठेका श्रमिकों का बायोमेट्रिक पंजीयन भी नहीं हुआ है, जिसके कारण हजारों श्रमिकों का बायोमेट्रिक से पंजीयन नहीं होने से उनकी सही उपस्थिति के अनुसार वेतन नहीं मिल पाता।

ठेका श्रमिकों को नहीं मिलती अंतिम भुगतान एवं छुट्टी की राशि

एचएससीएल ठेका के अंतर्गत कार्य किए हजारों श्रमिकों का ठेका समाप्ति के पश्चात अंतिम भुगतान एवं छुट्टी की राशि का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है, जिसमें हजारों श्रमिकों का लगभग 50 करोड़ रुपए का अंतिम भुगतान नहीं हुआ है। इसकी शिकायत श्रमिकों ने श्रम आयुक्त से की है। उसके उपरांत भी अभी तक भुगतान नहीं हुआ है।

एचएससीएल के ठेका श्रमिकों का संयंत्र में दुर्घटना में मृत्यु होने पर मिले अनुकंपा नियुक्ति के लाभ

मजदूरों ने कहा-बीएसपी में उत्पादन प्रचलन एवं रखरखाव का ठेका एचएससीएल को ठेकेदार के रूप में दिया जा रहा है। लेकिन नियम के अनुसार संयंत्र में कार्य के दौरान दुर्घटना में मृत्यु होने पर एचएससीएल अलग से प्रिंसिपल इम्प्लायर होने के कारण एचएससीएल ठेका में कार्यरत ठेका श्रमिकों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति नहीं देता।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक सेल प्रबंधन से इस नियम को सुधार करने हेतु पत्र लिखा है। एचएससीएल के ठेका श्रमिकों को भी अनुकंपा नियुक्ति का लाभ मिले।

स्टील ठेका श्रमिक यूनियन इंटक के अध्यक्ष संजय कुमार साहू ने कहा कि इस विषय पर बीएसपी प्रबंधन से पत्र व्यवहार एवं बैठक कर चर्चा की गई है और उच्च प्रबंधन से चर्चा की जाएगी।

बैठक में सीपी वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर दिनेश, गुरुदेव साहू, मनोहर लाल, सुरेश श्याम, कुंवर सुरेश दास टंडन, कान्हा देवेंद्र कुमार, दामन लाल, दौऊलाल, यशवंत यादव, मनहरण नारायण, नरेन्द्र एवं कार्यकारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य के सामने बीएसएल की खुली पोल, एससी-एसटी अफसरों के प्रमोशन, ट्रांसफर, कर्मचारियों की खुली फाइल
Next: मनपसंद बोनस न मिलने के खिलाफ भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, दिखा गुस्सा, बारिश में जमकर नारेबाजी

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.