Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में भीषण हादसा, 3 मजदूर झुलसे, आग से तबाही, Watch Video

Azmat ali 28/09/2025 (Last updated: 28/09/2025) 1 minute read
Horrific Accident at SMS 2 of Bokaro Steel Plant, 3 Workers Burnt

बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में दोपहर करीब 3 बजे हादसा हुआ है। घायलों को बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

  • तीन घायल मजदूरों में एक की हालत नाजुक बनी है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के बोकारो स्टील प्लांट में हादसा हो गया है। भीषण हादसे की चपेट में आने से 3 मजदूर झुलस गए हैं। बोकारो जनरल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। हाॅट मेटल जमीन पर गिरने से भीषण आग की लपटें उठी। एसएमसस में काफी देर तक आग को नियंत्रित करने के लिए फायर ब्रिगेड की टीम को मशक्कत करनी पड़ी। भयानक स्थिति बनी हुई है।

बोकारो स्टील प्लांट के एसएमएस 2 में दोपहर करीब 3 बजे हादसा हुआ है। हॉट मेटल को उठाते समय क्रेन का रोप टूट गया, जिससे लेडल अनियंत्रित हो गया। हॉट मेटल छलक उठा। आसपास काम कर रहे तीन मजदूर चपेट में आ गए। ब्रेजेश माथा की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है। वहीं, घायलों में प्रवीण और ओम प्रकाश की स्थिति स्थिर है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: BSP ED, CMO, GM संग रिटायर हो रहे 10 अधिकारी, DSP में विदाई पर पौधारोपण

हादसे की खबर लगते ही उच्चाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंच गए। पूरे एरिया को सील कर दिया गया है। प्रोडक्शन फिलहाल, ठप हो गया है। हॉट मेटल जमीन पर जमने से स्थिति और विकट हो चुकी है। जमे हुए हॉट मेटल को काटकर वहां से हटाया जाएगा। इसके बाद ही मेंटेनेंस का कार्य शुरू हो सकेगा। उत्पादन को जल्द से जल्द बहाल करने पर पूरा जोर प्रबंधन का होगा।

ये खबर भी पढ़ें: रैली में 39 मौत, 95 जख्मी, TVK प्रमुख एक्टर विजय बोले-हृदय टूट गया, दुख से छटपटा रहा, 20-20 लाख मुआवजा, PM Modi शोक में

बता दें कि पिछले दिनों ब्लास्ट फर्नेस में हादसा हुआ था। हॉट मेटल की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई थी। उच्च प्रबंधन ने गलती मानते हु दो जीएम को सस्पेंड कर दिया था। जांच के बाद बहाल भी कर दिया गया है। अब एसएमएस 2 में हादसा हो गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: दुर्गापुर स्टील प्लांट में गैस रिसाव, 7 कर्मचारी आए चपेट में, 2 आइसीयू में

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Pradhan Mantri Awas Yojana: भिलाई में पीएम आवास की लाॅटरी 8 अक्टूबर को, भिलाई निगम में आइए
Next: SAIL Management दोबारा बुलाए Bonus मीटिंग, कर्मचारियों को दें 32 हजार 500, इंटक बोला-Coal India से सीखे सेल प्रबंधन

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.