Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव का निधन, पत्रकारिता जगत में मातम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई के वरिष्ठ पत्रकार संतोष यादव का निधन, पत्रकारिता जगत में मातम

Azmat ali 03/10/2025 1 minute read
Bhilai News Senior Journalist Santosh Yadav Passes Away Worked in Several Media Organisations (1)

संतोष यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी थे। भिलाई 3 में आवास बनाया और पत्रकारिता में कॅरियर शुरू किया था।

  • चिंतक, मानव चर्चा, भास्कर, हरिभूमि, नेशनल लुक, भास्कर भूमि, नईदुनिया में काम कर चुके थे।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। पत्रकारिता जगत में अपनी पहचान बनाने वाले संतोष यादव अब नहीं रहे। भिलाई के मीडिया संस्थानों में काम कर चुके संतोष यादव का निधन शुक्रवार शाम को हो गया। भिलाई 3 स्थित आवास में उन्हें सांस लेने में दिक्कत हुई। बेचैनी होनी पर समीप के एक अस्पताल में ले जाया गया।

चिकित्सकों ने हार्ट अटैक की बात कहते हुए किसी अन्य अस्पताल में ले जाने की बात कही। संतोष के बड़े भाई और मित्र उन्हें कार से लेकर भिलाई आ रहे थे, तभी खुर्सीपार के पास हालत और खराब हो गई। बीएम शाह हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित किया। शव को मरच्यूरी में रखा जा रहा है।

51 साल के संतोष यादव उत्तर प्रदेश के देवरिया के मूल निवासी थे। भिलाई 3 में आवास बनाया और पत्रकारिता में कॅरियर शुरू किया था। करीब 25 साल से वह सक्रिय रहे। मृतक संतोष यादव की लड़की 12वीं और लड़का 11वीं में पढ़ता है।

निधन की खबर लगते ही विधायक रिकेश सेन भी पहुंचे। हर कोई हैरान था। विधायक ने कहा-शाम 5.18 बजे संतोष यादव से फोन पर बातचीत हुई है। संतोष यादव के करीबी पत्रकार बताते हैं कि पत्रकारिता में काफी सक्रिय रहे। चिंतक, मानव चर्चा, भास्कर, हरिभूमि, नेशनल लुक, भास्कर भूमि, नईदुनिया में काम कर चुके थे।

स्वतंत्र पत्रकार के रूप में NDH TV, Bhilai News के संपादक रहे। श्रीकृष्ण सेना के प्रमुख, संकल्प पर्यावरण संरक्षण समिति के अध्यक्ष भी थे। संतोष यादव अधिवक्ता भी थे। साइंस कॉलेज दुर्ग से स्नातक की पढ़ाई की थी।

संतोष यादव के असमय निधन से सूचनाजी.कॉम परिवार भी शोक में है। साल 2017 से 2021 तक सूचनाजी.कॉम के संपादक अज़मत अली, संतोष यादव के साथ काम किए हैं। निधन की खबर ने सबको मायूस कर दिया। दुख की इस घड़ी में संतोष यादव के परिवार को ऊपर वाला सब्र दे, यही दुआ है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के किसी कर्मचारी-अधिकारी की करंट से जाएगी जान, प्लेट मिल बना वाटरफॉल, Watch Video
Next: Indian Oil कर्मचारियों की 7 अक्टूबर की हड़ताल स्थगित, केंद्रीय श्रमायुक्त कार्यालय में SAIL के लंबित मुद्दों पर 23-24 को बैठक का संकेत

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.