Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL NEWS: कर्मचारियों ने हड़ताल का लिया संकल्प, BAKS ने झोंकी पूरी ताकत
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL NEWS: कर्मचारियों ने हड़ताल का लिया संकल्प, BAKS ने झोंकी पूरी ताकत

Azmat ali 07/10/2025 1 minute read
Employees from Several Departments of BSL Resolved to go on Strike BAKS Blamed the Management

वेज रीविजन, एरियर, बोनस फॉर्मूला, रात्रि पाली भत्ता, इंसेंटिव, फेस्टिवल एडवांस, लैपटॉप एडवांस, एनपीएस फंड में भेदभाव का आरोप।

  • यूनियन का आरोप-बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा स्थानीय सुविधाओं मे भेदभाव किया जा रहा है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने मंगलवार को एक साथ कोक ओवन, यातायात, एसएमएस न्यू, सिंटर प्लांट, सीआरएम 3 विभाग के मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय, रेस्ट रूम में संकल्प सभा का आयोजन किया।

सभा में उपरोक्त सभी विभागो के कर्मचारियों ने अगामी 10 अक्टूबर को विभाग में ऐतिहासिक हड़ताल में सहभागी बनने का संकल्प लिया। सेल तथा बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा दोनों स्तर से किए जा रहे शोषण के विरुद्ध सभी ने अपना रोष जाहिर किया।

सभी जगह यूनियन पदाधिकारियों ने कहा कि एक तरफ सेल प्रबंधन द्वारा कारपोरेट स्तर पर वेज रीविजन, एरियर, बोनस फॉर्मूला, रात्रि पाली भत्ता, इंसेंटिव, फेस्टिवल एडवांस, लैपटॉप एडवांस, एनपीएस फंड में भेदभाव, ड्रेस भत्ता आदि मामलों मे शोषण किया जा रहा है तो दूसरी तरफ बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा स्थानीय सुविधाओं मे भेदभाव किया जा रहा है।

बोकारो इस्पात प्रबंधन कर्मचारियों के मामले में क्लब, मोबाइल सेट, सिम, रिचार्ज, कार पास, बीजीएच में सुश्रुत वार्ड, दवा काउंटर, जाँच और परामर्श में भेदभाव, आवास आवंटन नीति में भेदभाव, आश्रित कर्मचारियों के प्रशिक्षण अवधि को सेवाकाल में जोड़ने मे भेदभाव, कर्मचारियों के रेस्ट रुम का जर्जर अवस्था, सेल कारपोरेट कार्यालय के तर्ज पर कैंटीन, कार्यस्थल पर सुरक्षा, एकतरफा ट्रांसफर, सेल के जमीन पर संचालित निजी विद्यालयों में भारी भरकम शुल्क जैसे मामलों में भारी भेदभाव किया जा रहा है।

बोकारा अनाधिशासी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष हरिओम का कहना है कि यूनियन ने हड़ताल के लिए 30 सूत्रीय मुद्दा बनाया है। ऊपर से सेल बीएसएल प्रबंधन द्वारा संपूर्ण औद्योगिक संबंध को खराब कर दिया गया है।

किसी भी कमेटी में कर्मचारियों के तरफ से निर्वाचित सदस्य प्रतिनिधि नहीं हैं। न तो एनजेसीएस की नियमित बैठक बुलाई जा रही है तथा न ही बोकारो इस्पात संयंत्र में कर्मचारियों को लेकर कमेटी काउंसिल का गठन किया गया है।

बीएसएल कर्मचारी प्रबंधन के इस मूड को भाँप कर अब सबक सिखाने की तैयारी मे जुट गए है। सभा संचालन यूनियन अध्यक्ष हरिओम, महासचिव दिलीप, कार्यकारिणी सदस्य राकेश, शिव पंडित, मानिक,संजय आदि की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: हड़ताल सफल करने सीटू ने कसी कमर, कोक ओवन में बनी रणनीति
Next: बोकारो स्टील प्लांट हादसा: एक और मजदूर की मौत, मरने वालों की संख्या अब 2, झुलसे थे 3 मजदूर

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.