Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • चौतरफा मार झेल रहे हैं कार्यस्थल दुर्घटना के शिकार भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

चौतरफा मार झेल रहे हैं कार्यस्थल दुर्घटना के शिकार भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी

Azmat ali 15/10/2025 (Last updated: 15/10/2025) 1 minute read
Bhilai Steel Plant employees are facing all-out attacks due to workplace accidents

प्रबंधन का बिना सोचे समझे बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करना भी इस तरह की गड़बड़ियों के लिए बड़ा कारण रहा है,

प्रबंधन द्वारा कार्यस्थल दुर्घटना में कर्मी से स्वयं की छुट्टी भरवाने के खिलाफ सीटू ने उठाई आवाज। 

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। कार्यस्थल दुर्घटना के मामलों में इंज्यूरी फार्म भर दिए जाने के बाद डॉक्टर द्वारा दुर्घटनाग्रस्त कर्मियों को अनफिट किए गए अवधि का कर्मी द्वारा अपनी ही छुट्टी भरवाया जा रहा है। और प्रबंधन द्वारा कहा जा रहा है कि इंक्वायरी होने के बाद छुट्टी एवं अन्य लाभ वापस हो जाएंगे, जबकि ड्यूटी आते-जाते समय सड़क दुर्घटना के मामलों को छोड़कर कार्यस्थल दुर्घटना के लिए इस तरह का कोई गाइडलाइन जारी नहीं हुआ है।

इस विषय पर बुधवार सीटू की टीम ने महाप्रबंधक औद्योगिक संबंध विभाग के माध्यम से कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) को पत्र देकर कहा कि कार्यस्थल दुर्घटना के शिकार हुए कर्मी चौतरफा मार झेलते हैं। इसीलिए कार्यस्थल दुर्घटना में अनफिट किए गए अवधि के लिए दुर्घटनाग्रस्त कर्मी द्वारा स्वयं की छुट्टी नहीं भरवाने सम्बंधित स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाए।

दुर्घटना घटने के साथ ही होना चाहिए प्रबंधन की जांच

नियमानुसार कार्यस्थल दुर्घटना होने के बाद उस दुर्घटना की जांच करने के लिए टीम गठित किया जाता है, जिसे निश्चित अवधि में जांच कर अपना रिपोर्ट प्रस्तुत करना होता है। किंतु संयंत्र में देखने को मिलता है कि कार्यस्थल दुर्घटना अथवा सड़क दुर्घटना के मामले में कर्मियों के फिट होने के बाद भी जांच प्रक्रिया पूरी करने में एक साल से डेढ़ साल विलंब होने से कर्मी परेशान रहते हैं। कुछ मामलों में तो कर्मी सेवानिवृत्त तक पहुंच जाते हैं और शारीरिक पीड़ा के साथ-साथ मानसिक दबाव में रहते हैं कि कही छुट्टियों के अंतिम भुगतान से वंचित ना हो जाए। संयंत्र में सेवानिवृत्त होने के बाद भी दुर्घटना की जांच करने के मामले उदाहरण के तौर पर मौजूद हैं।

इंसेंटिव पर भी पड़ रहा है प्रतिकूल असर

कार्यस्थल दुर्घटना के बाद दुर्घटनाग्रस्त कर्मी द्वारा अपनी छुट्टी भरवाने से उक्त अवधि का इंसेंटिव नहीं मिलता है, जिससे उसका वेतन कम हो जाता है। हालांकि प्रबंधन जांच के पश्चात उक्त राशि मिलने की बात तो कहता है किंतु जांच के बाद इस राशि की गणना किस प्रकार से होगी और वह मिलता भी है या उसमें भी कुछ कटौती हो जाती है यह पता नहीं चल पाता है।

खुद की छुट्टियां भरने से अगले साल मिलने वाली छुट्टियां की गणना में होती है दिक्कत

दुर्घटना के बाद स्वयं की छुट्टियां भरने पर अगले वर्ष मिलने वाली छुट्टियों के लिए कार्य दिवस की गणना में भी इसका असर पड़ता है, जिससे उसकी अगले वर्ष मिलने वाली छुट्टियां कम हो जाती है, जो एक डेढ़ साल के बाद होने वाली जांच के बाद वापस की जाती है। वहीं, ऐसे कर्मी जिनके पास छुट्टियां ही नहीं बची है, उन्हें अवैतनिक अवकाश पर जाने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है।

ओलाम्स में था कार्यस्थल इंज्यूरी लीव भरने की सुविधा

सीटू नेताओं ने कहा-प्रबंधन का बिना सोचे समझे बायोमेट्रिक अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम को लागू करना भी इस तरह की गड़बड़ियों के लिए बड़ा कारण रहा है, क्योंकि इस संदर्भ में पूर्व में ऑनलाइन अटेंडेंस मैनेजमेंट सिस्टम (ओलाम्स) में आवश्यक प्रक्रिया पूरी करके कर्मियों की कार्यस्थल इंज्यूरी लीव भर दिए जाने से कर्मियों को अपनी छुट्टी नहीं भरना पड़ता था, ओलाम्स की व्यवस्था फिर से शुरू की जा सकती है।

पहले नहीं थी ऐसी अव्यवस्था

सीटू नेता ने कहा कि पहले दुर्घटना होने के बाद इंज्युरी फॉर्म भरा जाता था, उसके बाद आवश्यक इंक्वायरी की जाती थी। डॉक्टर द्वारा दुर्घटनाग्रस्त कर्मी को अनफिट करके दिए गए सर्टिफिकेट को कार्मिक विभाग में दिया जाता था।

कार्मिक विभाग उचित कार्यवाही करके विभाग प्रमुख के द्वारा आर्डर जारी करवाती थी और उस ऑर्डर को कार्मिक विभाग टाइम ऑफिस भिजवा देती थी। जहां टाइम ऑफिस W कोड में वर्क इंजूरी लीव भर देती थी और कर्मी को इंज्यूरी अवधि का पूरा वेतन नियमित रूप से खाते में आ जाता था।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai हॉस्पिटल सेक्टर को लफंगों ने बनाया अय्याशी का अड्डा, दारू,कंडोम और चाकू, दहशत में BSP कर्मचारी-अधिकारी
Next: स्टूडेंट्स ने वेस्ट को बनाया बेस्ट, क्रिएट किए इनोवेटिव और क्रिएटिव आर्ट

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.