Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant: बीएसपी ठेका श्रमिकों का हो 50 लाख का दुर्घटना बीमा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: बीएसपी ठेका श्रमिकों का हो 50 लाख का दुर्घटना बीमा

Azmat ali 08/11/2025
Bhilai Steel Plant BSP Contract Workers Demand Accident Insurance of 50 Lakh Rupees

भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के निदेशक प्रभारी के नाम से महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ) विकास चंद्र को मांग पत्र सौंपा गया।

  • ठेका श्रमिकों के शोषण रोकने एवं उनके लिए बेहतर वेतन प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की गई।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) ने ठेका श्रमिकों के लिए 50 लाख का दुर्घटना बीमा करने की मांग की है। भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी) के निदेशक प्रभारी के नाम से महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध एवं ठेका प्रकोष्ठ) विकास चंद्र को एक ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में बीएसपी में कार्यरत सभी ठेका श्रमिकों के लिए 50 लाख रुपये का सामूहिक दुर्घटना बीमा करवाने की मांग की गई।

बैठक में चर्चा करते हुए यूनियन प्रतिनिधियों ने बताया कि बीएसपी ठेकेदार संघ, बीएसपी प्रबंधन और स्टील ठेका श्रमिक यूनियन (इंटक) के संयुक्त प्रयासों से पूर्व में 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा योजना ठेका श्रमिकों के लिए लागू की गई थी, जिसका लाभ अब श्रमिकों को मिलने लगा है।

यूनियन ने कहा कि श्रमिकों एवं उनके परिवारों को दुर्घटना की स्थिति में अधिक आर्थिक सुरक्षा एवं सामाजिक स्थिरता प्रदान करने के उद्देश्य से बीमा राशि को बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया जाना आवश्यक है।

बैठक में ठेका श्रमिकों के शोषण रोकने एवं उनके लिए बेहतर वेतन प्रणाली लागू करने पर भी चर्चा की गई। इस अवसर पर महाप्रबंधक विकास चंद्र ने कहा कि भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन श्रमिकों की सुरक्षा और शोषण रोकने के लिए लगातार प्रयासरत है तथा 50 लाख के बीमा प्रस्ताव पर उच्च प्रबंधन एवं बीएसपी ठेकेदार संगठन के साथ चर्चा की जाएगी। बैठक में यूनियन के पदाधिकारी संजय साहू, सी.पी. वर्मा, दीनानाथ सिंह सार्वा, आर. दिनेश एवं गुरुदेव साहू उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Airport: कब्जेदारों की सैकड़ों दुकानें-झोपड़ी ध्वस्त, सड़क पर शव रखकर हंगामा, पुलिस ने खदेड़ा
Next: SAIL CMD अमरेंदु प्रकाश ISP में बोले-“बनिया की दुकान नहीं कि प्रॉफिट जेब में रखेंगे”, एरियर, शिक्षा, अस्पताल, टाउनशिप पर होगा बेहतर

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.