Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Retention Big News: डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से मिले कांग्रेसी, एसआइआर, वोटर लिस्ट, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण पर ये मांग
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Retention Big News: डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से मिले कांग्रेसी, एसआइआर, वोटर लिस्ट, ग्रेच्युटी, अवकाश नकदीकरण पर ये मांग

Azmat ali 01/12/2025
BSP Retention Big News Congress Leaders Meet Director Personnel KK Singh, Demands SIR, Voter List, Gratuity, Leave Encashment and Humanitarian Issues

बीएसपी के आदेश अनुसार मकान छोड़ना ही पड़ेगा, क्योंकि प्रबंधन ने ग्रेच्युटी की राशि और अवकाश नगदीकरण रोक कर रखा है।

  • सेवानिवृत्त कर्मचारियों के हक मे सीजू एंथोनी ने उठाई आवाज।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। प्रदेश में चल रहे एसआइआर को देखते हुए रिटेंशन से संबंधित आदेश वापस लिए जाने की मांग सेल के डायरेक्टर पर्सनल केके सिंह से की गई है। भिलाई निवास में महापौर परिषद् के प्रभारी (राजस्व विभाग) एवं प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री सीजू एंथोनी ने मुलाकात की।

इस्पात कर्मचारियों के दर्द को महसूस करते एसआइआर का हवाला दिया गया। सीजू एंथोनी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा छग में मतदाता सूची का गहन पुनरिक्षण का कार्य किया जा रहा है। इसके लिए जिस स्थान पर मतदाता रहता है, उसी स्थान या निवास से उसे गणना फार्म भरना अनिवार्य है।

इसके कारण बीएसपी के पूर्व कर्मचारी और हाल ही में सेवानिवृत्त कर्मचारी दहशत में हैं कि अगर उनको बीएसपी प्रबंधन के नए आदेश के अनुसार मकान छोड़ना पड़े तो उनका नाम मतदाता सूची में कहां से रहेगा, क्योंकि आज वह गणना फार्म वर्तमान में बीएसपी के आवास से भर देता है, क्योंकि उसका एवं उसके परिवार का नाम वर्षों से इसी निवास से है और कल को बीएसपी के आदेश अनुसार मकान छोड़ना ही पड़ेगा, क्योंकि प्रबंधन ने ग्रेच्युटी की राशि और अवकाश नगदीकरण रोक कर रखा है।

इतना नुकसान तो सेवानिवृत्त कर्मचारी सहन नहीं कर सकता है, तो इस परिस्थिति में वह मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने से वंचित हो जाएगा। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी एसआइआर की गंभीरता को देखते हुए भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन को हाल ही मे रिटेंशन स्कीम को लेकर जो नवीन आदेश जारी किया गया है, उसे मानवीय आधार पर रद्द किया जाना चाहिए।

सीजू एंथोनी ने बताया कि नवीन आदेश में कर्मचारी और अधिकारी दोनों के लिए जो दर लगाईं गई है वह भी एक समान है, जब कि हाउस एलाटमेंट में हमेशा से प्रबंधन कर्मचारी और अधिकारी में भेद करते आया है। याहं तक कि सेक्टर नाइन में कर्मचारी स्तर का कोई भी आवास नहीं है। फिर दर क्यों एक जैसी रखी गई है।

इसका मतलब है कि सेक्टर नाइन की दर भी वही होगी, जो खुर्सीपार की होगी। यह घोर विसंगति है। इसके अलावा और भी पहलू है जो कहीं से भी पूर्व कर्मचारी और हाल ही में सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों के हित में नहीं है। जैसा की सभी को ज्ञात होगा कि छग शासन ने इसी माह जमीन की गाइड लाइन दरें बढ़ा दी है।

इसको लेकर समूचे प्रदेश में आंदोलन चल रहा है और ज़मीन के साथ साथ रजिस्ट्री भी काफ़ी महंगी हो चुकी है। अगर बीएसपी के रिटेंशन के आदेश की दहशत में सेवानिवृत्त कर्मी आपाधापी में कोई मकान खरीदता है तो उसके लाखों रूपए खर्च हो जाएंगे। या कहिये की वह वर्तमान स्थिति में लुट जाएगा।

इसलिए मानवीय आधार पर अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों पर रहम करते हुए प्रबंधन को रिटेंशन का आदेश वापस लेना चाहिए। वैसे भी बीएसपी हजारों कर्मचारियों का पालनहार है और प्रबंधन को ग्रेच्युटी और अवकाश नगदीकरण रोकने जैसा अमानवीय कृत्य करने से बचना चाहिए। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के प्रवक्ता जावेद खान भी मौजूद थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL BSL: डिप्लोमा कर्मचारी खेलेंगे 62 मैच, इस विभाग की टीम ने जीत से की शुरुआत
Next: जमीनों की बढ़ी दर और लाठीचार्ज पर विधायक देवेंद्र का एक दिवसीय भूख हड़ताल 4 को

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.