Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL: स्टील चैंपियंस ट्रॉफी पर एचआरडी का कब्जा, शिवनाथ बने मैन ऑफ द मैच
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL: स्टील चैंपियंस ट्रॉफी पर एचआरडी का कब्जा, शिवनाथ बने मैन ऑफ द मैच

Azmat ali 16/12/2025 1 minute read
SAIL BSL HRD Wins Steel Champions Trophy Man of the Match Shivnath

एसएमएस न्यू की टीम ने 14 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बनाएं, जिसमें मार्शल सोरेन 53 रन और नितेश तिवारी ने 22 रन बनाए।

  • टूर्नामेंट में बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों से नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की कुल 28 टीमों ने भाग लिया था।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के डिप्लोमा इंजीनियर्स के तरफ से आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट “स्टील चैंपियंस ट्रॉफी” का फाइनल मुकाबला सेक्टर 4 क्रिकेट स्टेडियम में एचआरडी और एसएमएस न्यू के बीच में खेला गया। एचआरडी की टीम दो विकट से विजयी हुई।

एसएमएस न्यू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में 5 विकेट पर 109 रन बनाएं, जिसमें मार्शल सोरेन 53 रन और नितेश तिवारी ने 22 रन बनाए। एचआरडी की तरफ से गौतम ने दो विकेट हरेंद्र और संदीप ने एक-एक विकेट लिए।

लक्ष्य का पीछा करते हुए एचआरडी की शुरुआत काफी धीमी रही, पर शिवनाथ के तूफानी बल्लेबाजी के कारण एचआरडी ने एक बॉल रहते दो विकेट से मैच जीत लिया। शिवनाथ ने 46 रन, निशांत मिश्रा ने 24 रन बनाए।

एसएमएस न्यू की तरफ से जेम्स जेम्स और नितेश तिवारी ने दो-दो विकेट लिए। इस मैच के मैन ऑफ द मैच शिवनाथ रहे। इस टूर्नामेंट में बोकारो स्टील प्लांट के विभिन्न विभागों से नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों की कुल 28 टीमों ने भाग लिया था।

टूर्नामेंट में टीमो के रेजिस्ट्रेशन की अंतिम तारीख 13 नवंबर निर्धारित की गयी थी। उसके बाद आने वाली टीमों का रजिस्ट्रेशन नहीं किया गया। टूर्नामेंट में कुल 62 मैच खेले गए जिसमे से 40 लीग मैच, सुपर 13 के लिए 15 मैच, 4 क्वार्टर फाइनल, 2 सेमि फाइनल, और एक फाइनल मैच खेले गए।

लीग मैच और सुपर 12 के सभी मैच 12-12 ओवर के थे, उसके बाद सेमि फाइनल और फाइनल मैच 14-14 ओवर के रहे। इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में बोकारो स्टील प्लांट के अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक ( मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (परियोजना) अनीश सेनगुप्ता, अधिशासी निदेशक ( बीजीएच) बीबी करुणामय उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक ( मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण और उनके साथ महाप्रबंधक (औद्योगिक संबंध) प्रभाकर कुमार उपस्थित रहे।

इस आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से नितेश कुमार सिंह, निखिल कुमार, प्रेमनाथ राम, चंदन सिंह, चंदन द्विवेदी, नरेद्र दास, लक्ष्मण कुमार, रत्नेश मिश्र, पप्पू यादव, सिद्धार्थ सेन,विश्वजीत मोहंती, रितेश कुमार, दीपक सिंह, चंद्रभान झा, रविशंकर, नितेश तिवारी की विशेष भूमिका रही।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking News: BSP में RFID 28 फरवरी से, कर्मचारियों-अधिकारियों की आवाजाही होगी ट्रैक
Next: Bokaro Steel Plant: एस 6 ग्रेड से ऊपर के कर्मचारियों के लिए सी-टाइप आवास करें आवंटित, BAKS बोला-बीएसएल जारी करे सर्कुलर

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.