Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बगैर सेफ्टी खंबे पर चढ़ाया मजदूर को, गिरने से टूटी हड्डी, अब BSP अधिकारी, ठेकेदार समेत 6 पर FIR
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बगैर सेफ्टी खंबे पर चढ़ाया मजदूर को, गिरने से टूटी हड्डी, अब BSP अधिकारी, ठेकेदार समेत 6 पर FIR

Azmat ali 08/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant Laborers Bone Fractured FIR Filed Against BSP Official, Contractor and 6 Others

बीएसपी अधिकारी राजकिशोर, ठेकेदार शंकर दयाल सिंह के अलावा दिलीप राणे, टिकेंद्र ठाकुर, अशोक साहू, महिपाल देशमुख के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है।

  • BSP टाउनशिप के ठेकेदार व अधिकारियों पर एफआईआर।
  • पीड़ित मजदूर ने पुलिस अधिक्षक दुर्ग के पास लिखित शिकायत भी किया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) टाउनशिप में ठेका श्रमिक से कथित तौर पर लापरवाहीपूर्वक बिना सुरक्षा उपकरण के बिजली खंभे पर काम कराए जाने और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पुलिस ने ठेकेदार समेत BSP टाउनशिप प्रबंधन से जुड़े 6 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

पीड़ित श्रमिक ललित कुमार चन्द्राकर (निवासी ग्राम चंदखुरी, जिला दुर्ग) ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह पिछले करीब 12 वर्षों से BSP टाउनशिप में ठेका श्रमिक के रूप में बिजली कार्य करता आ रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई बिकने नहीं देंगे: विधायक देवेंद्र यादव फिर उतर रहे सड़क पर, टाउनशिप में दौरा, 25 जनवरी को निकलेगा मार्च

3 सितंबर 2025 को ठेकेदार शंकर दयाल सिंह उसे सेक्टर-06 स्थित जगदंबा मंदिर के पास बिजली खंभे पर काम कराने ले गया। मौके पर BSP प्रबंधन से जुड़े राजकिशोर, दिलीप राणे, टिकेंद्र ठाकुर, अशोक साहू तथा महिपाल देशमुख भी मौजूद थे।

शिकायत के अनुसार बिजली का खंभा “बेंड” था और क्रेन के सहारे रखा गया था। पीड़ित ने बिना सेफ्टी बेल्ट, हेलमेट और गमबूट के खंभे पर चढ़ने से मना किया, लेकिन आरोप है कि सभी ने “कुछ नहीं होगा” कहकर जबरन खंभे पर चढ़ा दिया। काम के दौरान क्रेन और रस्सी से खंभा खींचे जाने से पीड़ित की कमर में लगा झूला खिसक गया और वह लगभग 15 फीट ऊंचाई से नीचे गिर पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी: दुर्ग-हटिया स्पेशल ट्रेन अब चलेगी 30 जनवरी तक

हादसे में ललित कुमार की रीढ़ की हड्डी, दाहिने हाथ और पैर/कुल्हे की हड्डी टूटने की बात सामने आई है। पहले उसे सेक्टर-9 अस्पताल, फिर ईएसआई अस्पताल और बाद में हाइटेक अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पीड़ित का आरोप है कि पूरी तरह ठीक न होने के बावजूद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई और ठेकेदार द्वारा उचित मुआवजा देने व काम पर वापस रखने का आश्वासन देकर टालमटोल की जाती रही। चार महीने बीतने के बाद भी कोई मुआवजा नहीं मिला, जबकि इलाज पर करीब एक लाख रुपये खर्च हो चुके हैं।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात सचिव, CMD-DIC संग 400 अफसरों का मंथन, SAIL की खदानों से सालाना 100MT आयरन ओर प्रोडक्शन का टार्गेट

पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया है कि टाउनशिप के कुछ अधिकारियों द्वारा केस न करने का दबाव बनाया जा रहा है और मानसिक प्रताड़ना दी जा रही है। उसने अपने और परिवार की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार जांच में प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 289 एवं 125(बी) के तहत अपराध पाया गया है। मामले में ठेकेदार और BSP टाउनशिप प्रबंधन से जुड़े नामजद व्यक्तियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL VISL Workers Association के अध्यक्ष व NJCS सदस्य जे. जगदीशा का इस्तीफा

बीएसपी अधिकारी राजकिशोर, ठेकेदार शंकर दयाल सिंह के अलावा दिलीप राणे, टिकेंद्र ठाकुर, अशोक साहू, महिपाल देशमुख के खिलाफ एफआइआर दर्ज की गई है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सिका ने जीईसी बिलासपुर को 10 विकेट और आईआईई ने RGPV को 37 रन से हराया
Next: SAIL BSL” 71 कर्मचारी-अधिकारी हो रहे रिटायर, नए सफर से पहले NPS, फाइनल पेमेंट, मेडिक्लेम पर ये टिप्स

Related Stories

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
SAIL Bonus 2026 Update Dr Sanjeeva Reddy and BN Choubey Met the Director Personnel NJCS Core Group Meeting is Upcoming
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bonus 2026 Update: डॉ. संजीवा रेड्डी, बीएन चौबे मिले डायरेक्टर पर्सनल से, होने जा रही NJCS कोर ग्रुप मीटिंग

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.