Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • भिलाई बिकने नहीं देंगे: विधायक देवेंद्र यादव फिर उतर रहे सड़क पर, टाउनशिप में दौरा, 25 जनवरी को निकलेगा मार्च
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई बिकने नहीं देंगे: विधायक देवेंद्र यादव फिर उतर रहे सड़क पर, टाउनशिप में दौरा, 25 जनवरी को निकलेगा मार्च

Azmat ali 08/01/2026 1 minute read
Bhilai Steel Plant MLA Devendra Yadav will Visit the Township a March will be held on January 25

विधायक बोले-जनता के साथ और जनता से बात करने के बाद हमारी बची हुई मांगों को लेकर 25 जनवरी को मार्च निकालेंगे।

  • विधायक देवेंद्र यादव 5 दिन का उपवास रख चुके हैं।
  • 5 दिन के उपवास के बाद, बीएसपी ने सेक्टर 9 अस्पताल को किसी को लीज पर नहीं देने की बात कही थी।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई बिकने नहीं देंगे मुहिम को एक बार फिर से रफ्तार दी जा रही है। विधायक देवेंद्र यादव ने भिलाई स्टील प्लांट की पॉलिसी के खिलफ जन आंदोलन शुरू करने का मन बना लिया है। सबसे पहले भिलाईवासियों से विचार-विमर्श किया जाएगा। इसके लिए वार्डों में विधायक खुद दौरा करेंगे। सबकी राय लेने के बाद 25 जनवरी को भिलाई स्टील प्लांट इस्पात भवन तक मार्च निकाला जाएगा।

विधायक देवेंद्र यादव गुरुवार को मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा-भिलाई की सम्मानित जनता के विशेष सहयोग से हमने 5 दिन का उपवास रखा और 5 दिन के उपवास के बाद, सेक्टर 9 अस्पताल को किसी को लीज पर नहीं दिया जाएगा। बीएसपी प्रबंधन ने इस बात की गारंटी दी। साथ ही मैत्रीबाग को किसी प्राइवेट संस्था को नहीं दिया जाएगा, इस बात पर सहमति भी बनी थी।

इसके अलावा जो विषय थे, उन पर अभी तक स्पष्टता नहीं आई। रिटेंशन, लाइसेंस और व्यापारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। बीएसपी प्रबंधन की ओर से कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। प्रबंधन खामोश हो गया है, भिलाई की जनता मौन नहीं हो सकती है। इसलिए जनप्रतिनिधि की हैसियत से मेरी जिम्मेदारी है कि मुद्दों का निराकरण कराऊं।

विधायक ने कहा-हमने यह तय किया है आने वाले दिनों मे हम इस्पात संयंत्र से जुड़े हुए जो टाउनशिप एरिया है, हम वहां जाएंगे। जनता से मिलेंगे, जन जागरण अभियान चलाएंगे। संवाद स्थापित करेंगे। जनता के साथ और जनता से बात करने के बाद हमारी बची हुई मांगों को लेकर 25 जनवरी को मार्च निकालेंगे।

बता दें कि बीएसपी प्रबंधन की नीतियों के खिलाफ ठेकेदारों ने भी मोर्चा खोल दिया है। डायरेक्टर इंचार्ज का घेराव करने की तैयारी शुरू कर दी गई है। बीएसपी में 20 प्रतिशत छंटनी से गुस्सा भड़का हुआ है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ: BAKS ने जारी किया 2026 का कैलेंडर, संघर्ष की झलक
Next: बीएसपी प्रवेश द्वार पार्किंग में लगाएं सीसीटीवी कैमरे, लगातार हो रही बाइक चोरी, 20% ठेका श्रमिकों की छंटनी के विरोध में इंटक

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.