Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL VISL Workers Association के अध्यक्ष व NJCS सदस्य जे. जगदीशा का इस्तीफा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL VISL Workers Association के अध्यक्ष व NJCS सदस्य जे. जगदीशा का इस्तीफा

Azmat ali 07/01/2026 1 minute read
SAIL VISL Workers Association President and NJCS Member Jagdish Resigns

1941 में अस्तित्व में आए SAIL-VISL Workers Association के प्रतिनिधि नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के सदस्य भी हैं।

  • वाइस प्रेसिडेंट मलिकार्जुन केबी को इस्तीफा देकर चले गए।
  • इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है।
  • अब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा।

सूचनाजी न्यूज, विश्वेश्वरैया। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट से बड़ी खबर है। SAIL VISL Workers Association के अध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। एनजेसीएस सदस्य व एसोसिएशन के अध्यक्ष जे. जगदीशा के इस्तीफे से हड़कंप मच गया है।

गंभीर आरोप लगाए गए। हिसाब मांगने आदि को लेकर विवाद बढ़ते ही जगदीशा ने मंगलवार को वाइस प्रेसिडेंट को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इस संबंध में सूचनाजी.कॉम ने जे. जगदीशा का पक्ष लेने के लिए लगातार फोन लगाया। कई बार कॉल करने के बाद भी फोन रिसीव नहीं हुआ। कई बार कॉल काट दिया गया।

1941 में अस्तित्व में आए SAIL-VISL Workers Association के प्रतिनिधि नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस के सदस्य भी हैं। वीआइएसएल में करीब 180 कर्मचारी हैं। एसोसिएशन के तीसरी बार अध्यक्ष के रूप में जे. जगदीशा निर्वाचित हुए थे। जून 2024 से 2027 तक का कार्यकाल है। लेकिन, इससे पहले ही इस्तीफा हो गया है।

इस पूरे प्रकरण पर एसोसिएशन के महासचिव अमृत ने सूचनाजी.कॉम के सवालों का जवाब दिया। उन्होंने इस्तीफे की पुष्टि की। कहा-एसोसिएशन के नियम के तहत एनजेसीएस मीटिंग या सेल प्रबंधन की ओर से होने वाली तमाम बैठकों में हिस्सा लेने के एवज में मिलने वाले टीए-डीए का पैसा यात्रा पर खर्च करने के बाद जो बचेगा, वह एसोसिएशन के खाते में जमा करना होता है।

वर्तमान अध्यक्ष पर आरोप लगाया गया है कि वह पैसा जमा करने में सक्रियता नहीं दिखाते थे। एकाउंट को लेकर कई बार सवाल उठाए गए। इसका हिसाब मांगा जाने लगा।

विवाद बढ़ते ही वाइस प्रेसिडेंट मलिकार्जुन केबी को इस्तीफा देकर चले गए। इस्तीफा स्वीकार किया जा चुका है। अब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। वर्तमान कार्यकारिणी सदस्य में से ही किसी एक को जिम्मेदारी दी जाएगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: बायोमेट्रिक और सेफ्टी की बढ़ती मुसीबत, खतरे में जान, बीएमएस नेताओं ने कहा-ध्यान दें श्रीमान
Next: Bhilai Steel Plant: बर्थ-डे पर सीजीएम ने दिया सेफ्टी का रिटर्न गिफ्ट, सबको खिलाई कसम

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.