Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL News: हर 3 माह में सीटीसी मीटिंग न कर सेल मैनेजमेंट उड़ा नियमों की धज्जियां बोकारो BAKS ने खोली पोल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL News: हर 3 माह में सीटीसी मीटिंग न कर सेल मैनेजमेंट उड़ा नियमों की धज्जियां बोकारो BAKS ने खोली पोल

Azmat ali 13/01/2026 1 minute read
SAIL News SAIL Management flouts Rules by not Holding CTC Meetings Every 3 Months Bokaro BAKS Exposes the Matter

सेल में कई मामलों का अध्ययन से स्पष्ट है कि नियमों के पालन के बजाय उच्च अधिकारियों की मनमर्जी से नियमों की व्याख्या होती है।

  • ट्रांसफर के लिए परेशान हो रहे कर्मचारियों को राहत देने की मांग।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने सेल कार्पोरेट कार्यालय के अधिशासी निदेशक मानव संसाधन को पत्र लिखकर सीटीसी मीटिंग को हर हाल में तीन माह में बुलाने की मांग की है।

यूनियन ने पत्र में यूनियन ने लिखा है कि सेल कारपोरेट कार्यालय द्वारा कर्मियों के एक यूनिट से दूसरे यूनिट में ट्रांसफर के लिए सीटीसी गाइडलाइन जारी किया गया है। परंतु वर्तमान में उस गाइडलाइन का नियमतः पालन नहीं किया जा रहा है।

1 . सीटीसी की अनियमित बैठक

सीटीसी गाइडलाइन में प्रत्येक तीन माह में बैठक बुलाने का उल्लेख है। परंतु पिछले कई सालों से 9-12 माह में एक बैठक आयोजित की जा रही है, जिसके कारण कार्मिकों को ट्रांसफर के लि काफी इंतजार करना पड़ रहा है।

2 . सीटीसी आवेदनों पर समयबद्ध निर्णय नहीं लेना

सीटीसी आवेदन किए हुए सेल कार्मिको के द्वारा दिए गए रुझान के अनुसार कई कार्मिकों के आवेदन को बगैर कारण बताए वर्षों से लंबित रखा जा रहा है। साथ ही बगैर कारण बताए ही कई आवेदनों को रद्द कर दिया जा रहा है।
एक पारदर्शी व्यवस्था में यह ठीक व्यवस्था नहीं है। लंबित तथा रद्द आवेदनों का पूर्ण कारण सीटीसी हेतु बने केयर पोर्टल में अवश्य प्रदर्शित की जानी चाहिए, जबकि सीटीसी गाइडलाइन में आवेदन के प्रत्येक स्तर की मंजूरी देने का स्पष्ट गाइडलाइन बना हुआ है।

3 . टाइमलाइन प्रक्रिया का पालन नहीं होना
आवेदन को अग्रसारित करने की प्रक्रिया में सीसीएस की ड्राइवर (सेल कारपोरेट कार्यालय) स्तर पर ही लटकाया जा रहा है।
4 . सीटीसी पोर्टल (केयर/एचआरएमएस) पर सभी आवेदनों का स्टेटस डालने का उल्लेख सीटीसी गाइडलाइन में किया गया है। परंतु अपडेट या तो बहुत दिनों बाद किया जाता है या बहुत ही सिमित शब्दों में किया जाता है, जबकि नियमानुसार सभी अपडेट जैसे आवेदन रिजेक्ट का कारण, आवेदन रिजेक्ट करने वाले अधिकारी का नाम, पदनाम भी स्पष्ट अंकित होने चाहिए था।

5 . सीटीसी मीटिंग का मिनट्स जारी नहीं किया जाता है। जिसमें शामिल होने वाले अधिकारी के नाम/पदनाम का विवरण, कुल आवेदनो की संख्या, मंजूर आवेदनों का विवरण, लंबित आवेदनों का विवरण आदि दिए जाने चाहिए थे।

6 . सीटीसी गाइडलाइन के बिंदु संख्या 11 में कंपीटेंट अथॉरिटी के पदनाम तथा रोल का जिक्र है, जो E6 ग्रेड के आवेदन की मंजूरी या रिजेक्ट के लिए निदेशक कार्मिक तथा उससे उपर के ग्रेड के लिए चेयरमैन को कंपीटेंट अथॉरिटी बनाया गया है। यूनियन द्वारा यह विश्वास करना मुश्किल है कि अथॉरिटी द्वारा सहीं मानसिकता से निर्णय लिया जाएगा।

वहीं अथॉरिटी बगैर उचित कारण के एक ही नेचर के आवेदन को मंजूरी और रिजेक्ट नअइ कर सकते हैं। यूनियन ने मांग किया है कि सीटीसी रूट में बताए गई खाँमियों को निश्चित समय में दूर करें, समयबद्ध सीटीसी बैठक आयोजित करें, ताकि एक पारदर्शी प्रणाली सभी के लिए उपलब्ध हो।

सेल प्रबंधन अपने ही नियमों को नहीं मानता

सेल में कई मामलों का अध्ययन करने से एक बात स्पष्ट है कि नियमों के पालन की जगह उच्च अधिकारियों की मनमर्जी से नियमों की व्याख्या की जाती है। वेज रीविजन, बोनस सहित कई मामलों में यह प्रदर्शित भी हुआ है। अब तो यह सिद्ध हो रहा है कि सेल प्रबंधन अपने बनाए नियमों को भी नही मान रही है।

हरिओम, अध्यक्ष-बीएकेएस बोकारो

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP DIC Cricket Tournament: बीआईटी सिंदरी ने NIT Rourkela को 30 रन और UPTU ने IIM को 16 रन से हराया
Next: Rourkela Steel Plant: फ्लॉवर शो 17-18 जनवरी को जुबली पार्क में

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.