Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आर-पार की लड़ाई है 12 फरवरी की हड़ताल, वेतन समझौता पूर्ण कराने संघर्ष करना होगा तेज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आर-पार की लड़ाई है 12 फरवरी की हड़ताल, वेतन समझौता पूर्ण कराने संघर्ष करना होगा तेज

Azmat ali 23/01/2026 1 minute read
CITU Begins Preparations for the February 12th Strike Struggle to Achieve Wage Agreement Must Intensify

न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की बात करने वाला वेज कोड बिल मौजूदा समय में मिल रहे रोजी को भी घटा देगा, काम के घंटे की परिभाषा बदल गई।

  • हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू की कार्यकारिणी समिति की बैठक में हड़ताल की तैयारियों का बना रोडमैप।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हिंदुस्तान स्टील एम्पलाइज यूनियन सीटू की कार्यकारिणी समिति की बैठक संपन्न हुई, जिसमें 12 फरवरी की देश व्यापी हड़ताल के बारे में विस्तार से चर्चा की गई। तय किया गया कि हड़ताल की मांगे पर्चा, पोस्टर, व्यक्तिगत संपर्क एवं छोटी-छोटी ग्रुप मीटिंग्स के माध्यम से हड़ताल का संदेश कर्मियों तक पहुंचाया जाएगा।

कार्यकारिणी बैठक में विस्तार से नई श्रम कोड पर बातों को रखते हुए यूनियन के महासचिव टी जोगा राव ने कहा कि 12 फरवरी की हड़ताल आर पार की लड़ाई है, क्योंकि सरकार ने 29 कानून को समाप्त कर चार श्रम संहिताएं बनाया है, जो मजदूरों को तेजी से गुलामी की तरफ धकेल देगा।

लंबी लड़ाई के बाद हासिल किए गए श्रम कानूनों को मालिकों के पक्ष में खत्म कर दिया जा रहा है। जिन्हें बचाने के लिए हर कर्मी को इस संघर्ष में भाग लेना होगा।

वेतन समझौता को पूर्ण करवाने के लिए करना होगा संघर्ष

9 वेतन समझौता सफलतापूर्वक संपन्न हो चुके हैं एवं दसवां वेतन समझौता पिछले 9 साल से प्रबंधन और सरकार की नई-नई नीतियों और जुमले की भेंट चढ़ी हुई है। बहुमत को आधार बनाकर जिस एमओयू को किया गया, उसके परिणाम स्वरूप प्रबंधन अब एरियर्स देने से मुकर रही है।

जुमले बाजी शुरू कर दी है कि वेतन समझौता को अब पूर्ण समझिए। प्रबंधन के इन चालबाजियों के खिलाफ दसवें वेतन समझौता को एक अतिरिक्त इंक्रीमेंट, एरियर्स की पूरी राशि रात्रि पाली भत्ता में बढ़ोतरी सहित अन्य लाभों को लेते हुए पूर्ण करवाने के लिए सभी को संघर्षों में उतरना होगा।

कर्मियों के 30 जून 2021 के हड़ताल के बदौलत ही मिल रहा है 26.5% पर्क्स

सीटू नेताओं ने कहा कि जून के आखिरी सप्ताह में 6 दिन तक चले ऑनलाइन मीटिंग के दौरान प्रबंधन और यूनियनों ने क्या-क्या कहा इसको सभी ने देखा। प्रबंधन 10% पर्क्स देने की बात कह रहा था एवं एक यूनियन 25% पर्क्स अपनी सहमति जाता चुका था। इसका सहारा लेकर प्रबंधन किसी भी तरह से जोड़-तोड़ करके 15% से 17% के बीच पर्क्स को खत्म करने की कोशिश में था।

इसी बीच 30 जून 2021 का हड़ताल आया। कर्मियों ने जबरदस्त तरीके से हड़ताल को सफल किया और प्रबंधन 26.5% पर्क्स देने के लिए मजबूर हुआ। आधे अधूरे मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग करने के बजाय यदि एक बैठक और रुक जाते तो प्रबंधन पर्क्स का प्रतिशत राशि को भी बढ़ता एवं एरियर की राशि भी मिल जाती।

इसी संघर्ष को 12 फरवरी को फिर से आगे बढ़ाना है ताकि वेतन समझौता को पूर्ण कर सके और लेबर कोड को पीछे धकेल सके।

मालिकों के पक्ष में लिखा गया है श्रम कोड के सभी नियम

यूनियन के उपाध्यक्ष केंवेद्र सुंदर ने कहा कि 21 नवंबर 2025 को अधिसूचित किए हुए श्रम कोड बिल के नियमों को लिखकर 30 दिसंबर को सार्वजनिक किया गया है एवं उस पर राय मांगी गई है। उन नियमों को विस्तार से अध्ययन करने पर स्पष्ट होता है कि पूरे के पूरे नियम मालिकों को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।

न्यूनतम मजदूरी की गारंटी की बात करने वाला वेज कोड बिल मौजूदा समय में मिल रहे रोजी को भी घटा देगा, काम के घंटे की परिभाषा, महिलाओं को रात्रि पाली में नौकरी करवाने की बात कहना, कारखाने की परिभाषा को बदलना, 300 से कम कर्मी वाले उद्योग को फैक्ट्री के दायरे से बाहर रखना, भविष्य निधि में 12% की कटौती को कम करते हुए 10% करना, आदि सभी केवल और केवल मालिकों के हित में है। इसके लागू होते ही मजदूर वर्ग हाशिये पर चला जाएगा। इसे रोकने के लिए हर संभव लड़ाई को लड़ा जाना जरूरी है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: केंद्र सरकार ने कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के वेतन-पेंशन में संशोधन को दी मंजूरी
Next: SAIL Foundation Day पर राउरकेला हाफ मैराथन, स्टील सिटी तैयार, धावकों का उमड़ेगा सैलाब, आप भी आइए

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.